श्रीमति कबूली देवी को शोकसभा में दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। श्रीमति कबूली देवी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक दलो के राजनीतिज्ञो,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो तथा अनेक गणमान्य लोगो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि पत्रकार रविन्द्र चौधरी की ताई जी श्रीमति कबूली देवी पत्नी स्व.चौ.अजब सिह विगत 29 अगस्त 2019 को निधन हो गया था। आज उनके पैतृक गांव जटनंगला मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे ग्रामीण अंचल से जुडे सैकडो गणमान्य लोगों तथा राजनीतिज्ञो व मीडियाकर्मियो ने स्व.कबूली देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विरेन्द्र सिह, योगराज सिंह पूर्व मंत्री, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मंगल सिंह, अनिल त्यागी सदस्य जिला पंचायत, प्रवीण मलिक, जयवीर सिंह, सोमपाल भाटी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक कुरैशी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग,सपा नेता चन्दन चौहान, रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, समाजसेवी इजि.अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य मंगल सिह, प्रेमपाल सिह सहित पत्रकार मौजूद रहे।
