Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

देश में साढे़ सौलह हजार साधु साध्वी जैन धर्म के प्रचार प्रसार को सक्रिय

मुजफ्फरनगर। जैन मुनि राजेंद्र मुनि जी महाराज ने नई मंडी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पर्यूषण महापर्व 27 अगस्त से चल रहा है जो अनन्त चतुर्दशी 12 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन से की गयी अपील के अनुरूप शासन ने तीन सितम्बर और 12 सितम्बर को पूरे प्रदेश में बूचडखानों और मीट की दुकानों पर पाबंदी लगा दी है। जनपद मुजफ्फरनगर में भी जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट ने यह आदेश जारी कर दिये है।

जैन स्थानक में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुनि महाराज ने कहा कि जैन समाज की चार शाखाएं है और जैन धर्म अनादि धर्म है। आदिनाथ भगवान रिषभदेव ने इसकी शुरूआत की। वेदों में ब्रहमा के रूप में इन्हे देखा गया है और इनके बेटे भरत के नाम पर ही इस देश का नाम भारत पड़ा है। उन्होंने कहा कि जैन कोई जाति नहीं और जैन हिंदू है भी नहीं भी लेकिन उसकी अलग पहचान है। उन्होंने परिभाषित करते हुए कहा कि जो लोग जिन भगवान को मानते है वे जैन कहलाते है।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पूरे देश में साढे सौलह हजार साधु साध्वी जैन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए पैदल पैदल ही सक्रिय है। उन्होंने चन्द्रगुप्त मौर्य के कार्यकाल को स्वर्णिमकाल बताते हुए कहा कि चन्द्रगुप्त मौर्य चन्द्रगुप्त मौर्य भी जैन थे। इससे पूर्व मनमोहन जैन ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि एसएस जैन सभा के अंतर्गत जैन स्थानक नई मंडी में पर्यूषण पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें जैन युवा निर्जल तपस्या करते है इसके अंतर्गत केवल मात्र दिन में उबला हुआ पानी ही यह आहार के रूप में लेते है बाकी चैबीस घंटे में कोई आहार नहीं लेते।

उन्होंने कहा कि बारह सितम्बर को एक बड़ा कार्यक्रम होगा जिसके लिए प्रशासन से भी अनुमति मांगी गयी है और शराब की दुकानों की पाबंदी के लिए जैन धर्मावलम्बियों की एक टीम आज से ही पूरे जनपद में भ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मंत्री विजय कश्यप भी आज जैन स्थानक में पधारे और उन्होंने मुनि महाराज से भेंट की। इस अवसर पर आदित्य जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, एमपी जैन आदि उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk