खेल जगत

Tokyo Paralympics – भाला फेंक में सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड मेडल

Tokyo Paralympics :सुमित ने फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68.55 मीटर का थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीता. भारत के लिए यह अब तक दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले महिला निशानेबाज अवनि लखेरा (Avani Lakhera) ने सोमवार सुबह गोल्ड मेडल जीता था. भारत ने अब तक कुछ 7 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, इनमें 2 गोल्ड मेडल हैं. 

सुमित ने पहले प्रयास में 66.95 मीटर के साथ फाइनल की शुरुआत की, लेकिन उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो किया और पहले स्थान पर रहे. सुमित ने दूसरे प्रयास में 68.08, तीसरे में 65.27, चौथे में 66.71 मीटर का थ्रो किया जबकि उनका छठा और अंतिम थ्रो फाउल रहा.

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में आज पांचवां पदक अपने नाम किया है. उनसे पहले अवनि, देवेंद्र झाझरिया, सुंदर सिंह गुर्जर और योगेश काथुनिया ने भी सोमवार को देश के लिए पदक जीते थे. भारत अब तक इस पैरालंपिक में दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम कर चुका है.

गृहमंत्री अमित शाह ने सुमित अंतिल की कामयाबी पर बधाई दी है. शाह ने ट्वीट किया, “एक स्वर्णिम व अविस्मरणीय दिन… सुमित अंतिल पैरालंपिक में आपकी इस असाधारण उपलब्धि ने पूरे विश्व में तिरंगे की शान को और बढ़ाया है. गोल्ड मेडल के लिए बहुत-बहुत बधाई.”

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =