उत्तर प्रदेश

धामपुर स्योहारा रोड पर कार पलटने से तीन घायल

बिजनौर के धामपुर स्योहारा रोड पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार मुरादाबाद के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में भर्ती कराया था। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस बिजनौर भेज दिया है और इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के स्योहारा रोड पर तड़के सुबह 4 बजे एक टियागो कार अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई।कार में सवार कृपाल सिंह व सूर्यकांत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जबकि कार में सवार तीन लोगों को राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में भर्ती कराया था। तीनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों घायल को इलाज के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पता चला है कि चालक को अचानक से नींद आने के कारण यह हादसा घटित हुआ है। कार में सवार पांचों लोग मुरादाबाद से बिजनौर के लिए निकले थे। इस हादसे को लेकर एसपी पूर्वी अनित कुमार ने फोन पर बताया कि अचानक से टियागो कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक के घर वालों को इस हादसे की सूचना दे दी गई। शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + eleven =