समाचार
ट्रक लूट कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड
लूट के ट्रक , माल अवैध हथियारों सहित तीन बदमाश पकड़े , तीन फरार
मुज़फ्फरनगर। योगीराज में अपराधी व अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगता नजर आ रहा है तथा साथ ही पुलिस का इकबाल भी बुलंद हो रहा है। जनपद पुलिस द्वारा पुलिस व बदमाशों के साथ हुई मुठभेड में कई बदमाश गिरफ्तार किये जा चुके है वहीं, नई मंडी कोतवाली पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में पुलिस टीम ने कैन्टर लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तासर कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि अलसुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली की हाईवे ५८ पर थाना नई मंडी क्षेत्र की चौकी बीबीपुर क्षेत्र से एक होटल पर खड़े कैंटर को हथियार बन्द बदमाश लूट कर हरिद्वार की तरफ भागे हैं। सूचना फ़्लैश होते ही जिले के साथ ही थाना नई मंडी पुलिस भी हरकत में आ गई और बताये गए कैंटर की तलाश में हाईवे पर निकल पड़ी। जब थाना नई मंडी पुलिस हाईवे ५८ के पास पचैंडा रोड की तरफ चली तो पुलिस ने देखा की कैंटर से दूसरे ट्रक में कुछ लोग माल उतार रहे है पुलिस तुरन्त दोनों गाड़ियों के पास पहुंची और घेरा बन्दी शुरू कर दी । तभी पुलिस की भनक लगते ही वहां लोगों में भगदड़ मच गई और बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए जिसका बचाव करते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाशों को ललकारा और तुरन्त वायरलेस पर और पुलिस फ़ोर्स मंगवा लिया ।
उधर बदमाशों की सूचना पर आस पास के थानो के पुलिस फ़ोर्स के साथ ही थाना थाना क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्जों सहित पुलिस के आलाधिकारी भी मोके की और रवाना हो गए । पुलिस ने घेरा बन्दी करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ा है जबकि उनके तीन अन्य साथी खेतों के रास्ते भागने में कामयाब रहे । पकड़े गए बदमाशों के नाम ; साबिर पुत्र मोबिन , जाहिद पुत्र नूर मोहम्मद, साजिद पुत्र इल्यास निवासीगण गांव शेखपुर थाना धौलाना जनपद हापुड़ है जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचे ३१५ बोर, ६ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर सहित ३ खोका कारतूस व लूट का कैंटर माल सहित एवम् एक बड़ा दस टायरा ट्रक जिसमे बदमाश माल पलटी कर रहे थे को बरामद कर लिया । मोके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों में’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार , एस पी सिटी ओमबीर सिंह, सीओ नई मंडी योगेन्द्र सिंह आदि ।फरार बदमाशों के नाम मोके से भागने वाले फरार बदमाशों के नाम १ रौनक पुत्र ताहिर, २ इकबाल पुत्र इन्तेजार, ३ आस मोहम्मद पुत्र महफूज। सभी निवासीगण गांव शेखपुर थाना धौलाना जनपद हापुड़ के हैं। ’बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम’ थाना प्रभारी हरशरण शर्मा , वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह भिष्ठ , एस आई अजय कुमार , चौकी गांधी नगर मय टीम , एस आई टी पी नगर सुखबीर सिंह मय टीम , एस आई गांधी कॉलोनी नरेश भाटी मय टीम एवम् चौकी प्रभारी बीबीपुर मय टीम । साहसिक कार्य पर दिया नगद इनाम मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने थाना नई मंडी पुलिस को साहसिक कार्य करने पर रुपये १० हजार का नगद इनाम दिया है।
सफाई कार्यो हेतु दिये निर्देश
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ए टू जेड की हड़ताल के कारण हो रही दिक्कत को मद्देनजर रखते हुए पालिका द्वारा अपने संसाधनों से एवं किराए के वाहनों से युद्ध स्तर पर कूड़ा ढलाई घरों से कूड़ा उठाया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल सभासद विकास गुप्ता सचिन कुमार अरविंद धनकर मोहम्मद दिलशाद शकील अहमद मोहम्मद आबिद मुनीश कुमार मनोज शर्मा नरेश कुमार मोहम्मद याकूब भीष्मा सिंह राहुल पवन नरेश हनी पाल अन्य सभासद भी मौजूद रहे एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र राठी उमाकांत सफाई सुपरहिट निरीक्षण कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बाइक सवार महिला की हादसे में मौत, पति गम्भीर
मुजफ्फरनगर। कैन्टर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गयी तथा इस हादसे में उसका पति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जनपद मेरठ के कस्बा मवाना निवासी दम्पत्ति बाइक द्वारा मवाना मीरांपुर की ओर से मुजफ्फरनगर होते हुए शामली के कस्बा थानाभवन अपने रिश्तदारों के यहां जा रहे थे बाइक सवार ये दोनें पति पत्नी जैसे ही नई मंडी क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित निकटवर्ती गांवशेरनगर बाईपास के समीप पहुंचे तो इसी बीच हादसे के तहत बाइक सवार दम्पत्ति गत्ते से लदे ट्रक की चपेट में आ गये और इस हादसे में महिला की ट्रक से कुचल जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरी ओर उसका पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस घटना पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत ही मौके पर पहुंची नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मृतका केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा उसके पति को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया व उनके परिजनो ंको इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनों को मिला तो घर में कोहराम मच गया। रेते बिलखते परिजन व कुछ अन्य लोग तुरंत ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गये। बताया जाता है कि पुलिस ने भागदौड कर आरोपी कैन्टर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इससंबंध में परिजनों द्वारा तहरीर दिये जाने पर ही कोई कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी।
पुत्री को बरामद करने की मांग
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति नई दिल्ली के पदाधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता में पहुंची नयन सागर प्रकरण में लापता युवती कृति जैन के माता पिता ने उसे बरामद कर दोषियां के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग की। महावीर चोक स्थित रेस्टोरेंट मेंपत्रकारों से वार्ता करते हुए नयन सागर प्रकरण में लापता चल रही युवती कृति जैन के पिता सुनील जैन व माता बबीता जैन ने कहा कि नयन सागर के खिलाफ धार्मिक भावनाअें को ठेस पहुंचाने का कृत्य बनता है। उन्होंने कहा कि वहलना की घटना के बाद से उनकी बेटी लापता है और तब से वह अभी तक खतौली नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसके बयान भी कराये है लेकिन एक बार भी उन्होंने माता पिता को फोन करके बेटी के संबंध में न तो कोई सूचना दी और न ही बात करायी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी पुत्री जिंदा भी है या नहीं हमे इस बारे में भी कुछ नहीं पता है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि उनकी लापता पुत्री को बरामद कराया जाये तथा इस प्रकरण में जो भी दोषी है उसके विरूद्ध दंडनात्मक कार्यवाही की जाये। कृति के पिता सुशील जैन व माता बबीता जैन ने कहा कि उनकी अभी तक किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी पुत्री बरामद नहीं की गयी तो वे लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगायेंगे और यदि फिर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपनी पुत्री को बरामद कराने की मांग करेंगे। प्रेसवार्ता में शरद जैन दिल्ली, सुशील जैन, सुशील जैन अध्यक्ष खतौली, सुनील जैन, पंकज जैन मेरठ, विजेंद्र जैन प्रवक्ता जैन समाज, दिल्ली यमुना पार जैन समाज के मंत्री सुनील जैन आदि भी मौजूद रहे।
हादसे में युवक घायल
मुजफ्फरनगर। बाईक फिसल जाने से एक युवक चोटिल हो गया। जानकारी के अनुसार नगर के शहर के मौहल्ला गौशाला निवासी कृष्णा शर्मा पुत्र स्व.राजीव शर्मा बाईक द्वारा रामपुर तिराहे के समीप किसी काम से जा रहा था कि बाईक सवार उक्त युवक जैसे ही गुरूरामराय स्कूल के समीप पहुंचा कि तेजगति के कारण अचानक उसकी बाईक फिसल गई और इस हादसे मे वह घायल हो गया। कुछ लोगो ने हादसे मे चोटिल युवक को समीप ही एक निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।
युवक का मिला शव-गंगास्नान के लिए गया था युवक
रामराज। गंगनहर में डूबे युवक का शव मिलने से परिजनों में शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार निकटवर्ती जनपद बिजनौर की कांशीराम कालोनी निवासी करीब 20 वर्षीय युवक रोहित पुत्र राजपाल अपने कुछ साथियों के साथ रामराज थाना क्षेत्र के गंगा स्नान पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्र के मध्य गंगा बैराज पर स्नान के लिए आया हुआ था कि गंगा में नहाते समय उक्त युवक अचानक गंगनहर में डूब गया था। जिसे पुलिस टीम व गौताखारें द्वारा काफी तलाशने का प्रयास किया गया। जिसके चलते गौताखोर टीम ने पुलिस की मदद से गंगनहर में डूबे युवक रोहित का शव आज बरामद कर लिया। इस दुखद हादसे से मृतक के परिजनों में शोक छा गया तथा परिजनों के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। इस दुखद हादसे से परिजनों में शोक छाया हुआ है।
खसरा व रूबेला के संबंध में दी जानकारी
मुज़फ्फरनगर। जिला अस्पताल रेडक्रॉस भवन में सीएमओ पीएस मिश्रा ने खसरा ओर रूबेला जैसी घातक बीमारियों के बारे के बताया और कहा कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है और बच्चो में इडक प्रभाव अपंगता ओर म्रत्यु बड़े कारण है खसरा एक संक्रामक बीमारी है खांसने ओर छीकने से फैलता है खसरा के तेज बुखार त्वचा पर लाल चकते बहती नाक और लाल आंखे आदि लक्षण है रूबेला से गर्भवती स्त्री में गर्भपात अकाल मृत्यु ओर प्रस्व की सम्भावनाये बाद जाती है सीएमओ ने कहा कि इस बीमारी को रोकथाम के लिए स्कूलों कॉलेजों गाँव देहात में इसके टिके लगाए जा रहे है जनता से अपील है कि समय पर टिके लगवाकर इस गम्भीर बीमारी से अपने परिवार को बचाये।
छेडछाड से परेशान होकर परिजनों ने छात्रा को घर बैठाया
स्कूल आते-जाते समय मनचला कर रहा है पांच माह से उत्पीडन
मुजफ्फरनगर। भले ही प्रदेश की योगी सरकार से लेकर केन्द्र सरकार तक बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के बडे-बडे दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। मनचलों के हौंसले इतने बुलन्द है कि वे बेटी पढाओ के नारे को नेस्तनाबूद करने में जुटे हुए है।
ऐसा ही एक मामला मीरापुर क्षेत्र के गांव सम्भलहेडा में देखने में आया, जहां एक युवक द्वारा कक्षा दस की छात्रा से छेडछाड करने से परेशान होकर पीडित परिजनों ने अपनी बेटी को पढने से ही रोक लिया। पीडित पिता द्वारा एसएसपी को प्रेषित पत्रा के अनुसार गांव का एक युवक करीब पांच माह से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है।
इस सम्बन्ध में पुलिस को भी अवगत कराया गया, लेकिन प्रभावी कार्यवाही नहीं होने से आरोपी युवक के हौंसले बढते चले गये। 20 नवम्बर को उसकी बेटी गन्ना छिलाई करने के बाद घर लौट रही थी, तो रास्ते में आरोपी युवक ने उससे दुराचार का प्रयास किया। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने उसको व उसके परिजनों को गोली मारने की धमकी दी। इस घटना की 21 नवम्बर को थाने में तहरीर दी गयी थी, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।
वायरल ऑडियो पर पालिका में घमासान जारी
मुजफ्फरनगर। किदवईनगर के तालाबों में अवैध रूप से मछली पालने और सभासदों के बीच लेन-देन का ऑडियो वायरल होने पर पालिका में घमासान मचा है। अभी तक दोनों तालाबों का ठेका 15-16 लाख रुपये तक ही छूटता रहा है, मगर इस बार चार तालाबों का ठेका 80 लाख रुपये से अधिक पर छूटा है। यहां पर दो अलग-अलग लोगों का ठेका है। पालिका सभासदों के विरोध के बाद तालाबों में मछली पालने का वर्क ऑर्डर नहीं दिया गया है। ऐसे में यहां मछली पालन का कार्य उजागर हुआ है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के पत्र ने मुद्दे को हवा दे दी है। चेयरपर्सन ने साफ किया है कि किदवईनगर के तालाबों से पालिका को बड़े पैमाने पर राजस्व प्राप्त हुआ है। चार तालाबों का पहली बार ठेका छोड़ा गया है, जिनमें दो तालाब एक व्यक्ति तथा दो तालाब एक व्यक्ति को मत्स्य पालन के लिए दिए गए हैं। वर्क ऑर्डर मिले बिना तालाब में मछली पालन गैरकानूनी है। इससे पालिका में घमासान मच गया है। पालिका सदस्यों के ठेकेदारों से रिश्वत लेने का कथित ऑडियो वायरल होने बोर्ड की गरिमा भी ठेस पहुंची है। पालिका प्रशासन ने 29 नवंबर को बोर्ड बैठक करने का प्रस्ताव तैयार किया है। बोर्ड बैठक हंगामेदार होने की आशंका है, क्योंकि इस प्रकरण पर सभासदों के गुट बंट गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में जो लोग बाते कर रहे हैं, वह भी वर्तमान में सभासद हैं। बातचीत से साफ जाहिर है कि तालाबों में मछली पालने और अवैध रूप से बिक्री का खेल लंबे समय से चल रहा है। एक सभासद पर 50 हजार रुपये का आरोप लगा है। सभासद राजीव शर्मा ने मामले में मानहानि का केस दायर करने की तैयारी की है। राजीव के अनुसार वीडियो की जांच में वह लोग भी फंस रहे हैं, जो आपस में बाते कर रहे हैं। उन्होंने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है। पालिका सदस्यों के बीच भ्रष्टाचार की पोल सभासद प्रवीण पीटर ने खोली है। वायरल ऑडियो और तालाबों से अवैध रूप से मछली बेचने वाले सभासदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए मुख्यमंत्री पोर्टल, प्रमुख सचिव के साथ डीएम से शिकायत दी गई है। प्रवीण पीटर ने बताया कि भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी।
शिवचौक पर बाईक चुरा रहे दो चोर रंगेहाथों दबोचे
मुजफ्फरनगर। नगर के हृदयस्थल शिवचौक पर दिनदहाडे बाईक चुरा रहे दो वाहन चोरों को लोगों ने रंगेहाथों दबोचकर उनकी जमकर मरम्मत की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड से छुडाकर दोनों वाहन चोरों को कोतवाली ले आयी। जानकारी के अनुसार आज शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शिवचौक पर बाईक चुरा रहे दो वाहन चोरों को लोगों ने रंगेहाथों दबोच लिया। भीड ने उनकी जमकर धुनाई की। इस दौरान वहां काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बाईक चोरों को हिरासत में ले लिया। बाईक चोरों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कई चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया।
