Hapur Latest News In Hindi

उत्तर प्रदेश

Hapur News: मुठभेड़ में घायल बदमाश निकला बावरिया गिरोह का सदस्य,विभिन्न आवाज कर खुलवाते हैं दरवाजा

Hapur News:: बावरिया गिरोह के सदस्य अधिकांश रेलवे स्टेशनों के पास और कालोनी और शहर के बाहरी इलाकों में डेरा डालते हैं। दिन में फेरी लगाकर अपना टारगेट (घर) चिंहित हैं और रात में वारदात को अंजाम देकर अधिकांश रेल मार्ग से भागने में सफल हो जाते हैं। पिछले वर्षों में हुई वारदातों में यह भी देखा गया है कि बावरिया गैंग के सदस्य घर में पहुंचने के बाद जानवरों, बच्चों के रोने की आवाज जोर जोर से निकलाते हैं ताकि धोखे में फंसकर लोग दरवाजा खोल दें और वारदात को अंजाम दे दे। इसके साथ ही इस गिरोह के पास सरिये से बना एक हथियार रहता है जिसे ज्ञान कहते हैं। ज्ञान की मदद से ताला और दरवाजे की चटखनी आसानी से खोल देते हैं। लूट की वारदात का एक हिस्सा ज्ञान नामक हथियार का भी निकालने की परंपरा है।

Read more...