उत्तर प्रदेश

Raebareli News: दुकान पर बैठे 10 से 12 लोग डंपर की चपेट में

Raebareli News:  कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहींआधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी मॉर्निंग वॉक करके दुकान पर चाय पी रहे थे। इस घटना को लेकर डीएम माला श्रीवास्तव ने तत्काल सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह सहित सभी को अलर्ट कर दिया है।

Raebareli जिले के बांदा बहराइच मार्ग पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में ‌4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामला गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत खगिया खेड़ा गांव के पास का है।

जहां बछरावां की तरफ तेज रफ्तार से आ रहा डंपर अनियंत्रित होकर एक चाय की दुकान को टक्कर मारते हुए नहर में पलट गया है। जिसमें दुकान पर दुकानदार व दुकान पर बैठे 10 से 12 लोग डंपर की चपेट में आ गए। इसमें रविंद्र कुमार पुत्र छेद्दू निवासी खगिया खेड़ा, लल्लू पुत्र अज्ञात, ललई पुत्र बद्री निवासी खगिया खेड़ा और दो अज्ञात की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।

Raebareli चाय की दुकान पर बैठे कुछ लोगों के अभी भी डंपर के नीचे दबे होने की सूचना मिल रही है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ राजस्व की टीम भी मौजूद है। जेसीबी की मदद से डंपर को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। अन्य लोगो को जिला अस्पताल भेजा गया है ।

कोनसा पंचायत के पूर्व प्रधान तिलक सिंह ने बताया कि हमारे गांव के पास चाय की दुकान पर 10 से 12 लोग बैठे थे। चाय पी रहे थे तभी अनियंत्रित होकर एक डम्फर ने टक्कर मार दी। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग दबे हुए हैं, जिनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं डम्फर के ड्राइवर ने बताया कि कोहरा के चलते गाड़ी पास करने में दिखा नही

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + seven =