खबरें अब तक...

समाचार

बाइक सवार की मौत
मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बतायाकि देवबंद के पठानपुरा निवासी वसीम पुत्र शमीम, मुस्तकीम पुत्र हाजी कालू व खुर्शीद पुत्र यामीन बाइक पर सवार होकर पशु पैठ में जा रहे थे। रोहाना टोल प्लाजपा के समीप एक वाहन से उनकी बाइक की भिडन्त हो गयी जिसमें वे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया जबकि मुस्तकीम को नाजुक हालत के चलते रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है।

आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन1 1 |
मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यकर्ताओ ने एआरटीओ कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व मे सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओ ने मेरठ रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रर्दशन किया तथा तालाबंदी की। उल्लेखनीय है कि जनपद मे 10 वर्ष से अधिक पुराने किसानो के टै्रक्टरो को जप्त करने के विरोध मे रालोद कार्यकर्ताओ ने कहा कि किसानो पर अत्याचार रालोद बर्दाश्त नही करेगा। रालोद द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान संगठन ने रालोद के साथ जुड प्रदर्शन मे हिस्सा लिया। बताया जाता है कि इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओ ने मेरठ रोड पर सडक पर बैठक कर जाम लगाया। इस दौरान मार्ग पर वाहन भी खडे कर जाम लगाया गया दिया। रालोद कार्यकर्ताओ व किसानो द्वारा आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन मेरठ रोड पर जाम की खबर मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व सीओ सिटी हरीश भदौदिया, शहर कोतवाल अनिल कपरवान, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी,नई मन्डी कोतवाल हरशरण शर्मा व महिला थाना प्रभारी मिनाक्षी शर्मा आदि मय फोसे के मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ को समझा-बुझा कर मामला शान्त कराया। जिसके पश्चात जाम खोल दिया गया व सब कुछ ठीक-ठाक हो गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत राठी, वरिष्ठ नेता अशोक बालियान, रालोद छात्र सभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी, अंकित सहरावत, सुधीर भारती, ओमकार सिह बालियान, धर्मेन्द्र सिह, राहुल राणा, हंसराज चावला, जगपाल, विदित प्रधान, संजय शर्मा, रोहित मलिक आदि दर्जनों रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रोन्नति आरक्षण दलितो को मिलेः इं.आर.पी.सिह2 1 |
मुजफरनगर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं.आर.पी.सिह अम्बेडकर ने आरक्षण,उत्पीडन के मुददे को लेकर संगठन के मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद नगर के एक रैस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान के दौरान पत्रकारो से बात करते हुए आरोप लगाया कि सभी राजनैतिक दलो ने दलितो और पिछडो को ठगने का काम किया हे और उन्हे केवल वोट के रूप मे इस्तेमाल किया है। परन्तु अब ऐसा नही होगा, इस देश का बहुसंख्यक हक वंचित समाज;एस.सी./एस.टी/ओबीसी एवं मॉइनोरिटी अपने अधिकार और स्वाभिमान को लेकर जागरूक है। वह किसी के बहबावे, फुसलावे मे नेही आने वाला। क्यांकि विगत वर्षो और वर्तमानमे इन वर्गो के अधिकारो े जो कटौती की गई है। आरोप लगाया कि प्रत्येक स्तर पर दोहरे मापदण्ड अपनाए जा रहे हैं, उसे दलित,पिछडे एवं अल्पसंख्यक वगो के लोग बर्दाश्त नही करेंगे। विगत दो दशकों से एस.सी./एस.टी.वर्ग के कर्मियो का प्रोन्नति मे आरक्षण का मामला अभी तक स्पष्ट नही हो सका है। उन्होने बताया कि आरक्षण बचाओ संषर्ष समिति आगामी 24 नवम्बर को आरक्षण दिलाए जाने की मांग को लेकर लखनउ मे प्रदर्शन करेगी। जिसके लिए हर जिले से भारी संख्या मे लोगो के लखनउफ पहुंचने का आहवान किया गया है। इं.आर.पी.सिह ने आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार इस और गंभीरता से ध्यान नही दे रही है। प्रेसवार्ता के दौरान तत्काल आरक्षण लागू कराये जाने की मांग की गई। प्रेसवार्ता के दौरान जी.सिह जिलाध्यक्ष, विक्रम सिह सचिव व बाबूराम आदि मौजूद रहे।

दीपावी उत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल सरकुलर ब्रांच में दीपावली महोत्सव बडे उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के कक्षा एलकेजी से दो के बच्चों ने दीपावी के विष्य मेकं बताते हुए गीत, कविताएं एवं नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के बीच अनेक प्रतियोगिताएं रखी गयी। जिसमें दीपक सजाना, मोमबत्ती सजाना, बंदरवान बनाना व रंगोली बनाना मुख्य थी। सभी छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिताओं में बडे उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, स्क्ूल प्रबंधक अनुराग सिंघल, मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा तथा ब्रांच हैड श्रीमती रीता गोयल ने सभी को दीपावी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पटाखों से विशेष रूप से सुरक्षित रहने की हिदायत दी।

सफाई व पेयजल व्यवस्था रहेगी दुरुस्त5 |
मुजफ्फरनगर। दीवाली नजदीक आते ही पालिका के कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ गया है। सिटी मजिस्ट्रेट व पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की, जिसमें साफ-सफाई के साथ पेयजल व्यवस्था पर मंथन हुआ। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। बिजली-पानी के साथ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि वार्डा से सभासदों की कूड़े की समस्या की अधिक शिकायत है। कई वार्डा में पानी लीकेज सही नहीं हो रहा है, कहीं पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं है। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनहित की समस्याओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सफाई निरीक्षक समय से कूड़े के वाहनों को डीजल उपलब्ध कराएं, ताकि सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं हो सके। पार्का व सड़कों के किनारे जमी मिट्टी को साफ कराया जाएगा। डिवाइडरों के निकट भी सफाई कराई जाएगी। एटूजेड प्रबंधक अहसान अली को भी कूड़ा समय पर उठाने के निर्देश दिए गए।

तकनीकी ज्ञान पर पकड़ बनाएं विद्यार्थी6 |
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को कई तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में तकनीक का व्यापक विस्तार हुआ है। इसके लिए विद्यार्थी ज्ञान बढ़ाएं, ताकि भविष्य में समस्याओं का निदान खोजा जा सके।१उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. सुभाषचंद्र कुलश्रेष्ठ ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कठिन समस्याओं का निदान इंजीनियरिंग के जरिए किया जा रहा है। निदेशक डॉ. डीकेपी सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला के माध्यम से इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की प्रतिभा जानने का मौका मिलेगा। डॉ. आरके सैनी, साक्षी श्रीवास्तव, पवन गोयल, आलोक गुप्ता, रोहिताश सिंह, अजरुन सिंह, विभोर गुप्ता, निशा चौहान, पुष्पेंद्र सैनी व आयुष शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञान मॉडल बनाये
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट लैड कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। बच्चों ने विज्ञान पर आधारित अनेक मॉडल तैयार किए। वक्ताओं ने कहा कि अभिभावक बच्चों के दोस्त बनकर साथ निभाएं। बच्चों ने मॉडल से संदेश दिया कि मनुष्य की जीवनशैली में व्यापक स्तर पर बदलाव आया है। शहरों के साथ गांवों में भी आधुनिक संसाधनों को बढ़ावा मिल रहा है। इस दौरान बच्चों ने छड़ी, मानव का पाचन तंत्र, रेन वाटर हार्वेस्टिग, होलोग्राम, पॉपकॉर्न मेकिंग, कोक वेंङ्क्षडग मशीन, रोबोट, एलीफेंट, टूथपेस्ट, होरोस्कोप व मोशन डिटेक्शन सर्किट आदि मॉडल बनाए। प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर ने कहा कि विज्ञान का अध्यापन तभी सार्थक होता है, जब उसे प्रयोगात्मक रूप से सीखा जाए।

कला के नमूनों की बिक्री
खतौली। कुंद-कुंद जैन पीजी कॉलेज में आयोजित दीपावली मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन मेले में छात्र-छात्रओं की बनाई वस्तुओं की स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों ने खरीदारी की। मेला में दूसरे दिन खासी भीड़ रही। छात्र-छात्राओं ने हस्तकला के सुंदर नमूने पेश किए। छात्र-छात्राओं ने दीपक, झालर, बंदरवार, झूमर, आर्टीफिशियल ज्वैलरी, साड़ियां, गुलदस्ते, घर, ऑफिस, दुकानों व कारखानों के सजाने की आकर्षक वस्तुओं का प्रदर्शन किया। मेला में छात्र-छात्रओं, शिक्षकों व अभिभावकों ने वस्तुओं की खरीदारी की। मेला का समापन कालेज की प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ ने किया। उन्होंने दीपावली मेला के महत्व पर प्रकाश डाला। मेला संयोजिका डॉ. अर्चना ने आभार जताया। कुछ छात्रओं ने स्टैच्यू बनकर दर्शकों को आकर्षित किया। डॉ. ऋचा जैन, डॉ. मेघा फातिमा, डॉ. पंकज कुमार व डॉ. अर्चना ने मेले का संचालन किया। इस अवसर पर राय सिंह, राम अवतार, आकाश जैन, मंजू ठाकुर, नीलम शर्मा, विजेंद्र कुमार सिंह, राहुल जैन, रजत गुप्ता, मुकुल जैन, सुभाष चंद व रमेश संजीव आदि मौजूद रहे।

 मिट्टी से बनाए लक्ष्मी-गणेश8 |
भोपा। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल-रहकड़ा, कासमपुरा में दो दिवसीय दीपावली महोत्सव के दौरान छात्र-छात्रओं ने मिट्टी से आकर्षक लक्ष्मी-गणोश बनाए। प्रतियोगिता में येलो हाउस की छात्रएं अव्वल रहीं। शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं प्रबंधक संजय तोमर ने किया। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी के निर्देश%A

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twelve =