समाचार
आरोपी को किया गिरफ्तार
तितावी। पुलिस ने विभिन्न मामलों में शामिल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते अपराधों पर रोकथाम व विभिन्न मामलों में गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद भर में चलाये जा रहे अभियान विशेष के तहत थाना तितावी पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था व चैकिंग/ तलाशी/वांछित गिरफ्तारी के तहत तितावी पुलिस ने सैदपुरा खुर्द स्थित एक मकान मे गांव से एक सट्टेबाज़ को सट्टा करते हुए व उसी मकान से एक युवक को शराब बेचते हुए गश्त के दौरान सूचना मिलने पर मोके से धर दबोचा मौके से सट्टेबाजी के २ हज़ार रुपये नगद,सट्टा पर्चा गत्ता, अरुणाचल मार्क क्रेजी रोमियो शराब की एक पेटी बरामद की गई जबकि एक अन्य मोहित पुत्र जगदीश निवासी ढिढावली को भी पुलिस ने यूपी मार्का की एक पेटी शराब सहित लखान मोड़ से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सट्टेबाज महावीर पुत्र सिंगराम सैदपुरा खुर्द जिनको एसआई इंद्रजीत ने सट्टे करते रँगे हाथ पकड़ा जिनके कब्जे से करीब २०५० रुपये कि नगदी पकड़ी गई। जिनको आज जेल भेज दिया। जबकि शराब के मामले मे तितावी पुलिस द्वारा जेल भेजे गये’ १ (चरण सिंह पुत्र लख्खी कंडेला ,कैराना जिला शामली मोहित पुत्र जगदीश ढिढावली पुलिस की इस कार्यवाही से शराब व सट्टा माफियाओं मे हड़कम्प मचा हुआ है।
जिलाधिकारी को सोंपा ज्ञापन’
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर स्तिथ जिलाधिकारी कार्यलय पर जागरूक अभिभावक मंच समिति के बैनर तले जिलाधिकारी राजीव शर्मा से मिले और ज्ञापन सौपते हुए बताया कि निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों के फीस रूप में शोषण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशाशन को सितंबर २०१८ में जिला शुल्क कमेटी संबंधी नियमो को लागू करने का जिम्मेदार बनाया गया है पर ४ माह बीत जाने के बाद भी किसी स्कूल की फीस में कमी नही आई है ,जबकि अब तक नियमानुसार फीस का समायोजन हो जाना चाहिए था ।अनेक जगह शिक्षक व अभिभावक समिति के गठन नही हुआ है ,जिस कारण बच्चो पर फीस का दबाव बनाया जा रहा है यह दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है ।स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चो को पीने के पानी की बोतल भी घर से लेकर जानी पड़ती है ज्ञापन देने वालो में कृष्णगोपाल मित्तल, राहुल गोयल,असद जमा एडवोकेट,सलभ गुप्ता,पवन बंसल, राजकुमार सिद्धार्थ आदि अभिभावक मोजूद रहे।
टीम ने उतरवाये होर्डिग व बैनर
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की टीम ने नगर मे लगे अवैध होर्डिग्स व बैनरो को हटवाया गया। इस दौरान पालिका प्रशासन के अधिकारियो निर्देशन मे कर्मचारियो ने अनेक स्थानो पर लगे अवैध होर्डिग्स व बैनर उतरवाये।
शहर मे जगह-जगह बेतरतीब तरीके से लगे अवैध होर्डिग्स व बैनरो के खिलाफ पालिका प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही के तहत देर रात तक नगर पालिका कर्मचारियो ने शिवचौक, झांसी की रानी, भोपा पुल, नई मन्डी आदि विभिन्न बाजारों व क्षेत्रो से अवैध होर्डिग्स व बैनर उतरवाये। पालिका प्रशासन द्वारा बीती रात की कई सख्त कार्यवाही से अवैध रूप से होर्डिग्स लगाने वालो मे हडकम्प मचा रहा।
बीस जनवरी को नगर में निकलेगी सहजयोग की शोभायात्रा 
मुजफ्फरनगर। सहजयोग कोर्डिनेटर किरन त्रिपाठी ने बताया कि सहजयोग आत्मज्ञान की एक अत्यंत सरल, सुलभ, सहज ध्यान पद्धति है। उन्होंने बताया कि सहजयोग की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में बीस जनवरी को प्रातः दस बजे से एक शोभायात्रा नगर में निकाली जायेगी जो चरथावल रोड मुख्य सैन्टर पर पहुंचकर समाप्त होगी। नई मंडी स्थित माता वाले मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सहजयोग के कोर्डिनेटर ने बताया कि सहजयोग एक सम्पूर्ण शास्त्रीय प़द्धति है जिसमें शांति, समाधान व आनंद की प्राप्ति होती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। बुरी आदतों से छुटकारा मिलता है। सभी धर्म के लोग सहजयोग द्वारा लाभ ले सकते है। उन्होंने बताया कि आदिशक्ति माता जी निर्मला देवी जी ने पांच मई 1970 को इसकी स्थापना की थी इसी के उपलक्ष्य में मुजफ्फरनगर में स्वर्ण जयंती पर विशाल शेभायात्रा का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा बीस जनवरी रविवार को प्रातः दस बजे पाल धर्मशाला रूडकी रोड से शुरू होगी जो जिला चिकित्सालय, शिवचौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली बस अड्डे से होते हुए चरथावल रोड, सहजयोग मंदिर तक जायेगी। प्रसिद्ध भजनगायक मुखीराम शोभायात्रा में गुणगान करेंगे। शोभायात्रा में अनेक झांकियां रहेंगी। जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जायेगा। शाम चार बजे चरथावल रोड स्थित सहजयोग मंदिर पर लोगों को आत्मसाक्षात्कार कराया जायेगा। शोभायात्रा में सहारनपुर, हरिद्वार, रूड़की, बिजनौर, बागपत, मेरठ, शामली, खतौली सहित अनेक स्थानों से सहजयोग भाई बहन शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में धर्मैश खन्ना, प्रदीप कुमार, कुलवंत सिघल काकन, दीपक अग्रवाल, रजनी जौहरी, दीपा अग्रवाल, चेतना खन्ना, सविता राणा आदि मौजूद रहे।
जाम लगाकर किया प्रदर्शन
भोपा। प्रधान पुत्र के साथ मारपीट के आरोप में दलित युवकों पर मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध दलित युवकों ने बस स्टेंड पर जाम लगाकर हंगामे का प्रयास किया मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गुस्साएं युवकों को उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए किसी प्रकार मामला शांत कराया तथा जाम खुलवाया।
गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस में भले ही अभी नौ दिन शेष हो, लेकिन जनपद पुलिस ने इसे धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत जनपद पुलिस को चिह्नित करते हुए उन्हें ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया गया है। पुलिस लाइन स्थित मैदान में लगातार पुलिस परेड में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। कड़ाके की ठंड में सुबह से ही रोजाना महिला व पुरुष पुलिसकर्मी गणतंत्र दिवस की प्रैक्टिस में लग जाते हैं, जिन्हें देखने के लिए मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की भी भीड़ रहती है।
छात्रवृति व शुल्क प्रति पूर्ति का भौतिक सत्यापन
खतौली। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी के निर्देश पर कानूनगो नरेंद्र कुमार शर्मा व लेखपाल राकेश गोयल ने गंगधाड़ी रोड स्थित पंडित छोटनलाल आईटीआई में पहुंचकर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रति पूर्ति का गहनता से भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान दौरान राजस्व टीम ने उपस्थित छात्रों से भी छात्रवृत्ति मिलने के संबंध में पूछताछ की। जांच के दौरान टीम के साथ प्रधानाचार्य संजीव शर्मा भी मौजूद रहे। वहीं टीम ने आईआईटी कालेज के बाद जानसठ रोड स्थित विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में भी पहुंचकर छात्रवृत्ति छात्राओं को मिलने की जांच की और शिक्षकों से भी जांच के संबंध में वार्ता की। कानूनगो ने बताया कि भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट तैयार करके एसडीएम प्रेषित की जाएगी।
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम शेर नगर में किसान महाकुंभ सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान राधेश्याम शर्मा जी एवं संचालन महामंत्री किसान मोर्चा अमित अहलावत ने किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे आदरणीय जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह, मंत्री मनीष सहरावत जी, सेक्टर प्रभारी रजत वर्मा तरुण त्यागी जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,धीर सिंह सैनी जी ने अपने विचार रखते हुवे केंद्र एवं उत्तर प्रदेश दुवारा चलाई जा रही किसानों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी , इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे, कोमल सैनी ,नरेश सैनी,वीरपाल,करनपाल,हरिदत्त शर्मा ,जोगिंदर टेलर जी,मल्लू सैनी जी,लोकेश प्रजापति,लाल सिंह,देविंदर ,डॉ अजित सिंह,किसन पाल,आदि सम्मानित ग्रामवासीगण, अमित अहलाव महामंत्री,किसान मोर्चा एवं मंडी मण्डल भाजपा मुज़फ्फरनगर शामिल रहे।
सोलर ऊर्जा संयंत्र लगा
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के प्रांगण में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए पांच किलोवाट के सोलर ऊर्जा सयंत्र की स्थापना की गई। मुख्य अतिथि सांसद डा. संजीव बालियान और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक रहे। सिविल बार के महासचिव ब्रिजेंद्र सिह मलिक ने सिविल बार प्रांगण में इंटर लॉकिग टाइल लगवाने का मांग की, जिस पर सांसद और विधायक ने आश्वासन दिया। इस दौरान अनिल कुमार दीक्षित, ठाकुर रोहताश्व सिह, जियालाल जैन, अवध बिहारी लाल गुप्ता, नीरज ऐरन, मुकेश जौहरी, उमेश सिघल, मोहल्लड़ सिह, गौरव गोयल आदि अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। खजान सिह चौहान, मामचंद गुप्ता, संजीव त्यागी, संजीव गर्ग, रामवीर ङ्क्षसह, सतेंद्र कुमार व राज ङ्क्षसह रावत आदि मौजूद रहे।
महिला चिकित्सालय को मिला कायाकल्प योजना में चौथा स्थान
मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय को कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। तीन जनवरी को लखनऊ में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कायाकल्प अवार्ड समिति द्वारा प्रदेशभर के विभिन्न 160 जिला स्तरीय चिकित्सकों में किये गये इन्टरनल व पियर असेसमेंट के आधार पर जिला महिला चिकित्सालय को प्रदेश में चौथा स्थान घोषित किया गया। यह अवार्ड प्रदेश स्तरीय टीम द्वारा चिकित्सालय में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली एवं सफाई आदि के गहन निरीक्षण के बाद प्रदान किया जाता है। इससे पूर्व वर्ष 2017-18 में चिकित्सालय प्रदेश में 80 प्रतिशत स्कोर के साथ पांचवे तथा 2016-17 में 72 प्रतिशत स्कोर के साथ आठवे स्थान पर रहा। इस वर्ष 88 प्रतिशत स्कोर के साथ चौथा स्थान मिला, जो कि चिकित्सालय के लिये गौरव की बात है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. अमिता गर्ग द्वारा इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिये पूरे चिकित्सालय के कर्मियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि का श्रेय पूरे चिकित्सा परिवार को है। इस अवसर पर केक भी काटा गया।
बेसहारा गौवंश बना किसानों के जी का जंजाल
सरकार की गोशालाओं के खोलने में होने वाली देरी बनी चिंता का सबब
मुजफ्फरनगर। खुलेआम जंगलों में खाने की तलाश में घूमता बेसहारा गोवंश अन्नदाता के लिए एक बड़ी मुसीबत का सबब बन गया है। किसान को अपनी पफसलों की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवान की भांति पहरेदारी करनी पड़ रही है। पूजनीय गौवंश किसान के लिए अब बड़ी मुसीबत बन गया हे। वह तैयार फसलों को अपने पैरों तले रौंद रहा है। राज्य सरकार की गोवंश को लेकर बनायी गयी नीति किसान के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। भूखे गोवंश के कारण बर्बाद होती अपनी फसल को बचाने के लिए गोपूजक किसान भी अब परेशानी महसूस करने लगा है। जिसके चलते बेसहारा गौवंश से अपनी फसलें बचाने के लिए अब किसान सीमा पर तैनात जवान की भांति अपने खेतों में पहरेदारी देता नजर आ रहा है। गौवंश किसानों के खेतों में लगी गेहूं, बरसीम, सरसों व गन्ने सहित तमाम पफसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसान परेशान हो चुके हैं। फसल खाने के साथ ही बेसहारा पशुओं के पैरों से कुचले जाने से भी फसल बर्बाद हो रही हैं। विशेष रूप से गेहूं की फसल। पहले इनको किसान बेच देता था, लेकिन अब इनको खरीदने वालों की संख्या नगण्य है। कृषि कार्य में मशीनरी के बढ़ते प्रयोग से इनकी कोई मांग नहीं रही है। जिसके चलते ग्रामीण इनको रात्रि के अंधेरे में खुले छोड़ने पर मजबूर हैं। कोई किसान बेच भी देता था, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेसहारा गौवंश के संरक्षण को लेकर जो नीति बनायी है। यह नीति किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। अब कोई भी किसान से गौवंश नहीं खरीद पा रहा है, जिसके चलते मजबूरन इन्हें खुला छोड़ा जा रहा है। सरकार की गौवंश को लेकर बनायी गयी नीति के क्रियान्वयन में समय लग सकता है। ऐसे हालात में गौवंश व किसान दोनों ही बेचारे बन कर रह गये हैं। किसान के लिए तो एक तरफ कुंआ व दूसरी तरफ खाई वाली बात हो रही है।
नगरपालिका का होर्डिंग पोस्टर पर चला चाबुक, अवैध होर्डिंगों व बैनरों को उतरवाया
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर नगरपालिका द्वारा शहर में लगे हुए अवैध होर्डिंगों व बैनरों को उतरवा दिया है। नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण कर अवैध तरीके से लगे होर्डिंग्स और बैनर हटवाए।देर रात नई मंडी क्षेत्र से नगरपालिका के कर्मचारियों ने अवैध होर्डिंग बैनर उतार दिए। जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ पालिका के कर्मचारियों को ले जाकर नगर में जगह, जगह लगाई गयी होर्डिंग, बैनर, पोस्टरों को उतरा दिया है। नगरपालिका द्वारा होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने का वृहद अभियान चला और रात तक क्षेत्र पूरी तरह से साफ हो गये।
