Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 20 जोडों की शादी करायी

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब असहाय परिवारों की बेटियों की शादी यूपी सरकार करा रही है वही आज इसी कड़ी में कुकड़ा ब्लॉक में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा २० जोड़ों का विवाह कराया गया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी के द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह गरीब लोगों के लिए महत्वपूर्ण योजना है

क्योंकि एक बेटी को अपने घर से विदा करने के लिए पिता को अपनी संपत्ति तक बेचनी पड़ जाती है जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गई है

जिससे कि हर बेटी का कन्यादान हो सके और वह अपने सुखी जीवन को अपनी जरूरत के हिसाब से जी सकें आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत २० जोड़ों को घ्३५००० का चेक व घ्१०००० का घरेलू सामान व दूल्हा दुल्हन के शादी का जोड़ा आदि सामान दिया

 यह टोटल रकम ५१००० रुपए मुख्यमंत्री कोष से जारी होती है वही लगातार इस योजना को धरातल पर पहुचाने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना कुमारी निरंतर मेहनत कर रही है 

मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के अवसर पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी व जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना कुमारी,कुकड़ा ब्लॉक बीडीओ डॉक्टर नेहा शर्मा, समाज कल्याण विभाग से पंकज कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =