गरीबो , शोषितो ,वंचितों ,की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि : विजय यादव
बाराबंकी-सुविख्यात समाजवादी नेता पूर्व सांसद स्व 0 राम सेवक यादव जी की 42वी पुण्य तिथि पर बदोसराय चौराहा स्थित स्वर्गीय राम सेवक यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धान्जलि दी गई।
श्रद्धान्जलि देते हुए वरिष्ठ समाजवादी नेता एडवोकेट विजय यादव ने कहा कि स्वर्गीय राम सेवक यादव जी ने समाजवाद की विचारधारा को देश के कोने कोने मे ले जाने और लोगो को समाजवाद से जोड़ने का काम किया
गरीबो शोषित वंचितों की सेवा ही सही मायने में जनसेवा है। स्वर्गीय राम सेवक यादव के बताए रास्ते पर चलकर जनसेवा की जाय तभी उन्हें सच्ची श्रद्धान्जलि होगी।
इसी क्रम में अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष इन्तिखाब आलम नोमानी ने स्वर्गीय रामसेवक यादव जी की प्रतिमा का माल्यार्पण करते हुए कहा कि स्वर्गीय रामसेवक यादव द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है
उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के दबे कुचले शोषित वर्ग के लोगों का कल्याण हो सकता है ।
इस अवसर पर मास्टर अश्विनी कुमार यादव बलराम यादव रोहित यादव संचित यादव जसवंत यादव रामकुंवर यादव रूस अनिरुद्ध सिंह सीता सरन यादव एडवोकेट अजीतसिंह यादव एडवोकेट हिम्मत रावत खालिद खान आदि लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

