खबरें अब तक...

समाचार

रामायण के अंशों की दी प्रस्तुति7 4 |
मुजफ्फरनगर। रामायण के पात्रों की ड्रेस में पहुंचे स्कूली बच्चों ने परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रावण का दहन किया। छात्र- छात्रों की प्रस्तुति देखने के लिए स्कूल स्टाफ व अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अच्छा रोल करने वाले बच्चों को इनाम दिए गए। मेन रोड स्थित सनशाईन एकेडमी स्कूल में बच्चों ने हर्षाेल्लास के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया। इस दौरान सभी कक्षाओं के छोटे बच्चे दशहरा मनाने के लिए राम-लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, रावण आदि पात्रों की ड्रेस में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने रामायण के कई अंशों को नाटिका के माध्यम से पेश किया। इस दौरान इवी त्यागी ने राम, हुसैन ने रावण, सुमन ने सीता, तो आर्यन त्यागी ने हनुमान का रोल अदा किया। बच्चों की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। स्कूल स्टाफ व बच्चों ने सामूहिक रूप से रावण का दहन किया। इस दौरान काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। अच्छा रोल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सतविद्र सिंह बेदी, मयंक बंसल, अश्वनी खुल्लर, तरविद्र कौर, रीना, निधि त्यागी, शुभम, आशीष लोग मौजूद रहे।

 

एसएसपी के निरीक्षण से मचा हडकम्प1 3 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना नई मण्डी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेख, पुरुष/महिला बन्दी गृह, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय इत्यादि को चैक किया। एसएसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों महत्वपूर्णतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण किया गया तथा थाना प्रभारी नई मण्डी को अभिलेखों के रख-रखाव व उनसे सम्बन्धि आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एसएसपी द्वारा बाद निरीक्षण थाना नई मण्डी के सभी अधि०/कर्म० गणों को थानाक्षेत्र में अपराध व अपराधियों की पूर्ण जानकारी रखने व थानाक्षेत्र में अपराध न हो, इसके सम्बन्ध में भी आवश्यक/महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। साथ ही जनता के प्रति व्यवहार अच्छा रखने व थाने पर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

खाते की जानकारी पूछ हजारों की रकम उडाई
मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधियों द्वारा लोगो ंके खातों से रकम उडाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। साइबर अपराधियों ने एक युवक के खाते से हजारों रूपये की रकम उडा दी। रामपुरी निवासी सुभाष ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसका बैंक खाता रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक आॅफ इडिया में है। पीडित ने बताया कि उसके फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उससे कहा कि सरकार द्वारा व्यापार करने के लिए लोगों को रिण दिया जा रहा है। फोन करने वाले ने उसे कहा कि व्यापार करने के लिए उसे पांच लाख रूपये का लोन बैंक द्वारा मिल सकता हे। फोनकर्ता के झांसे में आकर पीडित ने पीएनबी के खाते में 36 हजार 500 रूपये ट्रांसफर कर दिये। बाद में मालूम चला कि यह फोन किसी जालसाज द्वारा किया गया था। पीडित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

भाजपा ने संकल्प यात्रा निकाली2 4 |
मुजफ्फरनगर। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर चल रही भाजपा की संकल्प यात्रा के आज तीसरे दिन भाजपा द्वारा निकाली गई संकल्प यात्रा का विभिन्न स्थानो पर भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी की संकल्प यात्रा का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गंाधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय से विधिवत शुभारम्भ किया गया। गंाधीनगर पार्टी कार्यालय से शुरू होकर संकल्प यात्रा सरवट रोड, कच्ची सडक, फ्रेन्डस कालोनी पहंुची। फ्रेन्डस कालोनी से रूडकी रोड जिला अस्पताल के समीप पहंुचने पर स्वागत किया गया। जिला अस्पताल के सामने शर्मा मैडिकल स्टोर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान व तकनीकि शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल तथा भाजपा नेता हरीश अहलावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संकल्प यात्रा के दौरान जगह जगह मंत्रियो पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान सरकार की उपलब्धियो पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान तेजपाल, राकेश त्यागी, राकेश गुज्जर, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ नेता सुनील सिंघल, विजय शुक्ला, मनोज शर्मा, राजकुमार,कपिल त्यागी, सुरेश चाचा, रोहताश पाल, अजेश गुर्जर, सदाकत अली आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौेेेेेेेेेेेेजूद रहे।

 

सडक हादसे में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अगग अलग सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये ज्न्हिे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों जानकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ला देवपुरम निवासी यशपाल सिंह अपने साथी सुभाष के साथ बाइक पर सवार होकर छपार जा रहे थे। सिसौना के पास हुए सडक हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा तितावी निवासी चन्द्रपाल सिंह पीनना के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गये। 108 एम्बुलैंस की मदद से उन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गयाहै। इन्दिरा कालोनी निवासी सुनील कुमार अपने साथी मुकेश के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे रूडकी रोड पर रामपुरी गेट के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कूकडा मंडी के सामने हुए सडक हादसे में विनोद कुमार व सुनील कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घायल बुजुर्ग की मौत3 5 |
रामराज। चार युवको की पिटाई से एक बुजुर्ग ने दम तोड दिया। इस घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के गंाव नया गंाव निवासी सुरेन्द्र उर्फ सुक्खा के साथ गंाव के ही निवासी चार युवको ने मारपीट कर दी थी। जिसकी आज सुबह मेरठ मैडिकल मे उपचार के दौरान मौत हो गई। सुरेन्द्र की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। बताया जाता है कि इस दौरान मृतक के परिजनो ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नया गंाव मे विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहंुची पुलिस ने गुस्साये ग्रामीणो को शान्त कराया तथा हत्यारोपी की यथाशीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि सुरेन्द्र के साथ तीन दिन पूर्व गंाव के सचिन तथा विनोद और चींटी ने मारपीट कर दी थी। आरोपियो मे से विनोद उर्फ चींटी को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दूसरे आरोपी सचिन को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बैठक उत्तर प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द भव्य श्रीराम मंदिर बनवाने की मंाग की। भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी पर हुई जिसकी अध्यक्षता युवा छात्र नेता समद खान ने की तथा संचालन हाजी नवैद खान ने किया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द से जल्द अयोध्या मे श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर का निर्माण करायें। श्री कश्यप ने कहा कि समस्त देश की राजनैतिक पार्टी और वक्फ बोर्ड एवं शिया और सुन्नी समाज भी श्री राम जन्म भूमि पर भव्य श्रीराम मन्दिर के निर्माण मे सहयोग करें और देश मे एकता व अखण्डता का प्रतीक बनें। बैठक मे राजेश शर्मा, नितिन शर्मा, सूरज शर्मा, अंकित कश्यप, आदित्य , राधेश्याम कश्यप, गिरीश कुमार, चन्द्र भान, सरताज, शिवंाशु, अंजली, रजत, कार्तिक, आदेश कुमार, रीना, आस मौहम्मद आदि मौजूद रहे।

 

पीजेन्ट  वैलफेयर एसो. ने दिया ज्ञापन
मुुजफ्फरनगर। पीजेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने केन्द्र सरकार से गन्ने से बनने वाले उत्पाद गुड-शक्कर व खंाडसारी का न्यूनतम बिक्री मूल्य तय करने की मांग की।
पीजेन्ट वेेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एड. ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराते हुए बताया कि देश में गन्ने का कुल रकबा 2019-20 में लगभग 49.31 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है। कोल्हू क्रेशरो पर गन्ने से उत्पादित गुड शक्कर एवं खाण्डसारी का न्यूनतम मूल्य ना होने कारण सीजन में इनका मूल्य काफी गिर जाता है। और इस कारण कोल्हू क्रेशरो पर किसानो को गन्ने का मूल्य केंन्द्र सरकार द्वारा तय व राज्यो सरकार द्वारा मूल्य से काफी कम मूल्य पर मिलता है। यदि केन्द्र सरकार कोल्हू क्रेशरो पर गन्ने के लिए उत्पादित गुड शक्कर व खाण्डसारी का न्यूनतम बिक्री मूल्य करती है। ज्ञापन मे बताया कि किसानो को कोल्हू और क्रेशर पर गन्ना बेेचने से लगभग सौ रूपये प्रति क्विंटल का घाटा होता है। अगर बाजार मे गुड शक्कर व खाण्डसारी का दाम अच्छा रहेगा। तो किसानो को गन्ना मूल्य चीनी मिल से भी ज् यादा मिल सकता हैं इस समय किसान 225 रूपये से 250 रूपये प्रति कुन्तल रेट पर मजबूरी में अपना गन्ना कोल्हू पर डाल रहा है।
गुड पर मंडी शुल्क वसूले जाने के बावजूद उसे भी समर्थन मूल्य के दायरे मे नही लाया गया है। जिससे किसानो को समुचित लाभ नही मिल रहा है। अब कोल्हू ओर क्रेशर पर रसायनरहित गुड के क्यूब्स, शक्कर, पाउडर व बोतलबंद गुड सीरप आदि उत्पाद बन रहे हैं। ज्ञापन की एक एक कापी केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,गन्ना मंत्री सुरेश राणा को प्रेषित की गई है।

 

आग से हजारों का नुकसान
चरथावल। क्रेशर की खोईं लगी भीषण आग से काफी नुकसान हो गये। इस हादसे पर अनेक ग्रामीण मोके पर एकत्रित हो गये। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में स्थित गन्ना क्रेशर में देर रात्रि अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गयी। ग्रामीणों व फायरब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझवाया।

कन्या पूजन कर व्रत खोला4 2 |
मुजफ्फरनगर। शरद नवरात्र दुर्गानवमी के पावन पर्व पर मां के भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोले। इस दौरान मां का जागरण कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें आरती पूजा के बाद हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
गत एक सप्ताह से शरद नवरात्रों का व्रत कर रहे अनेक श्रद्धालुओं ने सोमवार को देवी की पूजा अर्चना कर कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोले। मां के भक्तों ने कन्याओं को दक्षिणा देकर उपहार भी भेंट किये गये। गांव बिहारगढ़ स्थित सिद्ध पीठ मां काली के मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ग्राम बेहड़ा सादात में सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में नारियल प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। कस्बा मोरना में मां का जागरण कीर्तन का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर मां का गुणगान किया। मां की सामूहिक आरती पूजा के बाद हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संजीव मलिक, ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मा. ऋषिपाल सिंह, अमित कुमार, जोगेंद्र कुमार, राहुल, पंकज आदि उपस्थित रहे।

रोहानाकलां में हुई रामलीला
मुजफ्फरनगर। रोहाना कलां में बाबा चन्द्रभान रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित भव्य रामलीला का आज मुख्य अतिथि पंजाबी सिख नेता एवं समाजसेवी सरदार सतनाम सिँह हँसपाल एवं अतिथि संदीप मित्तल व्यापारी नेता द्वारा फीता काटकर उद्धघाटन किया गया ! रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं अतिथि का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ! इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी अध्यक्ष सुशील त्यागी , सचिव नित्यानंद त्यागी , संरक्षक श्रवण त्यागी , ग्राम प्रधान अरविंद त्यागी , मैनेजर रामलीला नीरज त्यागी , विधुर त्यागी , कलवा त्यागी , सोहनवीर त्यागी , मनोज त्यागी , संजय त्यागी आदि सेकडो दर्शक धर्म प्रेमी उपस्थित रहे ! संचालन मास्टर सत्यवीर त्यागी द्वारा किया गया !

श्रद्धालु हुए विभिन्न लीलाओं को देख भाव विभोर5 4 |
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में आज की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश भदोरिया क्षेत्राधिकारी नई मंडी बबलू पाल मंदिर कमेटी अध्यक्ष नीरज पाल पंकज पाल व पिंटू पाल द्वारा दी प्रज्वलित कर श्री गणेश स्तुति रामायण स्तुति श्री राम स्तुति कर किया गया आज के कार्यक्रम अध्यक्षता मुख्य संरक्षक अविनाश त्यागी जी द्वारा की गई आय हुए अतिथियों का शक्ति क्लब द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तदोपरांत मुख्य निर्देशक प्रणव शर्मा नवीन नगर के निर्देशन में रावण अंगद संवाद रामेश्वरम पूजन पुल निर्माण व लक्ष्मण शक्ति की लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया आज की लीला के मुख्य पात्र राम नीरज शर्मा लक्ष्मण लाल हनुमान जी अखिलेश पाल अंगद अमरेश पांडे रावण प्रदीप पांचाल मेघनाथ प्रवीण पाल भरत सौरव शर्मा आदि ने बहुत सुंदर अभिनय किया कार्यक्रम को सुचारु रुप से चलाने के लिए अध्यक्ष विजेंद्र पाल के नेतृत्व में सचिव संजीव दिक्षित मीडिया प्रभारी नवनीत शर्मा कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवन पॉल सतेंद्र पवार नीरज शर्मा अशोक शर्मा रविकांत काका सुरेश पाल गोरी कांत त्यागी विनोद कश्यप उज्जल कश्यप रविंद्र कश्यप अक्षय हिरणवाल सुमित मथुरिया आदि का पूर्ण सहयोग रहा

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk