उत्तर प्रदेश

Saidnagar: शादी की जिद में प्रेमी के घर डेरा जमाई बैठी युवती के साथ मारपीट

Saidnagar  में शादी की जिद में प्रेमी के घर पांच दिन से डेरा जमाई बैठी युवती के साथ कुछ लोगों जमकर मारपीट की। देर शाम दीवार कूद कर आए चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। युवती के साथ मारपीट के वीडियो वायरल हो गया है।  पुलिस  पांच दिन से पूरे घटनाक्रम से बेखबर बनी हुई है।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। मंगलवार सुबह रामपुर सिविल लाइन क्षेत्र की युवती प्रेमी के दरवाजे पर पहुंचकर हंगामा करने लगी थी। युवती को खड़ा देख घर वालों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। दरवाजा बंद देख युवती दीवार के सहारे घर की छत पर चढ़ गई थी। 

युवती का कहना था कि मेरी शादी कराओ वर्ना कूदकर जान दे दूंगी। युवती को घर में देख प्रेमी और उसके परिजन ताला डालकर  खिसक लिए थे। पांच दिन बीतने के बाद भी युवती प्रेमी के घर में बैठी हुई थी। रविवार की शाम पांच लोग दीवार कूद कर युवती के पास पहुंच गए। इस दौरान आरोपियों ने युवती से जमकर मारपीट की।

युवती के साथ मारपीट के फोटो वायरल हुई तो क्षेत्र में खलबली मच गई है। वायरल फोटो में एक व्यक्ति युवती का गला दबा रहा है। घटना के बाद हमला करने वाले लोग फरार हो गए। बाद में युवती मौके पर फिर से डट गई है। पुलिस इस मामले से अभी भी अनभिज्ञ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =