Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली डिपो को 10 नई बसें मिलीं

खतौली। यूपी रोडवेज के खतौली डिपो की आय में बढ़ोतरी होने के साथ ही डिपो को दस नई बसें मिली हैं, लेकिन इन बसों को चलाने के लिए चालकों की कमी है। रोडवेज ने संविदा पर चालकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। अब इस डिपो के चालकों को मेरठ डिपो के संविदा कर्मियों के बराबर मानदेय मिलेगा।
कई वर्ष तक आय के मामले में खतौली डिपो रोडवेज में सबसे निचले पायदान पर था। लंबे समय तक घाटे में चलने के नाते परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने डिपो को खत्म करने की चेतावनी दी थी और तीन माह में सुधार की मोहलत अधिकारियों व कर्मचारियों को दी थी। एआरएम परवेज बशीर की तैनाती के बाद डिपो घाटे से उबरकर अच्छी आय दे रहा है। ऐसे में मुख्यालय से खतौली डिपो को दस नई बसें दी हैं, लेकिन खतौली डिपो काफी समय से चालकों की कमी से परेशान है। एआरएम परेवज बशीर ने बताया डिपो को दस नई बसें मिली हैं। इनका रजिस्ट्रेशन होना है। इसके बाद इन्हें रूटों पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि डिपो में 50 चालकों को संविदा पर रखने का निर्णय लिया है। अब चालकों को 1.36 रुपये प्रति कि.मी. की दर के बजाए 2.06 रुपये प्रति कि.मी. की दर से भुगतान किया जाएगा। 22 दिन ड्यूटी व छह हजार कि.मी. बस चलाने पर तीन हजार रुपये का अतिरिक्त भुगतान होगा। इसके अलावा और अच्छा कार्य करने पर और अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − six =