फिल्मी चक्कर

Parineeti Chopra की मां बनने की अफवाहें, दिया करारा जवाब

 Parineeti Chopra की जबसे राघव चड्ढा संग शादी हुई है. तभी से एक्ट्रेस जब भी कहीं जाती है, उनकी मां बनने की अफवाहें फैलने लगती हैं. हाल ही में वह दिलजीत दोसांझ अभिनीत अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म चमकीला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थी.

यहां अभिनेत्री ने ढीली ब्लैक ‘काफ्तान ड्रेस’ पहनी थी. उनके इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की रूमर्स फैलने लगे थे. कई लोगों को कहना था कि वह अपनी बेबी बंप छिपा रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने उस समय भी इन बातों को महज अफवाह बताया. अब लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने सभी को करारा जवाब दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

Parineeti Chopra ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्हें फिटेड कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है. उन्होंने व्हाइट ब्लेजर के साथ उसी कलर का टॉप और पैंट्स को पेयरअप किया था. वीडियो में लिखा था, ‘आज अच्छे फिटिंग वाले कपड़े पहन रही हूं, क्योंकि जब मैंने काफ्तान ड्रेस ट्राई की…’ इसके बाद कई कटआउट के साथ हेडलाइन्स में लिखा गया कि परिणीति प्रेग्नेंट हैं.

इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अपने फिटेड कपड़ों के युग में प्रवेश कर रही हूं.”“परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ स्टारर चमकीला के ट्रेलर लॉन्च के बाद सोशल मीडिया एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अटकलों से भर गया था. इसकी वजह थी उनके ढीले-ढाले कपड़े. बाद में परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “कफ्तान ड्रेस=प्रेग्नेंसी, ओवरसाइज़्ड शर्ट=प्रेग्नेंसी, आरामदायक कुर्ता=प्रेगनेंसी” और साथ में जोर से हंसते हुए इमोजी भी लिखा.

Parineeti Chopra की लेटेस्ट वीडियो पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आप क्यों किसी और की सुन रही हो… जो आपको पसंद आ रहा है. वहीं करों. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ढीले कपड़े कंफर्टेबल होते हैं और आपपर काफी क्यूट भी लगते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, परी आप कुछ भी पहनों काफी सुंदर लगती हो. बता दें कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित चमकीला 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म दिलजीत दोसांझ द्वारा अभिनीत अमर सिंह चमकीला और परिणीति द्वारा अभिनीत उनकी पत्नी अमरजोत कौर की रियल लाइफ की कहानी पर आधारित है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 12 =