पिछले 24 घंटे में Corona के 16,866 नए मामले दर्ज
भारत में पिछले 24 घंटों में Corona के 16,866 नए मामले सामने आए हैं. पिछले एक दिन में कोरोना के 18,148 मरीज ठीक हुए और 41 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,866 नए मामले दर्ज किए गए हैं. देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अभी 1,50,877 है. इस तरह सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.34% हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दैनिक सकारात्मकता दर (Daily positivity rate) 7.03% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर (Weekly Positivity Rate) 4.49% है. जबकि कोरोना से ठीक हुए मरीजों की दर यानी रिकवरी रेट (Recovery Rate) वर्तमान में 98.46% है.
#COVID19 | India reports 16,866 fresh cases, 18,148 recoveries and 41 deaths in the last 24 hours.
Active cases 1,50,877
Daily positivity rate 7.03% pic.twitter.com/ySu2CpXnIq— ANI (@ANI) July 25, 2022
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,148 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,28,670 हो गई.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की कुल 202.17 करोड़ खुराक (92.99 करोड़ दूसरी खुराक और 7.30 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी हैं. अब तक देश में कोरोना के कुल 87.27 करोड़ टेस्ट किए गए है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,39,751 टेस्ट किए गए.

