Rampur News: लिस और गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, एक गौ तस्कर के गोली लगी
Rampur News: शाहाबाद क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं को ले जा रहे गौ तस्करों और पुलिस की मुठभेड़ (police ki gau taskaro se muthbhed) हुई। पुलिस के मुताबिक पुलिस शाहबाद क्षेत्र में रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी तभी एक लग्जरी कार होंडा सिटी जो सिरोली की तरफ से आ रही थी जिस को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी और तेज कर दी और बेरिकेट उड़ा कर कार तेज़ कर दी।
पुलिस ने पीछा किया और गौतस्करों को घेर लिया गौतस्करों ने अपने को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी जिस में पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग की जिसमें एक गौ तस्कर के दोनों पैर में गोली (gau taskar ko lagi goli) लगी तो वही पशु तस्करों की गोली एक सिपाही के हाथ मे लगी। एक गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया 6 नवंबर को रात को लगभग 2:00 बजे थाना शाहबाद पुलिस और एसओजी को एक सूचना प्राप्त हुई दो अपराधी एक होंडा सिटी गाड़ी से प्रतिबंधित पशु अपनी गाड़ी में भर कर उनका वध करने के लिए ले जा रहे हैं।
संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की गई उधर से एक संदिग्ध गाड़ी आती दिखाई दी उसको रुकने का इशारा किया गया वह गाड़ी नहीं रुकी। इस पर जब पुलिस के द्वारा उनका पीछा किया गया और वह खुद को घिरता देखकर गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी
पुलिस टीम के द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की गई जिसमें एक अभियुक्त जिसका नाम नवाब है फायरिंग में उसको पैर में गोली लगी , दूसरा अभियुक्त जिसका नाम राजू कुरैशी है वह भागने में कामयाब रहा।

