उत्तर प्रदेशवैश्विक

प्रदेश में टेस्टिंग की क्षमता बढ़ायी गयी है: मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद

 कोरोना संक्रमितों की बढती संख्या और उनकी बढ़ती लापरवाही को लेकर राज्य सरकार अब बेहद कड़ा रुख अपनाने जा रही है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि कोविड के वो मरीज, जिन्हें होम आइसोलेशन के लिए कहा गया है

लेकिन यदि होम आइसोलेशन की बजाय बाहर घूमते पाए गए तो उसे सीधे अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही उसके खिलाफ दण्डनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 13,685 नये मामले आये है। जबकि 81,576 एक्टिव मामले में से 44,196 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग की क्षमता बढ़ायी गयी है। गत एक दिन में कुल 1,93,379 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,69,54,537 सैम्पल की जांच की गयी है। इसमें 89,000 सैम्पलों की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटे में 3,197 तथा अब तक 6,14,819 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,98,220 क्षेत्रों में 5,27,395 टीम दिवस के माध्यम से 3,20,46,990 घरों के 15,53,95,497 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु वालों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 75,76,365 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गयी तथा पहली डोज लेने वालों में से 12,70,243 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 88,46,608 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को देखते हुए सभी को सावधान व सर्तक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हर तरह से कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित की रणनीति करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। बेडों की संख्या बढ़ायी गयी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह में न आने के लिए कहा है।

सहगल ने बताया कि आरटीपीसीआर के टेस्ट 90 हजार से बढ़ाकर 1.50 लाख टेस्ट प्रतिदिन किये जाने के लिए निर्देश दिये गये है। प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल से ‘टीका उत्सव’ 6000 केन्द्रों मनाया जा रहा था जिसे बढ़ाकर 8000 केन्द्र कर दिया गया है।

अब तक 75.76 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गयी तथा पहली डोज देने वालों में से 12.70 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 88 लाख वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।

सहगल ने बताया कि प्रदेश में 23,937 कन्टेमेंट जोन है तथा प्रदेश के सभी नगरीय तथा ग्रामीण निकायों मे विशेष सफाई व सैनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस सफाई अभियान के माध्यम से किसी प्रकार के संक्रमण को कम किया जा रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 8 =