पुरकाजी ब्लॉक एवं नगरीय क्षेत्र की शाखा से ओमसिंह का निर्विरोध निर्वाचन
मुजफ्फरनगर 27 अगस्त। भूमि विकास बैंक में शाखा प्रतिनिधियों की निर्वाचन प्रक्रिया में सदर, पुरकाजी ब्लॉक एवं नगरीय क्षेत्र की शाखा से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मखियाली निवासी ओमसिंह का निर्वाचन निर्विरोध होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा।
भूमि विकास बैंक में शाखा प्रतिनिधियों की निर्वाचन प्रक्रिया में सदर, पुरकाजी ब्लॉक एवं नगरीय क्षेत्र की शाखा से @BJP4India के नेता मखियाली निवासी ओमसिंह का निर्वाचन निर्विरोध होने पर सिंह ने @KapilDevBjp से उनके आवास पर जाकर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। pic.twitter.com/sz7uNMF7cF
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 27, 2020
निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद ओमसिंह ने प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर जाकर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यहाँ पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ओमसिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उन्हें उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं कॉपरेटिव बैंक के चैयरमेन सतपाल पाल, नगर प्रभारी जितेन्द्र कुच्छल, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कूकडा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, ओमसिंह तोमर, सुभाष चंद, अशोक कुमार, अक्षय, मोंटू आदि उपस्थित रहे।
