छात्र नेता ने कहा- ‘कैंपस में आए तो मरम्मत कर देंगे’-Swara Bhaskar और फहाद अहमद की शादी जायज नहीं
अभिनेत्री Swara Bhaskar और एएमयू से स्नातक की पढ़ाई करने वाले फहाद अहमद की शादी के बाद अब एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कैंपस में दावत का ऐलान किया है. एएमयू कैंपस में दावत पर एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने इसका विरोध करते हुए एएमयू प्रशासन और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.
दोनों की शादी के बाद एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन दोस्ती का हवाला देते हुए दोनों को एएमयू कैंपस में पार्टी देने के लिए आमंत्रित किया है, जिसका विरोध करते हुए पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने AMU प्रशासन और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग रहे हैं.
एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी का कहना है कि एएमयू एक शिक्षण संस्थान है. इस तरह की एक्टिविटी एएमयू में शोभा नहीं देती. नदीम अंसारी ने कहा कि हम इस तरह के आयोजन होने देंगे, क्योंकि यह शादी इस्लामी तौर पर जायज नहीं है. नदीम अंसारी ने यह भी कहा कि एक तरीके से हम कह सकते हैं कि शाहीन बाग और टुकड़े टुकड़े गैंग वाले यहां आएंगे तो देश विरोधी नारे भी लगा सकते हैं. अगर इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई नहीं की गई तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा.
नदीम अंसारी का कहना है कि हमारे अध्यक्ष हैं, उन्होंने बयान दिया है कि फहाद और Swara Bhaskar की शादी की पार्टी यहां होगी। तो मैं यह कहना चाहता हूं कि मोहब्बत किसी से भी हो सकती है. लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक शिक्षण संस्थान है. इस तरह की एक्टिविटी कैंपस में शोभा नहीं देती और अगर इस तरह का कोई भी आयोजन होता है तो इसकी हम लोग पुरजोर विरोध करेंगे.
नदीम अंसारी ने कहा कि आपने कोर्ट मैरिज की है. अच्छी बात है, लेकिन आप वलीमा का जिक्र लेकर आ रहे हैं. एक तरीके से देखा जाए तो शादी शरिया के हिसाब से जायज नहीं है तो वलीमा क्या होगा? अलीगढ़ में बहुत से रेस्टोरेंट और बरात घर हैं, आप कहीं भी जाकर दावत दीजिए.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इस तरीके से कोई भी इवेंट नहीं होने देंगे. अगर कोई इस तरह का इवेंट होगा तो मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि एएमयू एडमिनिस्ट्रेशन और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन को तुरंत इसका संज्ञान लेना चाहिए. क्योंकि एक तरीके से हम कह सकते हैं कि शाहीन बाग और टुकड़े टुकड़े गैंग वाले यहां आएंगे तो देश विरोधी नारे भी लग सकते हैं.
नदीम अंसारी ने कहा कि मैं प्रशासन को अभी से आगाह करना चाहता हूं, ऐसे लोगों को कैंपस में नहीं आने दिया जाए. ऐतराज़ किसी बात का नहीं है, फहाद हमारे यहां के स्टूडेंट रहे हैं. उन्होंने शादी की अच्छी बात है, लेकिन फैजुल भाई ने जो स्टेटमेंट दिया है और राजनीति शुरू कर दी है. उनकी शादी हो गई है वह आराम से खुश रहें.
कोई परेशानी नहीं है. कैंपस को आप बीच में लेकर क्यों आ रहे हैं. यूनिवर्सिटी एक शिक्षण संस्थान है. इस तरह के आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शोभा नहीं देते और ना ही आयोजन हम होने देंगे, क्योंकि यह शादी इस्लामी तौर पर जायज नहीं है.

