खबरें अब तक...

समाचार

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन1 21 |
मुजफ्फरनगर। किसानो की समस्याओ को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओ ने गन्ने से लदी टै्रक्टर-ट्रालियो सहित कचहरी मे धरना प्रदर्शन किया। चीनी मिलो के समय से चलाए जाने सहित किसानो से जुडी कई समस्याओं को लेकर आयोजित धरने मे कार्यकर्ताओ की अच्छी-खासी भीड देखने को मिली।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत के नेतृत्व मे सैकडो किसानो व कार्यकर्ताओ ने समय से चीनी मिले शुरू कराये जाने तथा बढाई गई बिजली की दरो के विषय मे पुर्नविचार करने एवं किसानो के बकाया गन्ना भुगतान आदि विभिन्न मांगो को लेकर आज कचहरी मे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रो से भाकियू कार्यकर्ता व किसान गन्ना भुगतान एवं चीनी मिलो के समय से शुरू कराये जाने की मांग के साथ विरोध स्वरूप गन्ने से लदी टै्रक्टर-ट्रालियों के साथ कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। इस दौरान कुछ किसानो ने गन्ने से लदी टै्रक्टर-ट्रालियो को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर खडा कर दिया। वहीं दूसरी और भाकियू के प्रदर्शन तथा गन्ने से लदी टै्रक्टर-ट्रालियो के साथ कचहरी मे प्रदर्शन के कारण एक और जहां कचहरी परिसर मे दूर-दूर तक गन्ने से लदी टै्रक्टर-ट्रालियो की लम्बी लाईन लग गई। वहीं दूसरी और भाकियू के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान तथा किसानो के वाहनो के कारण कचहरी मे जाम की स्थिती बन गई तथा गन्ने से लदी टै्रक्टर-ट्रालियो के कारण कई अन्य वाहन भी जाम मे फंस गए।
बताया जाता है कि भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चेतावनी दी है कि यदि जनपद की सभी चीनी मिले समय से नही चली तो भाकियू कार्यकर्ता डीएम कार्यालय परिसर मे भी विरोध स्वरूप गन्ना भर देंगे। उनका कहना है कि किसानो को अपने खेतो से गन्ना काटकर उसके स्थान पर गेहूं की बुवाई करनी है। जिसके लिए किसानो को पहले ही बहुत देरी हो चुकी है। भाकियू ने मांग की है कि जनपद की सभी चीनी मिले जल्द से जल्द शुरू हों ताकि किसानो का गन्ना मिलो मे डल सके व गेहूं की बुवाई हो सके। भाकियू का आरोप है कि सरकार किसानो की समस्या की अनदेखी कर रही है। जबकि बकाया गन्ना भुगतान व चीनी मिलो के समय से ना शुरू हो पाने जैसी समस्याओ के कारण किसानो का आर्थिक तनाव से जूझना पड रहा है। किसानो को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निर्वाह करने मे भी कठिनाई हो रही है। धरने को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, गौरव टिकैत, वरिष्ठ नेता जहीर फारूखी आदि ने सम्बोधित किया।

खरी-खरी विचार मंच ने सौंपा ज्ञापन-पुलिस ने छेडछाड के आरोपी को किया गिरफ्तार3 8 |
मुजफ्फरनगर। गत दिवस भगत सिंह रोड पर महिला से छेडछाड और विरोध पर महिला व उसके पति के साथ मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में खरी खरी मंच के बैनर तले दर्जनों लोगों ने आज जिलाधिकारी राजीव शर्मा से मुलाकात कर पुलिस पर आरोपी के विरूद्ध हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कठोर कार्यवाही करने की मांग की।
गौरतलब है कि मिमलाना रोड निवासी शालू गत दिवस अपने पति के साथ भगत सिंह रोड पर खरीदारी करने के लिए गयी थी। भगत सिंह रोड पर स्थित शुलभ शौचालय के बाहर अतिक्रमण कर जूतों का ठिया लगाने वाले खालापार निवासी आबाद ने उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेडछाड की। विरोध करने पर आरोपी ने शालू व उसके पति के साथ बुरी तरह से मारपीट की जिससे वहां हंगामा खडा हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचे पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी आबाद के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर खरी खरी मंच के बेनर तले दर्जनों नागरिक जिलाधिकारी राजीव शर्मा से मिले और बताया कि उक्त स्थान पर अतिक्रमण कर जूतों का ठिया लगाने वाले पहले भी इस तरह की हरकते कर चुके है। उन्होंने डीएम को जानकारी दी कि प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चलाये गये अतिक्रमण हटाओं अभियान के अंतर्गत उक्त अतिक्रमण को हटवा दिया था लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और नगरपालिका कर्मियों की मिलीभगत के चलते एक बार फिर उक्त लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने डीएम से आरोपी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान यशपाल पंवार, मनेज सैनी, सचिन सिंघल, अमित, राजीव गोस्वामी एडवोकेट, विकास अगवाल, संजीव अग्रवाल, लोकेश तायल, शुभमवर्मा, ब्रजपाल सैनी, बजपाल त्यागी एडवोकेट, कशिश गोयल, मनीष सिंघल आदि मौजूद रहे। डीएम ने पुलिस को इस मामले में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत आयोग द्वारा 28 तक विशेष अभियान की तिथि निर्धारित : उप जिला निर्वाचन अधिकारी
मुजफ्फरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2019 के आधार पर होने वाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा दिनांक 01.09.2018 से 31.10.2018 के मध्य घर-घर भ्रमण करते हुए मतदाताओं के सत्यापन से सम्बंधित कार्य किया जा रहा है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत आयोग द्वारा दिनांक 28.10.2018 विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी हैं। इस विशेष अभियान तिथि में मतदेय स्थलों पर नियुक्त सभी बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रह कर जन सामान्य से दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक भारतीय नागरिक जो दिनांक 01.01.2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है अथवा पूर्ण कर चुका है तथा उसका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वह फार्म-6 में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। किसी नाम पर आपत्ति के लिये फार्म-7 में, निर्वाचक नामावली में किसी प्रविष्टि की शुद्धि के लिये फार्म-8 में एवं एक ही विधानसभा में निवास स्थान परिवर्तन की दशा में फार्म-8ए में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। उक्त आवेदन पत्र बूथ लेविल अधिकारी के अतिरिक्त संबंधित तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर दिनांक 31.10.2018 तक जमा किये जा सकते हैं। उक्त सभी प्रपत्र बूथ लेविल अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 28 अक्टूबर, 2018 को अपने मतदेय स्थल पर पहॅुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करें, अपने नाम की जांच करें, कोई अशुद्धि हो तो बी0एल0ओ0 के पास उपलब्ध फार्म-8 भरकर बी0एल0ओ0 को जमा करायें, निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए अपना फार्म-6 भरकर अपने क्षेत्र से सम्बंधित बी0एल0ओ0 को जमा करायें। कृपया मतदाता सूचियों को अद्यावधिक एवं पूर्ण रूप से शुद्ध बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

नागरिक जाम के झाम से हुए परेशान4 7 |
मुजफ्फरनगर। नगर में शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जिस दिन आम जनता को जाम की समस्या से परेशान न होना पडता हो। ऐसा ही शुक्रवार को भी देखने को मिला। नगर में चारों तरफ जाम ही जाम का नजारा दिखाई दिया। हैरत की बात तो यह है कि पहले ये जाम सिर्फ बच्चों की स्कूल की छुट्टी के समय ही दिखाई देता था लेकिन अब तो यह जाम दिन निकलते ही शुरू हो जाता है और शायद ही शाम तक इस जाम से आम आदमी को राहत मिलती हो अगर आदमी को एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए दस मिनट का समय लगता था तो अब उसे दो घंटे का समय लगाना पडता है साथ ही कई गुना पेट्रोल फूंकना पडता है और जनपद के झांसी की रानी के पास एक स्कूल का नजारा तो ऐसा भी देखा गया जहां छुट्टी के समय स्कूल के बाहर इस तरह से बेरततीब वाहनों को वाहन स्वामी खडा कर चले जाते है कि छुटटी में वहां से बच्चों का निकलना भी दुर्भर हो जाता है और बच्चे काफी देर तक भीड में फंसते फंसाते वहां से निकलते है ंऔर स्कूल प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं देते है जबकि स्कूल वालो के भी ऐसा किसी को वाहन खडा करने से रोकने के लिए वहां पर कुछ न कुछ व्यवस्था करानी चाहिए। वहीं जाम ये नहीं कि किसी एक चौराहे पर लगता हो जाम का आलम तो यह है कि हर चौराहे, हर गली में आज जाम की स्थिति बनी हुई है। कुल मिलाकर अधिकाशं जाम को ई रिक्शाओ की बढ़ती संख्या के कारण भी लग रहा है ई रिक्शा इस कदर शहर में बढ गयी है कि एक के पीछे एक लाइन लगा दी जाये तो पूरे शहर में ई रिक्शा फैल जायेगी लेकिन ये बेतरतीब जहां को जगह मिली समझो ई रिक्शा को वहींपर घुसा दिया ये आलम ई रिक्शाओं का हो चुका है आम आदमी कुल मिलाकर इस जाम की समस्या से परेशान हो चुका है।

टूर्नामेंट का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के मैदान पर चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की दो दिवसीय अर्न्तमहाविद्यालय हैण्डबॉल टॅूर्नामेंट (पुरूष एवं महिला) 2018-19 का समापन किया गया। प्रतियोगिता का समापन अतिथि श्री नीरज कुमार जी, श्री अशोक तालय जी, श्री एम0 पी0 बंसल जी, श्री दिनेश कुमार जी व डा0 सचिन गोयल प्राचार्य, एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर, डा0 संदीप मित्तल, डा0 आलोक गुप्ता, डा0 दीपक मलिक, डा0 छाया चौधरी, डा0 जितेन्द्र पाल (विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक), ने किया। टॅूर्नामेंट मे श्री नीरज कुमार जी ने कहा कि खेलों से जुडा इतना भव्य आयोजन मुजफ्फरनगर जिले के लिये सौभाग्य की बात है व उन्होने उपस्थित सभी महाविद्यालयों के शिक्षक व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया व कहा कि इस टॅूर्नामेंट को सफल बनाने में एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर का प्रयास सराहनीय है। टॅूर्नामेंट में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया जिनमें एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर, आई0पी0 कॉलेज बुलन्दशहर, एम0एम0एच0 कॉलेज गाजियाबाद, मेरठ कॉलेज मेरठ, डी0एन0 कॉलेज मेरठ, एन0आर0ई0सी0 कॉलेज खुर्जा, डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर, सेंट जोसेफ कॉलेज सरधना मेरठ, जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता लीग मैचों में पुरूष वर्ग में प्रथम मैच डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर व एम0एम0एच0 कॉलेज गाजियाबाद के मध्य हुआ जिसे डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर 13-10 से जीता। द्वितीय मैच एन0आर0ई0सी0 कॉलेज खुर्जा व एम0एम0एच0 कॉलेज गाजियाबाद के मध्य हुआ जिसे एम0एम0एच0 कॉलेज गाजियाबाद ने 23-11 से जीता। तृतीय मैच एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर व डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर के मध्य हुआ जिसे डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर ने 15-11 से जीता। चतुर्थ मैच एम0एम0एच0 कॉलेज गाजियाबाद व डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर के मध्य हुआ जिसे डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर ने 13-10 से जीता। पांचवा मैच एन0आर0ई0सी0 कॉलेज खुर्जा व डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर के मध्य हुआ जिसे डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर ने वाकओवर से जीता। छठा मैच डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर व एम0एम0एच0 कॉलेज गाजियाबाद के मध्य हुआ जिसे डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर ने 25-15 से जीता। पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर, द्वितीय स्थान एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर व तृतीय स्थान एम0एम0एच0 कॉलेज गाजियाबाद ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन डा0 रावि जैन, अंकित धामा व सौरभ शर्मा ने किया व प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से डा0 दीपक मलिक विभागाध्यक्ष, डा0 नावेद अख्तर, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 मोहिनी पंवार, डा0 दीपक गर्ग, देवेश गुप्ता, मोनिका, पूनम, सुकीर्ति, भावना, एकता, सोनम, सपना, लवि चौधरी, मासूमा, भूवन अरोरा, शिया, स्वाति, काजल, प्रीति, विंशु, विपाशा कुशलवीर, संकेत जैन, कमर रजा, कृष्ण कुमार, प्रिंस, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित
मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में करवा चौथ के अवसर पर एक मेहंदी कंपटीशन आयोजित किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी बच्चों को पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पालिका श्रीमती अंजू स्कूल की प्रधानाचार्य सभासद पूनम शर्मा, श्रीमती ममतेश, पालिका अध्यक्ष की पुत्र वधू वंशिका एवं स्कूल का समस्त स्टाफ एवं एसके बिट्टू मौजूद रहे।

आज हर व्यक्ति परेशानः अजित सिंह9 4 |
मुजफ्फरनगर। रालोद के सुप्रीमो चौ. अजित सिंह ने कहा कि इस समय मोदी सरकार के सामने अनेकों समस्याएं मुंह बाये खडी है जिन्हे हल करने में वे विफल हो रहे है। महावीर चौक स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौ. अजित सिंह ने कहा कि उन्होंने महसूस किया है कि गन्ने का पैसा न मिलने से किसान किस स्थिति में जी रहा है इसको हम तो कहते ही है लेकिन किसान वास्तव में महसूस कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने मन की बात और भाषणों में मोदी कभी यह नहीं बताते कि उनकी व्यकितगत उपलब्धियां क्या है? वे हमेशा दूसरों के गड़बड़ियां व घोटालों पर ही ध्यान केंद्रित करते है। हकीकत यह है कि आज के हालात में हर वर्ग परेशान हो चुका है। नोटबंदी से निर्माण कार्य ठप्प हो गये। रही सही कसर जीएसटी ने पूरी कर दी। फिलहाल लोग बदलाव की ओर अपना मन बना रहे है। हाल ही में राफेल ओर सीबीआई के मामले से खुद मोदी सरकार भी संदेह के घेर में घिर गयी है। यही कारण है कि अब इस देश की जनता परिवर्तन की मांग कर रही है।
चौ. अजित सिंह ने अपने दो दिवसीय दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि वे दो दिन से शामली और मुजफ्फरनगर में सक्रिय है। नौ साल के बाद वे गत दिवस लालूखेडी कीजनसभा में पहुंचे और लोगों से सीधा संवाद शुरू किया। उन्होंने महसूस किया कि उनकी बात सुनने के लिए लोग बस और कार को त्यागकर टै्रक्टर ट्राली में सभास्थल तक पहुंचे और उनकी बातों को सुना। उन्होंने बताया कि सीबीआई में फेंरबदल स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भी हुई थी। यह कोई नई बात नहीं है। जिस तरह से सीबीआई के चीफ को देर रात्रि को हटाया गया ओर उनका कमरा सील कर दिया गया इसने अनेकों सवाल खडे कर दिये है। उन्होंने नरेंद्र मोदी से कहा कि भाकियू ने हरिद्वार से दिल्ली तक मार्च निकाला यदि नरेंद्र मोदी उनकी बातों को सुन लेते तो अच्छा होता अनावश्यक मामला न बढ़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना मूल्य तय नहीं हुआ है और सरकार की पोलिसी के कारण बाजार में गेहूं, बाजरा और दालों के दाम घट रहे है क्योंकि सरकार इन चीजों का आयात कर रही है। यह सरासर किसानों के साथ धोखा है। हर तरह से किसान को ही दबाया जा रहा है यदि प्रदूषण फैलता है तो उसके लिए भी किसान को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। राजनीतिक सवालों के उत्तर में चो. अजित सिंह ने कहा कि फिलहाल वे संगठन पर ध्यान नहीं दे रहे है और भाषण और वोट को लेकर चल रहे है। गठबंधन की क्या स्थिति होगी यह तो आने वाला समय ही बतायेगा? उन्हेंने संकेत दिया कि बहन मायावती का मूड अन्य प्रदेशों के मामले में भले ही कुछ भी हो लेकिन उत्तर प्रदेश के मामले में ंउनका मूड ठीक है। उन्होंने संकेत दिया कि गठबंधन की शर्तो के मुताबिक यदि उन्हे मुजफ्फरनगर से चुनाव लडने के लिए कहा गया तो वे इनकार नहीं करेंगे। इससे पूर्व निरीक्षण भवन के डाकबंगले पर जाट, मुस्लिम और दलित नेताओं के साथ चौ. अजित सिंह की एक बैठक हुई जिसमें चौ. अजित सिंह ने सभी उपस्थित नेताओं से कहा कि इस समय देश को साम्प्रदायिक सद्भाव की जरूरत है ताकि सभी किसान व मजदूर व व्यापारी एकजुट होकर भाजपा को हरा सके वस्तुतः जमानते जब्त कराने से काम नहीं चलेगा अपितु जड़ खोदने से काम चलेगा। इस अवसर पर रालोद के पूर्व मंत्री योगराज सिंह, मुश्ताक चौधरी पूर्वएमएलसी, धर्मवीर बालियान पूर्व मंत्री, जिला पंचायत की पूर्व चेयरमैन रमा नागर,जिलाध्यक्ष अजित सिंह राठी, जिला बार संघ के अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी, अभिषेक चौधरी, त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव, सुनील रोहटा प्रवक्ता, चेयरमैन कृष्णपाल राठी, ब्रजवीर सिंह, सुधीर भारतीय सहित अनेक नेतागण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

2 thoughts on “समाचार

  • Avatar Of Meenakshi meenakshi

    I couldn’t resist commenting. Exceptionally well written!

    Reply
  • Hi this is kind of of off topic but I was wondering if blogs use WYSIWYG editors or if you have
    to manually code with HTML. I’m starting a blog soon but have no coding knowledge so I
    wanted to get advice from someone with experience.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 20 =