उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: दिनदहाड़े चाकुओं से गला रेतकर ज्वेलर्स 42 वर्षीय कैसर की हत्या

Saharanpur News: Nagar Kotwali क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की चाकू से गला रेत कर हत्या  किए जाने से सनसनी फैल गई। लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या (jewelers ka murder) की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। भीड़ ने सर्राफ की हत्या के आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अवैध संबंधों के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

 मोहल्ला नूर बस्ती में रहने वाले करीब 42 वर्षीय कैसर पुत्र अकबर की क्षेत्र में ही ज्वेलरी शॉप है। कैसर के पिता के मुताबिक उसका बेटा रोजमर्रा की तरह आज अपनी दुकान पर गया था। इसी बीच किसी ने कैसर को चौराहे पर बुला लिया। कैसर अपने दोस्त से बात करा था। इसी दौरान पीछे से आए हारून नामक व्यक्ति ने छुरी से कैसर का गला रेत दिया। लोगों की भीड़ ने हारून को पकड़ लिया और घायल कैसर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने कैसर को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। भीड़ ज्वेलर्स की हत्या के आरोपी को पीट रही थी। पुलिस ने हारून नामक आरोपी को कब्जे में ले लिया और उसे नगर कोतवाली आयी। वही नूर बस्ती इलाके में ज्वेलरी शॉप के आसपास की दुकानें लोगों ने दहशत के कारण बंद कर दी। लोगों ने बताया कि मृतक के 5 बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के तमाम रिश्तेदार उसके घर पर रोते बिलखते हुए पहुंच गए।

कैसर नामक ज्वेलर्स की हत्या (jewelers ka murder) के मामले में एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना था कि हारून नामक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि अवैध संबंधों के कारण उसने कैसर की हत्या की है। पुलिस विस्तृत जानकारी जुटा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच होगी। अगर अन्य कोई आरोपी भी इस घटना में संलिप्त होगा तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + nineteen =