समाचार
विज्ञान की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। खतौली के श्री कुंद-कुंद जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को भौतिक विज्ञान की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष राजीव कौशिक ने कहा कि भौतिक विज्ञान का मानवीय जीवन में हुए बड़े बदलाव से सरोकार रहता है। भौतिक विज्ञान के विविध आयाम विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता राजीव कौशिक ने कहा कि भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन हो रहे अनुसंधान कार्य एक और नवीन तथ्यों को हमारे समक्ष प्रस्तुत करते हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्र निर्माण कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को भौतिक विज्ञान के विभिन्न बिंदुओं को ग्राफिक्स और मॉडल के माध्यम से समझाया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ, विशिष्ट अतिथि प्रो. एससी अरोरा व डॉ. एके गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस संगोष्ठी में भौतिक विज्ञान का दैनिक जीवन में प्रयोगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी में बीएससी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
प्रतियोगिता सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। वेदिक पुत्री पाठशाला में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की ७५ वी जयंती के अवसर पर एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मैं युवा हूं, मेरा भी एक सपना है के आधार पर की गई है प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में लगभग ३० स्कूलों के १६०० बच्चों ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में ६० सवाल ६० मिनट ६० पुरस्कार का लक्ष्य रखा गया यह प्रतियोगिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जीवन परिचय पर आधारित थी इस परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया बच्चों ने भी इस परीक्षा में पर चढ़कर प्रतिभाग लिया इस परीक्षा का मकसद बच्चों में ज्ञान की वृद्धि करना था कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए की थी कड़ी मेहनत यह परीक्षा आज प्रत्येक जिले में आयोजित की जा रही है
हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि अन्य हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से धायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के भरतीया कालोनी निवासी 55 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र स्व. हरि सिंह देर रात्रि अपने घर की और लौट रहा था जब वह मौहल्ले के निकट पहुंचा तो जानसठ रोड पर तेज गति से आये वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नई मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके अलावा अन्य हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुढाना मोड के पास हुए सडक हादसे में केरटू निवासी अजय पुत्र रामसिंह, संजय पुत्र हरि ंसह गम्भीर रूप से घायल हो गये दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्साालय में भर्ती कराया गया है। जानसठ रोड बाईपास पर हुए हादसे में रामनगर शहादरा निवासी शिवकुमार, दुष्यंत, अजय, पूनम व सुनीता गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। चिंता चिता से भी घातक होती हैं। चिता मुर्दे को जलाती है,लेकिन चिंता तो जीते-जागते आदमी को ही नष्ट कर देती हैं।उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीन लैंड स्कूल मुजफ्फर नगर में तनाव के कारण व निवारण विषय पर आयोजित गोष्ठी में दिये।उन्होंने बताया कि चिंता अज्ञान व आत्म-विश्वास की कमी के कारण पैदा होती हैं।जिन वस्तुओं के बारे में हमें स्पष्ट ज्ञान नहीं होता है,वे हमारी चिंता का मुख्य कारण बनती हैं। चिता का दूसरा कारण आत्म-विश्वास की कमी। चिंता की स्थिति में शरीर की सारी गतिविधियाँ प्रभावित हो जाती हैं।
आज के शहरी जीवन में ९०त्न से भी अधिक व्यक्ति विभिन्न प्रकार के रोगों का शिकार है।चिंताजनक रोग जब पकड़ लेते हैं तो रोगी मस्तिष्क में अनेक विकार पैदा हो जाते हैं।अनिन्द्रा, बेचैनी,घबराहट,दिल की धड़कने बढ़ना,ब्लड प्रेशर और शुगर से लेकर अल्सर और कैंसर जैसे घातक शारीरिक तथा मानसिक विकार चिंता की ही देन माने जाते हैं।इसलिए चिंता की जड़ों को प्रारंभ में ही काट देना चाहिए।चिंता यदि दिमाग में एक बार अपना घर बना लेती हैं तो मस्तिष्क को चिंता करने की बुरी आदत पड़ जाती हैं।अन्य आदतों की तरह चिंता भी उसके स्वभाव में शामिल हो जाती हैं।चिंता ही तनाव व अवसाद रोग का मुख्य कारण बनती हैं।चिंता ,तनाव व अवसाद रोग निवारण के लिए योग अचूक औषधि है।अतः नियमित योगाभ्यास कर तनावजनित उक्त समस्त घातक रोगों से अपने कीमती जीवन की रक्षा करे।
इस अवसर पर यज्ञदत्त आर्य,जिला प्रधान पवन सिंह बालियान,केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ,दिनेश कुमार,मुकेश ठेकेदार,श्रीमती रजनी, अंजलि,बेबी सैनी,सुमन गर्ग, आदि योग शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
देश में साढे़ सौलह हजार साधु साध्वी जैन धर्म के प्रचार प्रसार को सक्रिय
मुजफ्फरनगर। जैन मुनि राजेंद्र मुनि जी महाराज ने नई मंडी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पर्यूषण महापर्व 27 अगस्त से चल रहा है जो अनन्त चतुर्दशी 12 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन से की गयी अपील के अनुरूप शासन ने तीन सितम्बर और 12 सितम्बर को पूरे प्रदेश में बूचडखानों और मीट की दुकानों पर पाबंदी लगा दी है। जनपद मुजफ्फरनगर में भी जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट ने यह आदेश जारी कर दिये है। जैन स्थानक में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुनि महाराज ने कहा कि जैन समाज की चार शाखाएं है और जैन धर्म अनादि धर्म है। आदिनाथ भगवान रिषभदेव ने इसकी शुरूआत की। वेदों में ब्रहमा के रूप में इन्हे देखा गया है और इनके बेटे भरत के नाम पर ही इस देश का नाम भारत पड़ा है। उन्होंने कहा कि जैन कोई जाति नहीं और जैन हिंदू है भी नहीं भी लेकिन उसकी अलग पहचान है। उन्होंने परिभाषित करते हुए कहा कि जो लोग जिन भगवान को मानते है वे जैन कहलाते है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पूरे देश में साढे सौलह हजार साधु साध्वी जैन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए पैदल पैदल ही सक्रिय है। उन्होंने चन्द्रगुप्त मौर्य के कार्यकाल को स्वर्णिमकाल बताते हुए कहा कि चन्द्रगुप्त मौर्य चन्द्रगुप्त मौर्य भी जैन थे। इससे पूर्व मनमोहन जैन ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि एसएस जैन सभा के अंतर्गत जैन स्थानक नई मंडी में पर्यूषण पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें जैन युवा निर्जल तपस्या करते है इसके अंतर्गत केवल मात्र दिन में उबला हुआ पानी ही यह आहार के रूप में लेते है बाकी चैबीस घंटे में कोई आहार नहीं लेते। उन्होंने कहा कि बारह सितम्बर को एक बड़ा कार्यक्रम होगा जिसके लिए प्रशासन से भी अनुमति मांगी गयी है और शराब की दुकानों की पाबंदी के लिए जैन धर्मावलम्बियों की एक टीम आज से ही पूरे जनपद में भ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मंत्री विजय कश्यप भी आज जैन स्थानक में पधारे और उन्होंने मुनि महाराज से भेंट की। इस अवसर पर आदित्य जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, एमपी जैन आदि उपस्थित थे।
दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। सितम्बर माह में मुहर्रम/ गणेश चतुर्थी त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतू जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/ चैकी प्रभारी को एसएसपी द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जुलूस के रास्ते पर पडने वाले घरों की छतों को चैक करे कि किसी मकान/घर की छत पर ईट-पत्थर नही हो। सभी थाना प्रभारी थाना क्षेत्रों के संभ्रांत नागरिकों के साथ मीटिंग कर उन्हे निर्देशों से अवगत कराएंगे। यदि फिर भी किसी व्यक्ति के घर की छत पर ईट-पत्थर पाये जाते है तो उनपर कठोर/दण्डात्मक कार्यावाही की जाए। त्यौहारों/ जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किसी भी हालत में नही किया जाए। सभी थाना प्रभारी/चैकी प्रभारी संयोजकों से स्वयं वार्ता कर व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए अन्हे अवगत कराए। एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों् को उक्त निर्देशों को अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में कडाई से पालन कराने हेतू निर्देशित किया गया है।
शस्त्र प्रशिक्षण एवं शस्त्राभ्यास कराया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिसकर्मियो को शस्त्र चलाने की टेªनिंग व शस्त्रो का निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि जनपद पुलिस किसी भी परिस्थती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। जिला पुलिस प्रमुख अभिषेक यादव के दिशा-निर्देशन मे अब प्रदिदिन शस्त्रो का निरीक्षण किया जा रहा है। एसएसपी के निर्देश पर टेªनिंग कमंाडर द्वारा हर थाने से एक महिला आरक्षी एवं एक पुलिस आरक्षी को सात दिवसीय हथियार चलाने की टेªनिंग दी गई है, अब वही टैªड आरक्षी प्रतिदिन थानो पर सुबह एक घंटा स्थानीय थाना आरक्षियो को असलाह चलाने की टैªनिंग दी गई है। आधुनिक तरीके से एसएसपी के निर्देशन मे फोर्स को तैयार किया जा रहा है।
राज्यमंत्री ने किया पोषण माह का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री राजस्व एवं बाढ नियंत्रण, विजय कश्यप ने आज चरथावल ब्लाॅक के ग्राम लुहारी खुर्द में पोषण अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे पोषण माह का दीप प्रज्ववलन कर शुभारम्भ किया। उन्होने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह योजना छोटे बच्चों, धात्री महिलाओ, कन्याओं के लिए अतयन्त लाभकारी है। इसका लाभ प्राप्त करे। उनहोने कहा कि सरकार छोटे बच्चे जो आगे देश का भविष्य है उनके पोषण का ध्यान रख रही है। उन्होने कहा कि यही वह बच्चे है जो आगे युवा बनेगे अगर युवा ही कमजोर होगा तो जनपद, प्रदेश व देश का भविष्य कैसा होगा। इसलिए हमें इस और बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। खासकर ६ माह के बाद के बच्चों पर। उन्होने कहा कि पोषण पोषाहार की व्यवस्था को अधिक से अधिक मजबूत किया जाये जिससे कि जनपद को कुपोषण मुक्त किया जाये। उन्होने कहा कि जनपद में कोई भी बच्चा अति कुपोषित नही रहना चाहिए। उसके खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिएं। उन्होने कहा कि बच्चों,गर्भवती महिलाओ व धात्री महिलाओ चतुरंगी आहर दिया जाये। उनको दूध-दही विटामिन आदि दे तथा डाॅक्टर अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों के इलाज पर विशेष ध्यान दे। उन्होने कहा कि अगर नीव ही खराब होगी तो अच्छी इमारत कभी खडी नही हो सकती इसलिए आवश्यकता है कि नीव रूपी बच्चों को आरम्भ से पोष्टिक आहार दिया जाये। उन्होने बताया कि यह अभियान पूरे जनपद प्रदेश व देश में चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर मा० मंत्री जी एवं जिलाधिकारी द्वारा ५ कन्याओं को स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया तथा महिलाओं की गोद भराई पर पौष्टिक आहार का वितरण व छोटे बच्चों को अपने हाथों से पुष्टाहार भी खिलाया गया।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि पोषण मिशन से सम्बन्धित कोई भी विभाग व अधिकारी अपने कार्य में कोई लापरवाही न करे। उनहोने बताया कि इस गांव में ५८ बच्चें आंशिक कुपोषत की श्रेणी में है। पोषण अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे पोषण माह का कार्य पूर्ण मनायेाग के साथ पूर्ण किया जाये। उन्होने कहा कि यह शासन व समाज के लिए महत्वपूर्ण योजना हैै। उन्होने कहा कि ६ माह के ऊपर के बच्चों की अधिक देखभाल की जाये। उन्होने कहा कि शासन द्वारा इसे कुपोषण का खत्म किये जाने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होनेे कहा कि इस योजना का आत्मसात करे। सभी विभागों को अपनी अपनी भूमिका का पता होना चाहिए।उन्होने कहा कि गाव गाव जाकर लोगो को जागरूक किया जाये। उन्होने कहा कि जहां जहा कुपाषित बच्चे है, ऐसे स्थानों पर कारणों का पता लगाये जाये और उन कारणों को दूर करने के पूर्ण मनोयोग से प्रयास किया जाये तभी योजना का सफल क्रियान्वयन हो पायेगा। उन्होने कहा कि इस योजना में स्वास्थ्य विभाग, पंचायतराज विभाग,खाद एवं रसद विभाग, शिक्षा विभाग आदि सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करे। बच्चों के सर्वागींण विकास में जीवन के पहले एक हजार दिनों का अत्यधिक महत्व होता है। प्रायः देखा जाता है कि बच्चों में कुपोषण की गम्भीरता ०६ माह से ०२ के मध्य तेजी से बढती है। जिसमें सुधार के लिये राष्ट्रीय स्तर पर पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पोषण माह की थीम-उपरी आहार रखी गयी है, जिसके अन्तर्गत ० से ०२ वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण एवं बीमारी की रोक थाम हेतु जागरूक किया जायेगा। पोषण माह के दौरान प्रत्येक सप्ताह का दिनांक वार गतिविधि सम्बन्धी कलेण्डर जारी किया गया है, जिसके अनुसार माह सितम्बर के प्रथम सप्ताह को पुरूष भागीदारी सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा इसके अन्तर्गत १ सितम्बर २०१९ को सभी आंगनबाडी केन्द्रो का ० से ०५ वर्ष आयु के बच्चों का वजन लेते हुए ग्रोथ चार्ट में दर्ज किया जायेगा एवं वजन के अनुसार स्वास्थ्य/पोषण श्रेणी (लाल, पीली, हरी श्रेणी) का निर्धारण किया जायेगा इसके पश्चात् उपरी आहार के महत्व को आम जन तक पहुचाने हेतु सुपोषण दिवस का आयोजन किया जायेगा इसके अतिरिक्त प्रथम सप्ताह में पोषण वाटिका सुदृढीकरण, सुपोषण स्वास्थ्य मेंला, सुपोषण झांकी का आयोजन भी किया जायेगा एवं ७ सितम्बर को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों को सुपोषण शपथ भी दिलायी जायेगी। प्रथम सप्ताह में ०५ तारीक को बचपन दिवस को बाल सुपोषण के उत्सव के रूप में मनाया जायेगा इस अवसर पर ०६ माह से ०६ वर्ष के बच्चों को आंगनबाडी केन्द्रो पर एक साथ समूह में बिठाकर खाना खिलाया जायेगा। इसके लिए माताये अपने घर से स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लायेगी। द्वितीय सप्ताह को किशोरी सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा जिसके अन्तर्गत किशोरी दिवस, पोषण फेरी, रेसिपी प्रदशर्न/प्रतियोगिता, किशोरी प्रभा फेरी के साथ-साथ १३ सितम्बर को बाल सुपोषण उत्सव का आयोजन भी किया जायेगा। तृतीय सप्ताह को बाल सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा, जिसके अन्तर्गत ममता दिवस, पोषण फेरी, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस, ई०सी०सी०इ० दिवस एवं अन्नप्राशन दिवस का आयोजन करते हुए २० सितम्बर को बाल सुपोषण उत्सव के रूप में मनाया जायेगा चर्तुथ सप्ताह को माता सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा जिसके अन्तर्गत मातृ समिति की बैठक, सास बहु बैठक, लाडली दिवस, सुपोषण गूंज एवं गोदभराई आदि गतिविधियो का आयोजन करते हुए ३० सितम्बर को बाल सुपोषण उत्सव के रूप में मनाया जायेगा।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र प्रसाद, सीएमओ पीएस मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर कुमार धमेन्द्र, डीपीआरओ, बीएसए, डीएसओ, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, ग्राम प्रधान सहित अन्य विभागों के अधिकारी सीडीपीओ व सुपरवाईजर उपस्थित रही।
शिवसैनिकों की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। शिव सेना जिला प्रमुख नरेन्द्र पंवार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि शिव सेना जिला कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसका संचालन उप प्रमुख अनुज चैधरी ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख नरेन्द्र पंवार ने कहा कि शिव सेना के अन्दर अनुशासनहीनता बर्ताश्त नही की जाएगी। सभी पार्टी पदाधिकारी शिव सेना को बढाने के लिए अनुशासित होकर कार्य करें। जिला प्रमुख ने बताया कि जनपद मे शिव सेना की आढ मे तथाकथित शिवसैनिक अपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त हैं जिसके चलते ब्रहमपुरी निवासी व एक अन्य को पार्टी विरोधी गतिविधियो मे लिप्त पाये जाने के कारण पार्टी से बाहर कर दिया गया है। अब इन दोनो व्यक्तियों का शिवसेना से कोई सम्बन्ध नही है। इन दोनो व्यक्तियों की गलत क्रिया कलापो मे शिवसेना को कोई सम्बन्ध नही होगा। बैठक मे उपस्थित शिवसेना नेता डा.योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि शिवसेना मे अनुशासनहीनता करने वालो की कोेेई जगह नही है जो भी पार्टी विरोधी कार्य करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। चाहे वह कितने भी वजूद वाला व्यक्ति हो। बैठक को उपस्थित शिवसेना नेता शरद कपूर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदुश ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व शिवसेना मजबूत हो रही है। शिव सेना मे कुछ गलत लोगो के शसामिल होने से शिवसेना की छवि धूमिल हो रही है।
पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। मोरना के स्वामी कल्याण देव ओमानंद गघ्ल्र्स डिग्री कालेज बेहड़ा सादात में आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्राओं ने धमाल मचाया। जिसमें निवादा की शगुन मिस फ्रेशर चुनी गई जबकि फस्ट रनरअप तानिया टंढ़ेड़ा व द्वितीय रनरअप खुशी चैरावाला रही।
मुख्य अतिथि सनातन धर्म महाविद्यालय की पूर्व इतिहास विभागाध्यक्ष डा. मधुबाला गुप्ता, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार हरपाल सिंह अरूण, कवि नेमपाल प्रजापति, बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता चंद्रबोस, समाजसेवी वेदवीर सिंह, मेरठ के सावन कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्रा प्रतिभा व गुलिस्ता ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। छात्रा छवि यादव, अनुराधा ने अनेक गीतों पर मनोहारी नृत्य किये। छात्रा तानिया व हिमांशी, खुशी ने गीतों पर प्रस्तुति दी, जबकि कविता, प्रतिभा, प्रतिभा, गुलिस्ता, तानिया, मनु, लवी ने दहेज प्रथा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व छात्राओं ने केट वॉक किया। तत्पश्चात गांव निवादा की शगुन मिस फ्रेशर चुनी गई जबकि प्रथम रनरअप तानिया टंढ़ेड़ा व द्वितीय खुशी चैरावाला रहीं। बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं की मांग पर कालेज के बाहर सड़क पर यात्री शेड़ व बैंच बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. हरपाल सिंह पंवार, प्राचार्या डॉ. मधु देवी, शिक्षिका सुमैय्या, सुमन, सोनिया, रिकू, डॉ. पवन कुमार, अजमत अली आदि मौजूद रहे।
नेहा ने जीता गोल्ड
मुजफ्फरनगर। जनपद की शूटर बेटी नेहा तोमर ने नाम रोशन किया है। उसने उत्तराखंड में हुई शूटिग चैंपियनशिप में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीता है। उसकी जीत पर परिजनों ने खुशी मनाई। उसके घर लौटने पर उत्साहवर्धन किया गया। नेहा इंटरनेशनल स्तर की खिलाड़ी है। जिसने कम समय में ही शूटिग में नाम कमाया है। गांव मखियाली निवासी नेहा तोमर की मां रेणू तोमर ने बताया कि उत्तराखंड में २४ से ३१ अगस्त तक १८वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिग चैम्पियनशिप में भाग लिया है। इस प्रतियोगिता में यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के भी शूटरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अनेक इवेंट्स १० मीटर, २५ मीटर, ५० मीटर, पॉइंट टू पॉइंट, २.२ आदि कराए गए हैं। रायफल और पिस्टल और बंदूक के इवेंट्स भी हुए हैं। इंटरनेशनल शूटर खिलाड़ी नेहा तोमर जूनियर और सीनियर में व्यक्तिगत में गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। यहां से मेडल जीतकर लौटी नेहा अब दिल्ली में इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देने जाएगी। यह ट्रॉयल दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिग रेंज में १२ से १८ सितंबर तक किए जाएंगे। एसपी ट्रैफिक बीबी चैरसिया, राजीव तोमर आदि ने खिलाड़ी नेहा का उत्साहवर्धन किया।
प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल मुजफ्फरनगर में गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा तीन से कक्षा दस तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा १५० से अधिक प्रोजेक्ट तैयार किये गये। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रचलित शिक्षण विधियों से हटकर छात्रों को कुछ अलग व नवीन रोचक करने के लिए प्रोत्साहित करना था। पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान का प्रयोगात्मक परीक्षण ज्ञान को स्थायी व प्रभावी बनाता है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए छात्रों को अद्भुत प्रयास के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ एसएसपी अभिषेक यादव मुजफ्फरनगर के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव अग्रवाल व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री उप्र उपस्थित रहे। विद्यालय में इनके आगमन पर छात्रों सहित शिक्षकों के द्वारा स्वागत किया गया। छात्रों के द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स को देखने के लिए श्रीमती अंजू अग्रवाल चेयरमैन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, श्रीमती अमिता चतुर्वेदी, श्रीमती शशि शर्मा, भूदेव सिंह, साधना मेहता, श्वेता बिंदल, श्रीमती सोनिया लूथरा, डा. रेणु अग्रवाल, डा. सुध्ीर लूथरा, डा. सुजीत सिंह, डा. वासु तायल, स. सुखदर्शन सिंह बेदी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने छात्रों के द्वारा किये गये परिश्रम की प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय निदेशिका श्रीमती चारू भारद्वाज, प्रधनाचार्य डा. पियूष गुप्ता, उपप्रधनाचार्या श्रीमती रमनीत स्वरूप ने समस्त शिक्षकों, छात्रों व सहायक कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
निशुल्क कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। हिंद वेलफेयर सोसायटी रजिस्टर्ड द्वारा एक निशुल्क कैंप वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से डॉक्टर जोया राणा के साथ अल्वी गार्डन निकट मेहताब गार्डन में 40 फुटा रोड पर लगाया गया कैंप का उद्घाटन हाजी नईम भूरा व इरशाद अंसारी ने फीता काटकर किया जिसमें दांतों की बीमारी स्किन की बीमारी बुखार नजला खांसी आदि की दवाइयां वितरित की गई मुख्य अतिथि हाजी भूरा व इरशाद अंसारी ने तथा क्षेत्र वासियों ने हिंद वेलफेयर सोसाइटी के इस कैंप की पूरी पूरी प्रशंसा की मेडिकल कैंप में सोसायटी के अध्यक्ष साजिद खान महासचिव कमरुज्जमा इरशाद अंसारी परवेज राघव सिंह हाजी यूसुफ गुरप्रीत सिंह डॉक्टर शोएब डॉ यूसुफ डॉक्टर बुशरा डॉ अनवर शावेज शाकिर सलमानी शहजाद साजिद सरताज अहमद तनवीर शहजाद मलिक सूफी शाहनवाज मोहम्मद राशिद मोहम्मद शोबी शादाब आदि उपस्थित रहे।
डीएम के आदेश की अवहेलना करने पर नगरपालिका के आशुलिपिक के खिलाफ मामला दर्ज
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे के आदेश की अवहेलना करने पर नगरपालिका के आशुलिपिक गोपाल त्यागी पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर पालिका ईओ ने तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान 
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे ठेले वालों में अफरा-तफरी मच गई। झांसी की रानी के बराबर में बरसों से अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने का थानाध्यक्ष ने आदेश दिया। सिविल लाइन थानाध्यक्ष समय पाल अत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए अतिक्रमणकारियों को कहा कि अगर अब अतिक्रमण करते मिले तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। जनपद में अतिक्रमणकारियों की वजह से जगह-जगह जाम लगा रहता है।
