समाचार
हनुमान मंदिर पर दलितों ने किया कब्जा, पुजारी को हटाकर बांटा प्रसाद
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी पर दिए बयान के बाद मुजफ्फरपुर में दलित समाज के लोगों ने प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं वाल्मीकि क्रांति दल के सदस्यों ने पुजारी को हटाकर गद्दी पर भी कब्जा कर लिया और आने वाले श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर प्रसाद वितरण भी किया।
चंद्रशेखर ने किया था आह्वान-चार दिन पूर्व भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने कचहरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि दलितों को चाहिए कि जितने भी हनुमान मंदिर हैं उन पर कब्जा कर लें और और आने वाले चढ़ावे को भी अपने कब्जे में ले लें। मंगलवार को नगर के हनुमान मंदिर पर वाल्मीकि क्रांति दल के सदस्य पहुंच गए। सिद्धपीठ संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर पर श्दलित हनुमान मंदिरश् लिखा बैनर लगा दिया। दल के अध्यक्ष दीपक गंभीर ने पुजारी को मंदिर से बाहर कर गद्दी पर बैठ गए और आने वाले श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया।
मूकदर्शक बनी रही पुलिस-मौके पर पहुंची पुलिस वाल्मीकि क्रांति दल की कारगुजारी पर मूकदर्शक बनी रही। करीब आधे घंटे बाद आसपास के लोगों में रोष देखकर पुलिस ने जबरन दीपक गंभीर को उठाया और वहां मौजूद वाल्मीकि क्रांति दल के सदस्यों को खदेड़ा। पुलिस की सख्ती के बाद मंदिर के हालात सामान्य हुए और पुजारी को गद्दी पर बैठाया गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि जो व्यक्ति मंदिर में बैठ गया था उसको वहां से हटा दिया गया है।
सीएम योगी ने कहा था- हनुमान जी दलित हैं-गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान अलवर के मालाखेड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया था। इस बयान के बाद से सियासत जोरों पर है।
सूचना पाकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सिटी हरीश भदौरिया तथा शहर कोतवाल अनिल कपरवान ने उक्त लोगों को मंदिर से बाहर निकाला। इस दौरान मौके से लोगों का भारी जमावडा लगा रहा।
कुंभ के लिए गंगा को मैली होने से बचाएं
मुजफ्फरनगर। प्रयागराज में 15 जनवरी से 4 मार्च चलने वाले कुंभ के लिए गंगा को मैली होने से बचाया जाएगा। जिसके लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कसरत प्रारंभ कर दी है। जिसके चलते जिले से होकर बह रही यमुना की सहायक नदियों के प्रदूषण पर कड़ी नजर रखी जाएगी। नदी और नाल में दूषित जल बहाने वाली शुगर मिल, पेपर इंडस्ट्रीज पर शिकंजा कसने की तैयारी है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अफसर संयुक्त रूप से औद्योगिक इकाईयों की साप्ताहिक रूप से जांच करेंगे। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम काली नदी वेस्ट और ईस्ट के साथ हिंडन नदी में बहने वाले जल पर अधिक जोर दे रही है। यह दोनों ही यमुना नदी की सहायक नदियां हैं। काली नदी में धंधेड़ा और भंडूरा नाले से पानी गिरता है, जो काली वेस्ट में अधिक गिरता है। यह नदी मेरठ क्षेत्र में हिंडन में जाकर मिलती है। इसके बाद हिंडन संपूर्ण पानी को लेकर आगे बढ़ती है। जनपद में एक मिल काली पूर्वी नदी में जल उत्प्रवाह करती है, जबकि ोहडन नदी में दो शुगर मिल का पानी बहता है। जिले की 26 पेपर मिलें, तीन डिस्टलरियों का जल उत्प्रवाह नाल के जरिये नदियों तक पहुंचता है। ऐसे में इन पर अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी, ताकि कुंभ चलने के दौरान गंगा में दूषित जल नहीं बहाया जा सके। प्रयागराज कुंभ 15 जनवरी से 4 मार्च यानि एक माह 17 दिन तक चलेगा। इन दिन में अनेक स्नान होने के साथ साधु-संत के प्रमुख स्नान पड़ेंगे। प्रदेश सरकार ने पूरी तरह से गंगा में साफ पानी रहने की योजना बनाई है। जिसके चलते प्रमुख स्नान पर औद्योगिक इकाईयों को बंद रखा जाएगा।
कुंभ मेले के लिए गाइडलाइन जारी हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संयुक्त रूप से औद्योगिक इकाईयों की जांच करेगा। काली नदी, ोहडन में जल डालने वाली इकाईयों पर नजर रखी जाएगी। इसमें शुगर मिल, पेपर मिल शामिल हैं।
-डॉ. डीसी पांडेय, एएसओ आरपीसीबी, मुजफ्फरनगर।
टेबलेट मोबाइल से पशुगणना का कार्य शुरू
खतौली। पशुपालन विभाग टेबलेट मोबाइल से पशु जनगणना करेगा। सोमवार को पशुगणना का शुभारंभ किया गया। सुपरवाइजर और कर्मचारियों की टीम क्षेत्र में पशुगणना के लिए रवाना हुई। पशु जनगणना का कार्य २८ फरवरी तक चलेगा।
पशुओं की गणना का कार्य शुरू हो गया। इस बार पशुपालन विभाग को पशुगणना की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इससे पहले लेखपाल व संग्रह अमीन पशुओं की जनगणना करते थे। उससे पशुओं का सही आंकलन नहीं हो पाता था। पशुपालन विभाग को पशुगणना के लिए टेबलेट मोबाइल दिए गए हैं। सुपरवाइजर व कर्मचारी क्षेत्र में पशुगणना में लग गए हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीबी ङ्क्षसह ने बताया कि खतौली तहसील क्षेत्र के १२९ गांवों व कस्बे में पशुओं की जनगणना होंगी। जनगणना कार्य में चार सुपरवाइजर डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. लज्जाराम, डॉ. रामकरण अरोरा, डॉ. विनोद डाका के साथ १५ गणक शामिल रहेंगे। २८ फरवरी तक जनगणना का काम चलेगा। प्रत्येक गणनाकर्मी को पशुगणना के लिए एक-एक टेबलेट दिया है। उसके निर्धारित साफ्टवेयर से जहां आसानी से पशुगणना हो जाएगी, वहीं उसकी रिपोर्टिग में भी आसानी होगी।
दावे और आपत्तियां के निस्तारण की अवधि बढी
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2019 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विषेश संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में नियत कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियां के निस्तारण की अवधि दिनांक 10.12.2018 को बढ़ाकर दिनांक 22.12.2018 करते हुए निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 15.01.2019 के स्थान पर अब दिनांक 31.01.2019 को किया जाएगा।
बैंक ड्राफ्ट विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने की अन्तिम तिथि 10 दिसम्बर
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि शासन के पत्र संख्या-1215/12-3-2018-100(61)/12टी0सी0 दिनांक 14.11.2018 द्वारा पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पम्प पाओ के सिद्वान्त के अन्तर्गत बैंक ड्राफ्ट विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने की अन्तिम तिथि 10.12.2018 कर दी गयी है। जनपद मुजफ्फरनगर में 5 एच0पी0 सोलर पम्प का 03 का लक्ष्य अवशेष है। अतः दिनांक 10.12.2018 तक बैंक ड्राफ्ट प्राप्त किये जा सकते है। उन्हेने बताया कि शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त सोलर फोटोवोलटैईक इरीगेशन पम्प की स्थापना हेतु कृषको की चयन प्रक्रिया निर्धारित की गयी है। उन्होने बताया कि इच्छुक कृषक कार्यालय उप कृषि निदेशक में सम्पर्क कर सोलर पम्प हेतु सहमति एवं किस संस्था के नाम से कृषक का बैंक ड्राफ्ट बनवाया जाना है कि जानकारी प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने बताया कि कृषक स्वंय कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना बैंक ड्राफ्ट अपलोड कर सकेगे। यदि कृषक स्वयं इसे पोर्टल पर अपलोड नही कर पाता है तो कृषक द्वारा बैंक ड्राफ्ट कार्यालय उप कृषि निदेशक मुजफ्फरनगर कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने पर कार्यालय द्वारा पोर्टल पर अपलोड कराया जायेगा। उन्होने बताया कि बैंक ड्राफ्ट को मूल रूप में कार्यालय उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर कार्यालय में उपलब्ध कराना आवश्यक होगा, जिसकी प्राप्ति रसीद सम्बन्धित कृषक को प्रदान की जायेगी। उन्होने बताया कि दिनांक 10.12.2018 तक ऐसे पंजीकृत कृषक जो बोंरिग एवं जल स्तर की उपयुक्ता के अनुसार बैंक ड्राफ्ट उपलब्ध करा देगे, उनको बैंक ड्राफ्ट जमा करने की तिथि व समय के आधार पर पहले आओ-पहले पाओ, का सिद्धान्त लगाते हुए चयनित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर को 5एच0पी0 03 के लक्ष्य हेतु चयनित संस्था मैसर्स ईजी फोटोवोल्टैक प्रा0लि0, दिल्ली नामित संस्था है। अतः सोलर फोटोवोलटैईक इरीगेशन पम्प प्राप्त करने वाले इच्छुक कृषको से अनुरोध है कि पारदर्शी किसान सेवा योजनान्तर्गत सोलर फोटोवोलटैईक इरीगेशन पम्प हेतु पंजीकरण कराने का कष्ट करे, तथा सम्बन्धित कम्पनी के नाम 5 एच0पी0 हेतु रू0 2,05,200.00 का बैंक ड्राफ्ट बनवाकर उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर कार्यालय में पोर्टल पर दिनांक 10.12.2018 तक अपलोड कराने का कष्ट करे। कृषक भाई पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पम्प पाओ के आधार पर सोलर पम्प प्राप्त कर योजना का लाभ उठाये। अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क करे-मो0न0 8429031761,9897976738,9457051694
05 दिसम्बर को स्वास्थ्य उपकेन्द्रो पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुपालन में प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को स्वास्थ्य उपकेन्द्रो पर सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाता है जिसमें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अतिरिक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग(मनरेगा एवं एन0आर0एल0एम0) तथा खाद्य एवं रसद विभाग के प्रतिनिधियो द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रतिभागियो को विभागीय योजनाओ एवं कार्यक्रमो के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए विभागीय योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जाता है ताकि सभी सही पोषण एवं स्वास्थ्य की महत्ता समझ सके एवं इस अभियान का अभिन्न अंग बन सके तथा सभी के सहयोग से कुपोषण को दूर किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक 05.12.2018 को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक स्वास्थ्य उपकेन्द्रो पर आयेजित होने वाले सुपोषण स्वास्थ्य मेले में समस्त विभागो के ग्राम स्तरीय कार्मिको को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि सुपोषण स्वास्थ्य मेले के माध्यम से अधिकाधिक लोगो को जागरूक किया जा सके एवं विभागीय योजनाओ/कार्यक्रमो के विषय मे जानकारी दी जा सके। उक्त मेले के अनुश्रवण हेतु जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा नोडल अधिकारियो को नामित किया गया है ताकि सुपोषण स्वास्थ्य मेले का सफलता पूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
भाजपाइयों ने कमल संदेश यात्रा निकाली
खतौली। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश पदयात्रा कुंद कुंद विहार, लोधा कालोनी, नागर कालोनी, जमुना विहार, वाल्मीकि खटीकान मोहल्ले में निकाली और लोगों की समस्याओं को सुना तथा कुछ समस्याओं का निराकरण किया। कार्यकर्ताओं ने मोहल्लों में घर घर जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिनमें सड़क, सुरक्षा व स्वास्थ्य आदि प्रमुख जानकारियां दी। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी १५ दिसंबर तक इसी प्रकार प्रतिदिन चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक मोहल्लों में डोर टू डोर चलाया जाएगा। इसमें दो टोलियां बनाई गई। टोली नंबर एक के प्रमुख सुंदरलाल धारीवाल तथा मदन छाबड़ा है। टोली नंबर दो के प्रमुख नीटू उपाध्याय, प्रशांत देशवाल और वैभव जैन हैं। टोलियों का संचालन मंडल संयोजक महामंत्री सुरेश आर्य कर रहे हैं। कमल पदयात्रा में अजय गुप्ता, मुकेश चंदेल, सुशील विश्वकर्मा, अमित ग्रेड, सुधीर आर्य, सुभाष गुप्ता, वीरेंद्र जैन, प्रवीण बागड़ी, अविंत गोयल, संजय जैन, भावेश गुप्ता, रिंकू गुप्ता, सुमित रहेजा, राकेश प्रजापति, अश्वनी उपाध्याय, दर्पण गुप्ता, नीरज जैन, ओम सिंह मोतला, प्रमोद शर्मा, राकेश सैनी, डीडी आर्य, मोहित जैन, ऋषभ जैन, डॉ. आरपी सिंह, श्याम रहेजा, वरदात प्रजापति, विपिन बागड़ी, विनोद राजपूत आदि रहे।
नाले में गंदगी से बस्ती के लोग परेशान
पुरकाजी। कस्बे के बाहरी छोर पर बने नाले में गंदगी से लोग परेशान हैं। करीब दो वर्ष पूर्व कस्बे में हाईवे पर सरकारी अस्पताल के सामने नगर पंचायत द्वारा नाला बनवाया गया था। पानी की निकासी न होने से नाले में गंदगी जमा हो गई। अब गंदा पानी बस्ती के घरों में घुसने लगा है। ऐसे में बस्ती के लोगों में दहशत बनी रहती है। बस्ती के लोग बेहद परेशान हैं और उन्होंने नाले की सफाई कराने की मांग की है। इस संबंध में ईओ नगर पंचायत मनोज यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही कि नाले की सफाई कराई गई थी। मगर नाले में पानी की निकासी ना होने से गंदगी जमा हो गयी है। जिसकी जल्द ही सफाई करा दी जाएगी।
विद्यालय में जर्सी वितरण की
मोरना। प्राथमिक विद्यालय सर्दी के बचाव के लिए जर्सी वितरण की गई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रामानंद चौहान ने कहा कि शिक्षा उन्नति का मुख्य आधार है। इस मौके पर यश स्वयं सहायता समूह की ओर से स्कूल के बच्चों को सर्दी के बचाव के लिए गर्म जर्सी वितरण की गई। जिसमें संगीता ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक दीपा राठी, प्रधान शहजाद, कोमल, मनोज व श्रवण आदि उपस्थित रहे। वहीं, अंशुल, सलौनी, दिव्या, रीचा, मोनिका, प्रीति, सोनम, अंकिता, अर्चना आदि ने चुटकुले, कहानियां और देश भक्ति के गीत सुनाएं।
बच्चों को टीके लगाए
मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में खसरा और रुबेला वायरस के टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा-८ तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर डॉक्टर उदयवीर सिंह, प्रधानाचार्या रीता शर्मा ने टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रेखा शर्मा, चंद्रा, अंजलि, सरिता, प्रीति, पूजा राणा, पूनम, मनीषा, अजय गुप्ता, विनोद, पूजा सहरावत, साक्षी आदि ने भूमिका निभाई।
कुम्हार प्रजापति जनचेतना यात्रा का स्वागत किया
खतौली। प्रजापति युवा संगठन की ओर से गांव खेड़ी राजपूतान में कुम्हार प्रजापति जनचेतना यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
जन चेतना यात्रा के संयोजक फिरेराम प्रजापति ने बताया कि यह यात्रा देश भर के लोगों को एकजुट कर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए ११ नवंबर से भगवान दक्ष प्रजापति मंदिर कनखल से आरंभ हुई है। भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से होकर २७ फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंच कर संपन्न होगी। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश प्रजापति ने कहा कि २७ फरवरी को जंतर मंतर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस दौरान राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय महासचिव हरीशचंद प्रजापति, संजय प्रजापति, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रामसिंह खांडोरिया, महासभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव संगम, युवा संगठन के महासचिव विपुल दक्ष, विनोद भगत, सतपाल प्रजापति, मोदीलाल प्रजापति, कृष्णपाल प्रजापति, राहुल दक्ष, सचिन दक्ष, अंकुर प्रजापति, मोहित प्रजापति आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बनवारी लाल प्रजापति और संचालन संगठन उपाध्यक्ष व पूर्व जोन कोआर्डिनेटर सुमित प्रजापति ने किया।
हैंडबाल की मंडलीय टीम गठित
मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंडलीय टीम का चयन किया गया। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के बाद टीम का गठन किया गया। मंडलीय टीम में अंजलि, काजल, शिवानी, शताक्षी, ज्योति, ऋतु, खुशी, रागिनी, तानिया, नीशू, तनु, दीया मचल का चयन किया गया है। अतिरिक्त में प्रिया और इशिका को रखा गया है। यह टीम फैजाबाद में छह से नौ दिसंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। चयनित टीम सहारनपुर मंडल का नेतृत्व करेगी। टीम के चयन में कोच रामकुमार, मनीष शर्मा, रंजीत, मुकेश कुमार, कर्नल सुधीर सिंह का सहयोग रहा।
दौड़ में समीर और अभिषेक ने मारी बाजी
मुजफ्फरनगर। विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिव्यांगों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कुर्सी दौड़ एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। ५० मीटर दौड़ में समीर और अभिषेक ने बाजी मारी, जबकि म्यूजिकल कुर्सी दौड़ में रजत एवं चित्रकला में सीमा अव्वल रहीं।
राजकीय इंटर कॉलेज में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधक अश्वनी कुमार गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं, बल्कि सहयोग की आवश्यकता है। मूक बधिर जूनियर वर्ग बालकों की ५० मीटर दौड़ में समीर (खतौली), अमन (खतौली) व आसिफ (चरथावल), बालिका वर्ग में अभिषेक (खतौली), सुहाना (सदर) तथा तनु (चरथावल), मानसिक दिव्यांग बच्चों की ५० मीटर दौड़ में शाहनवाज (जानसठ), गौतम (सदर) तथा अनस (बघरा) ने क्रमशरू प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। मूक बधिर बालकों की म्यूजिकल कुर्सी दौड़ में रजत (जानसठ), अब्दुल रहमान (खतौली) तथा हिमांशु (खतौली), बालिका वर्ग में वंशिका (सदर), सीजा (जानसठ) तथा शीना (जानसठ), दृष्टिहीन बच्चों की छूकर पहचानो प्रतियोगिता में कमल (खतौली), सोनू (सदर), किट्टू (पुरकाजी), चित्रकला जूनियर वर्ग में सीमा (चरथावल), नाजिमा (पुरकाजी) तथा रूपम (मोरना), सीनियर वर्ग में मोहित (जानसठ), दुष्यंत (जानसठ) तथा बेबी (सदर) ने क्रमशरू प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। दृष्टिहीन बच्चों की गायन प्रतियोगिता में सोनू (खतौली), आदित्य (शाहपुर), बालिका वर्ग की नींबू दौड़ में सुकन्या (पुरकाजी), काजल (सदर) तथा शीना (जानसठ) ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। प्रभारी बीएसए सुदर्शन लाल एवं जीआईसी प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक सुशील कुमार ने किया। कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज बैंक से ईशा, अरुण, प्रमोद कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक राकेश राठी, रिसोर्स टीचर संजीव कुमार, आदित्य प्रकाश, रोहित, सुधीर कुमार, सतेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
दिव्यांगों के लिए मांगा रोजगार एवं सुविधाएं
मुजफ्फरनगर। दिव्यांग जन कल्याण समिति ने दिव्यांगो को रोजगार एवं अन्य सुविधाएं देने की मांग की। जीआईसी मैदान में विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि दिव्यांगो को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने दिव्यांगो के लिए रोजगार, निशुल्क शिक्षा एवं आयोग के गठन की मांग की। आयोग का गठन कर उसका अध्यक्ष किसी दिव्यांग को ही बनाया जाए। उन्होंने सभी दिव्यांगो से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मिंटू कुमार, राकेश कुमार, इमरान, शहजान, वसीम अहमद, आशीष कुमार, लुकमान, गफ्फार, अनस, सरफराज, रवि कुमार, भूपेंद्र कुमार आदि रहे।
