Muzaffarnagar News-मंत्री कपिलदेव ने ली बैठक, विकास हेतु आवश्यक निर्देश दिये
Muzaffarnagar News- मंत्री कपिल देव ने जिला जेल को शहर के बाहर स्थानांतरित कराये जाने के लंबित मामले में तीव्र अग्रेत्तर कार्यवाही कराये जाने तथा आधुनिक रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण यथाशीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये हैं। विगत कई वर्षों से ये कार्य लंबित चल रहे हैं। अब इन कार्यों में तेजी आने की राह नजर आने लगी है। आवासहीन गरीब जनता के अपना घर के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना तथा कांशीराम शहरी आवास विकास योजना के अंतर्गत शीघ्र आवास आबंटन कराये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं।-
Read more...
