Muzaffarnagar News: बस को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित-बाइक सवार चार की मौत, दो घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बघरा तथा मुरादपुरा गांव के बीच गांव जागाहेड़ी के निकट रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित हुए ट्रक ने विपरीत दिशा आ रही अलग-अलग ३ बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। तीन बाइकों पर ६ लोग सवार थे।
जिन्हें ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर ६ में से ४ बाइक सवारों की मौत हो गई, इनमें एक दंपती भी शामिल है। एक बाइक पर सवार ३ युवकों में से गंभीर घायल होने पर २ की मौत हो गई। जबकि तीसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तितावी निवासी घायल पति-पत्नी की मौत से गांव में कोहराम छा गया।
बुधवार सुबह तितावी थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बघरा तथा मुरादपुरा के मध्य गांव जागाहेड़ी के समीप मुजफ्फरनगर से शामली की और एक ट्रक जा रहा था। सामने से आती रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिस कारण शामली की और से आ रही तीन बाइकों को अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रक की चपेट में आने के चलते तीनों बाइकों पर सवार ६ लोग गंभीर घायल हे गए। जिनमें ३ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में हुई। मरने वालों में एक बाइक सवार तीन में से दो युवक भी शामिल हैं। जिनकी पहचान नितिन पुत्र सुरेन्द्र एवं अंकित पुत्र ओमपाल निवासीगण नगला नूनाखेड़ा के रूप में हुई। जबकि २ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार पती-पत्नी की भी गंभीर घायल होने के बाद मौत हो गई। तितावी निवासी विनीत झिंझाना के पास स्थित चीनी मिल में नौकरी करता था। बुधवार सुबह वह गर्भवती पत्नी मीनू को लेकर चिकित्सक को दिखाने के लिए बाइक से मुजफ्फरनगर के लिए निकले थे।
इस बीच पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव जागहेड़ी के समीप हादसे में घायल होने पर उनकी मौत हो गई।पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जैसे ही हादसा हुआ तो आसपास के लोग घायलों की और दौड़े। खेतों पर काम कर रहे लोगों ने घायलों को उठाकर सड़क पर एक और लिटाया। इस दौरान कई घायलों की चीख पुकार से हाईवे गूंज उठा।
आनन फानन में एंबुलेंस बुलाई गई। जिसके उपरांत गंभी तीन घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जबकि ३ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार दो मृतकों की पहचान हो पाई है, जबकि दो की पहचान की पुलिस कोशिश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक थाना तितावी मुकेश गौतम ने बताया कि एक्सीडेंट में घायल होने पर मरे लोगों की पहचान की जा रही है। बताया कि फिलहाल मरने वालों के जो नाम सामने आए हैं उनमें गांव तितावी निवासी दंपती विनीत तथा मीनू एवं गांव नूना खेड़ा निवासी नितिन एवं अंकित हैं।

