खबरें अब तक...

समाचार

मिशन 2019ः अजित सिंह ने दिखाए तीखे तेवर, कहा सरकार नहीं ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहे मोदी 9 3 |
मुजफ्फरनगर। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मोदी देश में सरकार नहीं बल्कि ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक, कारगिल विजय दिवस और यहां तक कि अटल जी की मौत को भी ईवेंट बना दिया गया। 480 अस्थि कलश बनवा दिए। इतनी तो उनमें अस्थियां भी नहीं थीं। अजित सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर से ही भाजपा सत्ता में आई थी और यहीं से दफन होगी। कहा कि गाय ने पहले सरकार की फसल खाई और अब सरकार को खायेगी। गाय की हाय भाजपा को ले डूबेगी। कहा कि मोदी आसानी से सत्ता नहीं छोड़ने वाला। यदि सत्ता छुटी तो उसकी जगह तिहाड़ में होगी। वर्ष 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में हाशिए पर आ चुकी राष्ट्रीय लोकदल को संजीवनी दिलाने के लिए चौधरी अजित सिंह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। छोटे चौधरी ने मुजफ्फरनगर को केंद्र बिंदु बना लिया है। जिले में अब तक करीब आधा दर्जन जनसंवाद कार्यक्रम और जनसभाएं कर चुके छोटे चौधरी सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान के गढ़ शाहपुर में सत्ता परिवर्तन रैली करने पहुंचे हैं। इसे उनका चुनावी शंखनाद माना जा रहा है। वर्ष 2013 में हुए दंगे के बाद समीकरण ऐसे बदले कि भाजपा के सामने अन्य राजनैतिक दल टिक नहीं पाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट राजनीति का केंद्र बिंदु रही राष्ट्रीय लोकदल के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया। जाट वोटों बैंक को देखते हुए भाजपा ने मुजफ्फरनगर सांसद डा. संजीव बालियान को जाट नेता के रूप में प्रमोट कर दिया। उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह भी दी गई थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले जाट आरक्षण को लेकर भाजपा के खिलाफ उपजे विरोध को दूर करने के लिए भी पार्टी हाईकमान ने उन्हें आगे किया था। यह शुरुआत भी शाहपुर से हो रही है। इस क्षेत्र में ही सांसद डा. संजीव बालियान का गांव कुटबा पड़ता है। संजीव बालियान ने भी कुटबा में 2013 में पहली बड़ी रैली की थी। कुटबा के ही विपिन बालियान चौधरी अजित सिंह की रैली के संयोजक हैं। वह आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में रालोद में शामिल हुए हैं।

जानसठ फ्लाईओवर पर तेज रफ़्तार शिफ्ट कार सामने से आ रही ऑल्टो कार से जा भिड़ी
कार में बैठे दंपत्ति घायल1 10 |
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के शहरी क्षेत्र में महावीर चौक पर स्थित जानसठ फ्लाईओवर पर देर रात्रि दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत में जहां दोनों ही कारें क्षतिग्रस्त हो गईं वहीं एक कार में बैठे दंपत्ति घायल हो गए’!! प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला बीती देर रात्रि का है । शहर के महावीर चौक के पास स्थित जानसठ फ्लाईओवर पर दो कारें शिफ्ट और मारुती ऑल्टो की आमने -सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों ही कारें जहां क्षतिग्रस्त हो गईं वहीं ऑल्टो कार में सवार जानसठ निवासी दंपत्ति घायल हो गए । वहीं ऐक्सिडेंट करने वाली कार में बैठे युवकों ने जहां ऑल्टो कार चालक के साथ मार पीट की वहीं दंपत्ति से भी बदसुलकि की । जिसपर वहां चीख पुकार मच गई और पुल पर दोनों तरफ जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई चीख पुकार मचने पर किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी । उधर सूचना पाकर थाना सिविल लाईन पुलिस मोके पर पहुंची जहां पहले से ही झगड़ रहे दोनों कार सवारों को पुलिस ने रोकना चाहा जिस पर शिफ्ट सवाई लोगों ने जहां पुलिस कर्मियों से भी गाली गलोच करते हुए अभद्र व्यवहार किया । घायल ऑल्टो सवार ने बताया की शिफ्ट कार में सवार सभी लोग शराब के नशे में थे जिन्होंने पहले उनकी गाड़ी में ऐक्सिडेंट किया वहीं मोके पर ही घायल दमपत्ति से मार पीट भी की । जब सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची थाना पुलिस सिविल लाईन पुलिस ने बीच बचाव किया तो उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी गलियां तक दे डाली । घायल माजिद पुत्र ताहिर ने बताया की काफी देर तक जानसठ फ्लाईओवर पर गहमा गहमी का माहौल था और उसके साथ आये महिला और बच्चे भी डर के मारे रोने लगे थे । जब घायलों ने पुलिस से कहा की हमे डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले चलों तो पुलिस दोनों कार सवारों में मोके पर ही फैसला कराने पर उतारू हो गए जबकि सबसे पहले घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करा शराब के नशे में चूर शिफ्ट सवारों को थाने ले जाना चाहिए था । बता दें इस पुल पर कई भ्यावक ऐक्सिडेंट हो चुके है जिसमे तेजी लापरवाही और शराब के नशे में गाड़ियां चलाना आदि। रात होते ही अगर पुलिस शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चार पहियां और दो पहियां वाहन चालकों की सख्ती के साथ चौकिंग करे तो सम्भवत तेज रफ़्तार और शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाले ऐक्सिडेंट से भी बचा जा सकता है ।

शिवचौक पर किया व्यापारी सुरक्षा फोरम ने प्रसाद वितरित4 5 |
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा वसंत पंचमी का त्यौहार शिवचौक पर प्रसाद वितरण करके मनाया गया। मुख्य अतिथि मधूसूदन गर्ग एडवोकेट रहे। कार्यक्रम संयोजक अखिल सिंघल व मनोज गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू, मनोज गुप्ता, देवेंद्र चौहान, हर्षित गर्ग, प्रियांश गोयल, सचिन सिंघल, सुशील सैनी, विजय कुमार, अनिल जैन, राजीव गर्ग, आशुतोष गर्ग, सनमति जैन, संजय मित्तल, मुकेश गोयल, राजकुमार रहेजा, अनमोल वर्मा, गौरव गर्ग, अनिल जैन, शंशाक राणा, अमित गोयल, ललित बंसल, आदित्य जैन, डा. नितिन जैन, शंशाक वर्मा आदि मौजूद रहे।

्रप्रदर्शन कर की गुड का समर्थन मूल्य 3500 रूपये करने की मांग5 6 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय अखण्ड पार्टी के अध्यक्ष दिनेश पुण्डीर के नेतृत्व में कचहरी में प्रदर्शन करते हुए गुड का समर्थन मूल्य कम से कम 3500 रूपये प्रति कुंतल निर्धारित करने की मांग की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देते हुए भारतीय अखण्ड पार्टी के सदस्यों ने कहा है कि किसान को गन्ने का समर्थन मूल्य बुहत कम मिल रहा है तथा गुड की लागत बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि किसानों को गुड का समर्थन मूल्य कम से कम 3500 रूपये प्रति कुंतल निर्धारित किये जाने चाहिए। इस दौरान मौ. भूरा, श्याम सिंह, विजय, अतुल त्यागी, विशाल रणदीप सिंह, सत्यपाल, दिनेश पुण्डीर भारतीय अखण्ड पार्टी, कस्तूर सिंह स्नेही, सतीश शर्मा, रिषीपाल आदि मौजूद रहे।

नही चेत रहा परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस6 3 |
मुज़फ्फरनगर। रेहडे में लगे इंजन ने अचानक आग पकड ली जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिस समय इंजन ने आग पकडी उस समय रेहडे में सामान लदा हुआ था। बता दे कि रेहडे में बाइक का इंजन लगाकर धडल्ले के साथ दौडाये जा रहे है जिसमें शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। रेहडे के इंजन में अचानक लगी आग देखकर दुकानदारों में हडकम्प मच गया। जहां बामुश्किल दुकानदारों और रेहड़े चालक आग पर काबू पाया। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी देखने को मिल जायेंगे इस तरह के इंजन लगे रेहड़ी और गाड़िया बिना कागजात के इंजन इन रेहडे पर लगाये गये है। इसके अलावा सूत्रो की माने तो पल्सर, हीरो हौंडा, स्पेलण्डर, मोपेड आदि वाहन आधे से ज्यादा और नई हालत में देखे जा सकते है रेहड़े में लगे हुए जो परिवहन और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के नाक के नीचे से हर रोज निकलकर जाते रहते है लेकिन सम्बंधित विभाग सोया हुआ है कुम्भकर्णी नींद ।।

 

अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन7 4 |
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ व सिविल बार संघ के संयुक्त तत्वाधान मे अधिवक्ताओ ने आज कचहरी मे अपनी मांगो के समर्थन मे जोरदार प्रर्दशन किया तथा प्रधानमन्त्री को सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौपा। जिसकी प्रतियां जनपद न्यायधीश, सांसद डा.संजीव बालियान के अलावा बार कौंसिल ऑपवफ उत्तर प्रदेश,प्रयागराज एवं बार कौंसिल ऑफ इण्डिया नई दिल्ली को भी प्रतियां प्रेषित की गई।
जिला बार संघ के अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी एवं सिविल बार संघ अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व मे अधिवक्ताओ ने वकीलो से जुडी विभिन्न मांगो के सम्बन्ध मे प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि अधिवक्ताओ के लिए भवन एवं सीट की व्यवस्था एवं उनके आवासीय भवनो के लिए भूमि अधिग्रहण,हाईटेक लाईब्रेरी जिसमे इंटरने आदि की सुविधा हो। सरकार से मांग की गई कि अधिवक्ताओ के लिए सरकार बजट मे प्रावधान करे तथा अधिवक्ओ एवं उनके आश्रितो को बीमा सुविधा उपलब्ध कराये तथा साथी ही हादसे एवं आपात मौत की स्थिती मे उनके परिवारो की समुचित आर्थिक सहायता की जाए। ज्ञापन मे यह भी मांग की गई कि पांच वर्ष से अधिक प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ताओ को 10 हजार रूपये प्रत्येक माह आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाए।
इस दौरान जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, महासचिव सुनील शर्मा, सिविल बार संघ अध्यक्ष अनिल दीक्षित अध्यक्ष एंव महासचिव बिजेन्द्र मलिक, अजयपाल चौहान, अांचल अग्रवाल, सुगन्ध जैन, सुनील मित्तलर,राजसिह, ब्रजभूषण, श्यामा चरण पंवार, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र पंवार, सुनील गर्ग, नरेन्द्र मित्तल एड.,वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिह राठौर, सुरेन्द्र शर्मा,योगेन्द्र शर्मा, इब्राहिम त्यागी, हाकिम अली, विनोद गुप्ता, प्रमोद त्यागी, राजीव गोस्वामी, विकास वर्मा एडवोकेट आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

कराटे प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला कराटे एसो0 ऑफ मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में महासचिव शिहान वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में भोपा रोड स्थित बैंकट हॉल मे जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे सैकडों कराटे खिलाडियों ने भाग लिया शानदार व जोरदार प्रदर्शन के बाद मार्च माह 2019 लखनऊ में होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये 40 कराटे खिलाडियों को अलग-अलग वर्ग ग्रुप पर चयनित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे ए0आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) विनित मिश्रा पधारे उन्होने कराटे प्रतियोगिता में सफल खिलाडियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा मार्शल आर्ट कराटे कला को सीखना बेहद जरूरी बताया खासतौर पर उन्होने लडकियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखकर कहा कि बेटिया इस कला को सीखकर अब अपनी ही क्या अपने परिवार की सुरक्षा कर सकती है। उन्होने इसके लिये मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान वेद प्रकाश शर्मा की भूरी-भूरी प्रश्ांसा की कि उन्होने अपने दोनो बेटो तुषार शर्मा व अभिषेक शर्मा को भी इस कार्य मे निपुण कर रखा है जो कि बेटियो व छोटे बच्चों को निडर बनाकर समाज सेवा कर रहे है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ए0आर0टी0ओ0 विनित मिश्रा के सुपुत्र 10 वर्षीय वेदांग मिश्रा ने मात्र 6 महीने कडा अभ्यास कर जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद में नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि ने साप्ताहिक सडक सुरक्षा के अन्तर्गत कराटे खिलाडियों व उनके अभिभावकों को हैलमेट पहनने व सीट बेल्ट बांधने की शपथ दिलाई, कार्यक्रम मे कराटे संघ के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा उपाध्याय विजेन्द्र गोयल, कोषाध्यक्ष डी0के0 पाण्डे, प्रमुख समाज सेवी सुनील गुप्ता, अंकित धीमान मौजूद रहे।

लोगों को किया मतदान के प्रति जागरूक
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के साथ ही रैली भी निकाली गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सैदपुर खुर्द अहसान अली, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय प्रबंधक कुंवर देवराज पंवार, प्राचार्या रीना सहरावत व कार्यक्रम अधिकारी ने मां सरस्वती व स्वामी कल्याण देव के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम चरण में स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अलख जगाई। मतदान विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसको देखकर ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों की प्रशंसा की। ऐसे ही प्रयासों से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि अहसान अली ने कहा की रासेयो एक ऐसी योजना है, जो छात्र -छात्राओं में समाजसेवा की भावना को जागृत करती है। स्नातक स्तर पर चल रही इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्राम सैदपुरा की मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों को अशिक्षा, बीमारियों, सामाजिक कुरीतियों तथा स्वच्छता आदि के विषय में जागरूक किया। महाविद्यालय प्रबंधक कुंवर देवराज पंवार ने स्वयंसेवक व सेविकाओं के कार्यों की सराहना की। कहा कि समाजसेवा एक एसा जज्बा है जो व्यक्ति के संपूर्ण जीवन को बदल देता है। अतिथियों ने छात्र अभिषेक त्यागी, सचिन, सौरव, मोहम्मद आहद व छात्रा टीना, चांदनी, मीनू, वाशु, पारुल, अंशिका शुक्ला आदि के कार्यों की सरहना की। शिविर में रंधीर कुमार, डा. फरहाना राना, डा. विनीत, नाजरीन, डा. प्रदीप, डा. सतेंद्र कुमार, यतिका अंकुर गर्ग, अजीत सिंह, शिवम राठी, दीपक वशिष्ठ, राजपाल सिंह, शेखर शर्मा, बालेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा। उधर, डीएवी डिग्री कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में चल रहा है। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

भाजपा राज में किसान, मजदूर व व्यापारी दुखीः अजित सिंह
मुजफ्फरनगर। शाहपुर में आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली में बोलते हुए चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर से ही भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आयी थी और यही से ही भारतीय जनता पार्टी का खात्मा हो जायेगा। भीड को देखकर गद गद हुए चौ. अजित िंसह ने जनता से आह्वान किया कि भाजपा को जड़ से उखाड फेंके। भारतीय जनता पार्टी के राज में किसान, मजदूर, व्यापारी सभी वर्ग दुखी है। नोटबंदी से लेकर जीएसटी ने मध्यम वर्ग की कमर तोड दी। उन्होंने काह कि मोदी ने जनता से झूठे वादे किये और किसान की आय दुगनी करने का सपना दिखाया। आज किसान भूखमरी के कगार पर है और व्यापारी वर्ग दुखी हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी जनता के गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं यहां आप लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए आया था आपने तो मेरा ही हौसला बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि जनता से जोश के सामने कोई भी ताकत टिकने वाली नहीं है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जाति धर्म के नाम पर जनता को लड़ाने का काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगली सरकार केंद्र में हमारी होगी जोकि किसानों के सभी कर्जे माफ करेगी साथ ही मजदूरों को उनकी मजदूरी का न्यूनतम मूल्य मिलेगा। भाजपा सरकार में चीनी की देश में कोई कमी नहीं थी लेकिन चीनी को बाहर से मंगाया जिससे बाजार में चीनी के दाम कम हो गये। इसी तरह देश में गेहूं की बम्पर पैदावार हुई और भाजपा ने बाहर से गेहूं मंगाकर गेहूं का मूल्य कम करा दिया। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई पर अब जनता का विश्वास खत्म हो गया है। सरकार सीबीआई का दुरूप्रयोग कर रही है। उन्होंने का कि यह लड़ाई देश को बचाने की है और भाजपा के राज में लोकतंत्र समाप्ति की ओर है। इस दौरान त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव, मसूद अहमद प्रदेश अध्यक्ष, अमीर आलम पूर्व सांसद, नवाजिश आलम पूर्व विधायक, राजपाल बालियान पूर्व विधायक, धर्मवीर बालियान पूर्व मंत्री, योगराज सिंह पूर्व मंत्री, अयूब हसन प्रभारी, पायल माहेश्वरी, वरिष्ठ रालोद नेत्री रमा नागर, जिलाध्यक्ष अजित राठी, कृष्णपाल राठी, चन्द्रवीर सिंह एडवोकेट, संजय राइी, अशोक बालियान, अभिषेक गुर्जर, पराग चौधरी, अभिषेक चौधरी, अंकित सहरावत, विकास कादियान, शुभम बंसल, हर्ष राठी, योगेश प्रमुख आदि मौजूद रहे।

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की
मुजफ्फरनगर। एंटी करप्शन सेल की ओर से गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल द्वारकापुरी में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्य अतिथि महादेव आश्रम शुकतीर्थ के दंडी स्वामी, सांसद डा. संजीव बालियान, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर डा. कुलदीप चौहान, डा. प्रदीप चौहान, जसप्रीत सिंह, पलजिंदर सिंह, दीपक, हीरा सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र काटि, अखिल तागड़ा, हरदीप सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

मोहम्मद अखलाक बने जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की बैठक में मोहम्मद अखलाक को जिलाध्यक्ष चुना गया। जैनबिया इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी वासिल अली व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शमशुन आरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तालिब हसन की सहमति से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई। बैठक में शहजाद, नौशाद अली, अश्वनी त्यागी, मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद नईम आदि मौजूद रहे।

वसंतोत्सव पर आर्ट और टेलेंट की धूम
मुजफ्फरनगर। जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में वसंतोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। रैंप वॉक, आर्ट और टैलेंट का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।
शुभारंभ प्रबंधक विनोद संगल, उप प्रबंधक अशोक अग्रवाल, महेश गर्ग, आशा संगल, राशि गर्ग, रुचि, प्रधानाचार्य आजादवीर एवं सुतपा बोस ने दीप प्रज्वलित कर किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने जमकर धूम मचाई। बच्चों के लिए रैंप वॉक, पब्लिक स्पीकिंग, फ्री हैंड शो, ग्रीटिंग कार्ड आदि प्रतियोगिता हुई। देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत हुआ। मैजिक डांस एकेडमी के छात्रों ने सुंदर भांगड़ा प्रस्तुत किया। ४०० से अधिक बच्चों ने वसंतोत्सव में भाग लिया। निर्णायक की भूमिका मोहन अरोड़ा, अनुभूति, दीपा गुप्ता, नेहा, नीता ने निभाई। भव्या तोमर, मायरा गर्ग, ओमांश बंसल, अन्वी, वेदांशी, अराध्य, सारवि, रिद्धि, अगन्य, अराध्य जैन, वंश, आरव्य मित्तल को पुरस्कृत किया गया। जूनियर विंग की प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने सभी का आभार जताया।

मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में सैकड़ों गायों की मौत, ग्रामीणों में भारी रोष
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र के गंगा खादर इलाके में सैकड़ों गायों की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक 2 दिन से जंगलों में चरने जा रही गाय वापस नहीं आ रही हैं। चारों तरफ मरी पड़ी गायों की दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई है। किसानों की पालतू गायों के साथ-साथ आवारा गायों की भी दर्दनाक मौत हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग और गोचर की जमीन पर भू माफिया वन विभाग से मिलीभगत कर अवैध कब्जा कर कर रहे हैं । गायों की मौत को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम पोस्टमार्टम के लिए मौके पर पहुंची है। कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव से गायों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =