Bareilly: लूट के मामले में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार
Bareilly इंस्पेक्टर सतीश कुमार टीम के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गश्त कर रहे थे। शेरगढ़ के मुर्रा मोहल्ले का रहने वाला अयान खान और उसका साथी विशाल रस्तोगी पंथरा मोड़ पर सड़क किनारे संदिग्ध तरीके से छिपे दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों से तमंचा, दो कारतूस और बाइक की नंबर प्लेट मिली।
Read more...