उत्तर प्रदेश

Sardhana: बाबा का बुलडोजर और संगीत का डंडा दोनों चलेंगे हार से हताश नहीं-संगीत सोम

Sardhana: मेरठ के सरधना जनता इंटर कॉलेज खेड़ा परिसर में रविवार को भाजपा नेता एवं निवर्तमान विधायक संगीत सोम ने पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में 36 बिरादरी के लोगों ने शिरकत की। संगीत सोम ने सभी से धर्म, जाति की बात न कर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

उन्होंने कहा कि वह भले ही चुनाव में हार गए हों, लेकिन जीते हुए विधायक से अधिक ताकत रखते हैं। लोगों के बीच रहकर कार्य करने की उन्होंने बात कही। उन्होंने कहा कि हार से हताश नहीं हैं। आगे बढ़ना है।

संगीत सोम ने अपने भाषण के दौरान कहा कि भले ही वह चुनाव हार गए हो लेकिन सरकार भाजपा की ही है चुनाव तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी हारे हैं

उत्तराखंड के सीएम भी हारे हैं लेकिन वह हार कर भी हताश नहीं है। संगीत सोम ने कहा जिस तरह से मुझे पता चला है के गुर्जरों का विधायक जीतते ही गुंडई होने लगी है

तो मैं उन्हें बता दूं सरकार की शपथ हो जाने दो उसके बाद बाबा का बुलडोजर और संगीत का डंडा दोनों चलेंगे गुंडई नहीं होने देंगे। वह आज भी प्रदेश में जितनी ताकत 100 विधायकों की है उतनी अकेली ताकत अपनी मानते हैं।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 15 =