वैश्विक

Sudan में विमान हादसा, 4 सैन्य कर्मियों समेत 9 लोगों की मौत, हादसे में एक बच्ची की भी मौत

Sudan पोर्ट सूडान हवाई अड्डे बड़ा हादसा हो गया है. एयरपोर्ट पर बीते दिन रविवार को एक प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. नागरिक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 सैन्य कर्मियों सहित 9 लोगों की मौत हो गई है. सूडान की सेना ने एक बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी. सेना ने बताया कि हादसे में एक बच्ची की भी मौत हो गई है.

Sudan एंटोनोव विमान हादसे से पहले उड़ान भर रहा था, लेकिन इस बीच विमान में खराबी आ गई और विमान हादसे का शिकार हो गया. गौरतलब है कि सूडान में बीते 15 अप्रैल से ही सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच भीषण जंग जारी है. युद्ध के सौ दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी तक कहीं से भी ये थमता नजर नहीं आ रहा है.

Sudan में बीते 100 दिनों से हिंसा जारी है. दो जनरलों के बीच छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई में पूरा सूडान जल रहा है. हिंसा में कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं. पूरे देश में अराजकता फैली हुई है. हर तरफ लूट का माहौल है. दरअसल, साल 2021 के तख्तापलट के बाद सूडान की सत्ता पर काबिज होने वाले दो जनरलों में वर्चस्व की लड़ाई में छिड़ी हुई है. सूडान में सेना प्रमुख अब्देल फतह अल बुरहान और उनके डिप्टी जनरल मोहम्मद हमदान दागलो. दागलो सूडान की ताकतवर अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज यानी आरएसएफ के प्रमुख हैं. इस दोनों के बीच छिड़ी लड़ाई में पूरा सूडान लहूलुहान है.

Sudan की सेना और अर्धसैनिक बल के बीच 15 अप्रैल को युद्ध छिड़ गया था, जिससे देश में गृहयुद्ध शुरू हो गया. जनरल अब्दुल-फतह बुरहान के नेतृत्व में सूडान की सेना और जनरल मोहम्मद हमदान डागलो के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच सत् पाने के लिए खूनी जंग से पूरा सूडान अराजकता के दौर से गुजर रहा है. वहीं, 100 दिनों से जारी खूनी संघर्ष ने सूडान के लोकतांत्रिक देश बनने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

दुनिया के कई देश और यूएन ने दोनों जनरलों से शांति की अपील की है, लेकिन गृह युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. खारतूम और सूडान के दूसरे शहरों के घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे संघर्ष में आसमान से हवाई हमलों के साथ ही सड़कों पर टैंकों से हमला हो रहा है और भारी हथियारों से गोलीबारी की जा रही है.

गृह युद्ध की आग में जलते Sudan से भारत सरकार ने अपने नागरिकों को निकाल लिया है. सूडान से भारत लौटे लोगों ने बताया कि युद्ध से देश का हाल बद से बदतर हो गया है. हर तरफ लूट खसोट और छिनतई का माहौल है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =