Muzaffarnagar News: एसएसपी विनीत जायसवाल ने देर रात परखी कांवड़ मार्ग की सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात ssp विनीत जायसवाल ने बाइक से कांवड़ मार्ग की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंनें पुरकाजी चेक पोस्ट से लेकर मुजफ्फरनगर तक कांवड़ मार्ग तथा आसपास की सुरक्षा का अवलोकन किया।
रास्ते में पड़ने वाले शिविरों में जाकर भोले के भक्तों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। अधिनस्थों को आदेश जारी किये कि सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए।
एसएसपी विनीत जायसवाल ने कांवड़ कंट्रोल रूम में सुरक्षा की दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
असुविधा या परेशानी पर करें डायल-११२-स्क्क ने अधिनस्थ अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देशित दिए। उन्होंने सभी से सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने एवं कांवड़ यात्रियों की हर संभव मदद करने को कहा।
पगडी पहनाकर मिशन शक्ति के अंतर्गत किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति के अंतर्गत बच्चों एवं महिला शिवभक्त कावड़ियों को पगड़ी पहनाकर एवं तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया।
मिशन शक्ति के अंतर्गत बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर में चौ० चरण सिंह तिराहा पर शिवभक्त कावड़ियों बच्चों एवं महिलाओं को श्री सतीश चंद बघेल तहसीलदार बुढ़ाना, श्री रवेद्र यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बुढ़ाना एवं श्रीमती साधना चौधरी महिला थाना प्रभारी बुढ़ाना द्वारा पगड़ी पहनाकर एवं तिरंगा भेंट कर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश गौतम के निर्देशन में किया गया। सम्मान एवं शुभकामना कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की गाइड/छात्राएं मुस्कान, गोरी, वैष्णवी, लाइबा, अदिति, स्वाति, श्वेता स्टाफ से चंद्रशेखर, तहसील बुढ़ाना स्टाफ, कोतवाली बुढ़ाना स्टाफ एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कांवड यात्रा के मद्देनजर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) काँवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व कावंड यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा नगर में आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च कर कांवड मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
कांवड़ यात्रा २०२२ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था/यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन नरेन्द्र बहादुर, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण एवं आरएएफ के साथ मिनाक्षी चौक, शिव चौक, अस्पताल तिराहा आदि क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कांवड शिविरों, कांवड़ मार्ग के चिन्हित स्थानों पर पीआरवी वाहनों को, रुट डायवर्जन ड्यूटी, काँवड़ शिविर ड्यूटी, सेक्टर जोनल पुलिस अधिकारी , मजिस्ट्रेट आदि डियूटी पर लगे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को चेक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ मार्ग में कावंड़ यात्रियों के लिए की गयी सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को चेक किया गया । ट्रैफिक डायवर्जन होने के उपरान्त ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने एवं कांवड़ यात्रियों की हर सम्भव मदद करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

