खबरें अब तक...

समाचार

दुकान मे चोरी
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेडी में बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल की एक दुकान खंगाल डाली। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव सठेडी में बीती रात्रि चोर एक मोबाइल की दुकान में दाखिल हुए और वहां से मोबाइल आदि चुराकर फरार हो गये। आज सुबह जब दुकानदार ने दुकान खाली तो उसके होश उड गये। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। रतनुपीर थानाप्रभारी ने बताया कि पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

त्यागी विचार मंच की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। सांसद धर्मवीर सिंह त्यागी विचार मंच के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी एडवोकेट एवं सहयोगियों ने कैम्प कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में सभी दलों के उन नेताओं को चेतावनी दी हे जो अपने अपने भाषणों में अमर्यादित, असभ्य और असंसदीय भाषाओं का प्रयोग करते है। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोग सुधर जाये अन्यथा आम जनता ऐसे नेताओं का बहिष्कार कर देगी। बैठक में तरूण वर्मा, बिल्लू त्यागी, जयकुमार, सरताज त्यागी, बुरहान खान, अरशद आजाद प्रकाश एडवोकेट, मांगेराम, राकेश शर्मा, पं. सतीश शर्मा, अशोक शर्मा, ठा. ब्रहम सिंह, भोपाल सिंह त्यागी, रामेश्वर त्यागी, प्रदीप शर्मा, आशु शर्मा, नीटू पंडित, रमेशचंद गर्ग, विरेंद्र बालियान, दीपक शर्मा, राजकुमार त्यागी, सत्यप्रकाश त्यागी, महेश चंद, महबूब मिस्त्री, पं. सतीश शर्मा, सलीम टै्रक्टर एवं भाई कौशर (पूर्व सभासद), सुशील कुमार, पुरूषोत्तम शर्मा, सुखवीर सिंह पाल, दिनेश पाल एवं राजीव त्यागी एडवेकेट आदि मौजूद रहे।

मिल का हवन पूजन का हुआ शुभारम्भ
बुढ़ाना। भसाना शुगर मिल का विधिवत पूजा अर्चना के बाद हुआ शुभारम्भ किया। मिल अधिकारी राज सिंह चौधरी एवम् एस डी एम बुढ़ाना सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों व् किसानो की मौजूदगी में हुआ मिल का शुभ आरम्भ । बुढाना। हवन-पूजन के साथ बजाज हिन्दुस्थान भसाना शुगर मिल का विधिवत शुभारम्भ हुआ। चीनी मिल के शुभारम्भ अवसर पर क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे। बुढाना के गांव भसाना स्थित चीनी मिल के पैराई सत्र पूजा अर्चना के बाद विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ। हवन पूजन के पश्चात मिल का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मिल के जीएम राज सिह चौधरी एवं एसडीएम बुढाना सहित क्षेत्रीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मिल अधिकारियो द्वारा मिल मे सबसे पहले गन्ना डालने वाले किसान को भी सम्मानित किया गया।

हादसे में युवक की मौत
मुज़फ्फरनगर। सडक हादसे मे युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी के गांव बिलासपुर निवासी ब्रिजेश पुत्र सीताराम बाईक द्वारा नई मन्डी के बिलासपुर बाईपास की और से कहीं जा किसी काम से जा रहा था कि बाईक सवार उक्त युवक जैसे ही बिलासपुर बाईपास के समीप पहुंचा कि इसी बीच मेरठ की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही स्कार्पियो कार की चपेट मे आ जाने से बाईक सवार युवक ब्रिजेश की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछ ग्रामीणो ने इस मामले की जानकारी नई मन्डी पुलिस को दी। इस दौरान अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलने पर नई मन्डी पुलिस कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त करानी चाही तो उसकी पहचान गांव बिलासपुर निवासी ब्रिजेश पुत्र सीताराम के रूप मे हुई। पुलिस ने शव की पहचान होने पर परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनो को यह दुखद समाचार मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि पुलिस ने भागदौड कर आरोपी कार चालक को हिरासत मे ले लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस दुखद घटना से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

शिलान्यास किया
मुजपफरनगर।प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत पंडित दीनदाल उपाध्याय नगर योजना का आज एक कार्यक्रम के तहत शिलान्यास हुआ। प्रदेश के औद्योगिक विकास विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने बतौर मुख्य अतिथि शिलान्यास किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शहरी गरीब आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर योजना का शिलान्यास किया गया। मेरठ रोड स्थित एमडीए कार्यालय के सामने प्रधानमन्त्री आवास योजना के अर्न्तगत बनने वाले आवास के सम्बन्ध मे आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास हुआ। जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने आयोजित कार्यक्रम मे शिलान्यास किया। जिसके पश्चात उन्होने एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार आम जन की समस्याओं/जरूरतो के प्रति पूरी तरह जागरूक है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं शुरू की गई हैं। जिनका लाभ पात्र व्यक्तियो को मिल रहा है। सरकार ने आमजन से जुडी विभिन्न योजनाए क्रियान्वित की हैं ताकि आमजन के जीवन स्तर मे सुधार आए व पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा जनहित मे जारी इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार िंसह, एमडीए वीसी, भाजपा नेता रामकुमार सहरावत, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि अनेक लोग मौजूद रहै।

 

छत गिरने से महिला घायल
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली में आज सुबह एक कच्चे मकान की छत गिरने से हडकम्प मच गया। घटना मे ंएक महिला घायल हो गयी। गनीमत यह रही कि बच्चे स्कूल के लिए गये हुए थे जिसके कारण एक बडा हादसा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार थाना भोपा क्षेत्र के गांव जौली निवासी मजदूर फतेह मौहम्मद कच्चे मकान की छत आज सुबह अचानक नीचे आ गिरी। मलबे के नीचे दबने से उसकी पत्नी हिना घायल हो गयी। घटना के समय फतेह मौहम्मद के बच्चे स्कूल के लिए निकल गये थे जिसके कारण यह हादसा गम्भीर होने से बच गया। घायल हिना को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनाःविवाह सूत्र में बंधे नवदम्पत्ति
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत लगभग 1151 जोडों का विवाह धार्मिक मान्यता एवं रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नवदम्पत्ति को उनकी जरूरत का सामान भी सौपा गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अर्न्तगत जनपद मे गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित, निर्धन परिवारो की विवाह योग्य कन्या, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं के विवाह योजना के अर्न्तगत शादी अनुदान योजना के माध्यम से आज सामुहिक विवाह पण्डाल स्थल पर विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश के औद्योगिक विकास विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के हितों के लिए पूरी तरह से गम्भीर है सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं/कार्यक्रम शुरू कराये गये है ताकि पात्र व्यक्ति उक्त योजनाओं से लाभान्वित हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमापति शास्त्री मंत्री समाज कल्याण, अनु.जाति जनजाति ने की। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक प्रमोद उटवाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधयिका सुशीला अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन सतपाल सिह पाल, जिलाधिकारी राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार सिह,सीडीओ अर्चना वर्मा, पालिकाध्यक्ष अन्जु अग्रवाल, एसपी सिटी ओमवीर सिह आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि पण्डाल में 15 हजार व्यक्तियों की क्षमता का पण्डाल लगाया गया। सामूहिक विवाह के अन्तर्गत दिये जाने वाले 21 सामान सभी लाभार्थियो को कार्टून के अन्दर गैस चूल्हा, बर्तन, कम्बल, प्रेषर कूकर एवं अन्य बर्तन बैड शीट आदि सामान शामिल रहे। इन सभी सामानो को ब्लाक वाइज रखवाने की व्यवस्था की गई थी ताकि वितरण में कोई असुविधा न हो। सामुहिक विवाह कार्यक्रम के तहत जनपद में 455 मुस्लिम, 374 अनुसूचित जाति, ओबीसी की 292 एवं 30 सामान्य जाति की युवतियों का विवाह उनके रीति रिवाज के साथ सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होने कहा कि नवदम्पतियों को किताबे, पायल, घडी आदि भेंट की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा नवदम्पत्ति को प्रमाण पत्र दिये गए और शादी के वचन भी उपहार स्वरूप उन्हें प्रदान किये गए। उन्होने कहा कि सभी 9 ब्लाकों से बसों के द्वारा इन्हें लाया गया। उन्होने बताया कि पंडितों की व्यवस्था शुक्रताल से की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम मे सम्मलित हेने वाले जोडों को उनकी सामाजिक, धार्मिक मान्यता एंवं परम्परा तथा रीति रिवाज के अनुसार विवाह करने की व्यवस्था करायी गयी है। उन्होने कहा कि समाज में सर्वधर्म समभाव एवं सामाजिक समरसता को बढावा देने के उद्देश्य से वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी वर्ग के व्यक्तियो की पुत्रियों की शादी हेतु समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत दिशा निर्देश/नीति के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित है जिसके अन्तर्गत उक्त कार्यक्रम जनपद में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पण्डाल में 36 मण्डप बनाये गये है और 24 निकाह स्थानों बनाये गये है। कार्यक्रम के दौरान पांर्कंग के स्थानों, साफ सफाई एवं पेयजल सहित सभी आवष्यक व्यवस्थाओ को पूर्व मे ही सुनिश्चित किया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापन हेतु सहायता राशि 20 हजार रूपयें दिये जायेगे। उन्होने कहा कि विधवा, परित्यक्ता/तलाकशुदा के मामले में सहायता राशि 25 हजा%B

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =