समाचार
जनपद के दो थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में जानसठ लूट कांड का हुआ खुलासा
लूट करने वाले बदमाश, लूटी गई रकम, अवैध असलाह कारतूस एंव लूट में संलिप्त बाइकें भी बरामद
मुजफ्फरनगर। योगीराज मे पुलिस का इकबाल बुलन्द हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डीजीपी ओ.पी.सिह के निर्देशो के चलते प्रदेशभर मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और जहां पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे कई शातिर व ईनामी बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके है। वहीं एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते थाना जानसठ पुलिस व क्राईम ब्रान्च की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का अनावरण करते हुए 25-25 हजार के ईनामी तीन शातिर अभियुक्तो को तमंचे,कारतूस व बाईक तथा लूट से सम्बन्धित 4 लाख 4 हजार रूपये बरामद किए हैं।
पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी सतपाल सिंह ने पत्रकार वार्ता मे बताया कि 25 फरवरी 2019 को शादाब पुत्र शमीम अहमद निवासी संजय कालोनी पानीपत ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि दो अपाचे सवार चार अज्ञात बदमाशो ने उससे भारत फाइनेन्स कम्पनी के 8,28,000 रूपये लूट लिए। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देश पर जानसठ पुलिस ने पफाईनेन्स कम्पनी मे काम करने वाले अभियुक्त शौर्य वत्स उर्फ अर्जित पुत्र विनोद शर्मा निवासी गंगानगर मेरठ को लूट 50 हजार रूपयो सहित गिरफ्तार कर लिया। शौर्य वत्स से पूछताछ मे उसने अपने चारो साथियों प्रवीन बैसला,कपिल गुर्जर, मनीष गुर्जर, विमन के विषय मे बताया। उक्त लोगो ने 50 हजार रूपये उसे मेरठ मे दे दिए बाकी के 50 हजार रूपये जटवाडा नहर पुलिया पर मिल कर देने का वादा किया है। एसपी सिटी सतपाल ने बताया कि जानसठ कोतवाल संतोष कुमार त्यागी ने चैकिंग व गश्त के दौरान अभियुक्त शौर्य के साथ जटवाडा नहर पुल पहुंचे कर आने-जाने वाले लोगो की चैकिंग के पश्चात ककरौली की तरफ से आ रही दो बाईको को रोकने का प्रयास किया तो बाईक सवार बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। भागते वक्त एक बाईक फिसल गई। पुलिस द्वारा पकडे गए बदमाशो का नाम पूछने पर उक्त बदमाशो ने अपना नाम प्रवीन बैसला निवासी गंगानगर व कपिल गुर्जर निवासी गंगानगर मेरठ बताया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमंचा मय 5 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 1 अपाचे बाइक, लूट से संबंधित 4 लाख 4 हजार रूपये बरामद किये। इस दौरान फरार होने वाले बदमाशो में मनीष गुर्जर निवासी ट्रेनिका सिटी गाजियाबाद एवं विमल निवासी अतराडा खरखौदा मेरठ बताया जिन्हे नई मंडी पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी सतपाल सिंह ने बताया कि उक्त बदमाशां को पकडने वाली टीम में जानसठ कोतवाल संतोष त्यागी, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह, चन्द्रसैन सैनी, कां. कुलदीप, राहुल नागर, चालक का. सतीश सिंह, उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा, हे.कां. अशोक खारी क्राइम ब्रांच, कां. कालूराम क्राइम ब्रांच, सोनू शर्मा, हरविन्दर, वकार, जितेंद्र त्यागी, ब्रहमप्रकाश, गुरूनानम, चालक क्राइम ब्रांच अमित कुमार, विनीत आदि शिमल रहे।
एसपी सिटी सतपाल सिह ने आगे बताया कि नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने लूट की घटनाओ का खुलासा करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नई मन्डी कोतवाल संतोष कुमार सिह व पुलिस टीम ने बीती देर रात जानसठ क्षेत्र मे मुठभेड के दौरान दो बदमाशो की नीली कलर की मोटर साईकिल पर भागने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी टीपी नगर पर मौजूद सब इंस्पैक्टर सुखबीर सिह ने चौकी बागोवाली की तरफ से भाग रहे दोनो बदमाशो को चैकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया तो रूके नही और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से पफायर करते हुए बझेडी की और भागने लगे। बझेडी रोड पर कच्ची सडक होने के कारण बदमाशो की बाईक फिसल गई। दोनो बदमाशो ने पुनः पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बदमाशो की गोली से सब इंस्पैक्टर रामबीर सिह बुलैट प्रुफे जैकेट पर लगी जिसमे वे बाल बाल बच गए थे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग मे बदमाश मनीष पुत्र राजाराम निवासी अगरौला गाजियाबादव विमल पुत्र अशोक निवासी अथराडा थाना खरखौदा मेरठ को एक तमचे व 6 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने जानसठ मे लूटी गई रकम मे से 2 लाख 90 हजार रूपये नकद व लूट मे इस्तेमाल अपाची बाईक बरामद की है। एसपी सिटी सतपाल सिह ने बताया कि पकडे गए अभियुक्त मनीष के खिलाफ खेकडा बागपत, नई मंडी, जानसठ मे विभिन्न मामले दर्ज हैं। मनीष को पकडने वाली टीम मे नई मन्डी कोतवाल सन्तोष कुमार सिह, सब इंस्पैक्टर अजय कुमार, सब इंस्पैक्टर रामबीर सिह, है.का.सुखबीर सिह आदि मौजूद रहे।
कॉलेज के सियाप्पे वेब सीरीज की शूटिंग: यूट्यूब चैनल पर देंखे
मुजफ्फरनगर में (कॉलेज के सियाप्पे) नाम की वेब सीरीज के एपिसोड -1 की शूटिंग समाप्त हाल ही में हुई | इस एपिसोड का नाम “माया का जादू” है! जिसका शुभारंभ वेब सीरीज के डायरेक्टर श्री गौतम नैन एवं समस्त टीम के सदस्यों द्वारा किया गया |
गौतम नैन ने गुमराह, सावधान इंडिया आदि टीवी सीरियल एवं टीवी एड्स मैं अभिनय किया है अभी हाल ही में गौतम नैन स्टारप्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल चंद्र नंदिनी में एडोनिस के किरदार में नजर आए | इस वेब सीरीज कॉलेज के सियाप्पे मैं गौतम नैन, गौरव नैन, स्नेहा सिद्ध, दुर्गेश, जयदीप, रुद्राक्ष सौरव बवेजा, राजीव सैनी अंजली , वर्षा बंसल, कुलदीप कोली, अभिनव चीमा, हर्ष राठी आदि मुख्य भूमिका में रहे | जिसके राइटर नीरज शर्मा है | इसमें डीओपी का कार्य वैभव, मनीष तथा लाइन प्रोडक्शन का कार्य मनोज कुमार द्वारा देखा गया है | वेब सीरीज में सिंघम सलमानी, चेंप सागर और मुजफ्फरनगर “जस्ट एक्ट अकैडमी” से अमन गर्ग एवं संगम मलिक कास्टिंग में नजर आए | वेब सीरीज “कॉलेज के सियाप्पे” के अगले 4 एपिसोड भी जल्दी शूट किए जाएंगे इस वेब सीरीज को सोनोटेक के यूट्यूब चैनल पर बहुत ही जल्द रिलीज किया जाएगा |
एसआई दी भावभीनी विदाई
जानसठ। जनपद मुज़फ्फरनगर के जानसठ थाने की कवाल चौकी इंचार्ज तैनात एसआई गजेंद्र सिंह को दी गयी भावभीनी विदाई , सीओ जानसठ सोमेंद्र कुमार नेगी जानसठ कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार त्यागी इंस्पेक्टर क्राईम आर.वी. कौल कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रसेन सैनी सहित तमाम पुलिस स्टाफ ने एसआई गजेंद्र सिंह को भावभीनी विदाई दी , एसआई गजेंद्र सिंह नें अपनी कार्यशैली से क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया था , देसाई गजेंद्र सिंह नें कहा कि क्षेत्र की जनता से बहुत सहयोग मिला इसके लिये उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा में आपके द्वारा दिये गए इस प्यार और सम्मान को कभी नही भुला सकता । सीओ जानसठ सोमेंद्र कुमार नेगी , जानसठ कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार त्यागी , इंस्पेक्टर क्राईम आर.वी. कौल , कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रसेन सैनी , एवं क्षेत्र के पत्रकारों और समस्त स्टाफ ने मिलकर एसआई गजेंद्र सिंह को फूल माला पहना कर विदा किया।
बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायेमान होने लगा वातावरण
मुजफ्फरनगर। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे कांवड़िये भी कस्बे से गुजरने शुरू हो गए हैं। बोल बम, बम-बम के जयकारों के साथ शिवभक्त अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवड़ियों का आना प्रारंभ हो गया है। महाशिवरात्रि पर्व के चंद रोज शेष रह जाने के चलते कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कांवड़िये नगर के बीच से से होकर अपने गंतव्यों की ओर से प्रस्थान कर रहे हैं। इसी के साथ ही डाक कांवड़िये भी हरिद्वार के लिए जा रहे हैं। चार मार्च को महाशिवरात्रि पर कांवड़िये शिवालयों में आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे।
दीपक जलाकर लिया संकल्प
मुजफ्फरनगर। कमल ज्योति संकल्प अभियान के अंतर्गत नईमंडी मंडल द्वारा ,सरकार द्वारा लाभार्थियों के घरों पर कमल दीपक जलाएं गए और मोदी को दोबारा २०१९ में प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया और जो भी केंद्र सरकार और उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से लाभान्वित हुए है उनके घर मे दीपक जलाएं गए कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरपाल निर्वाल जी, जिला महामंत्री शरद शर्मा जी,नईमंडी मंडल अध्य्क्ष सुनील शर्मा,मंडल मंत्री पंकज माहेष्वरी,विशाल गर्ग, सभासद विपुल भटनागर,विकास गुप्ता,रोशनी पांचाल,भाजयुमो अध्य्क्ष नवनीत गुप्ता,सुनील तायल,प्रशांत गौतम,मिश्रा जी, हिमांशु गोयल,मनोज गुप्ता,विकास जौहरी आदि रहे।
शहीद चंद्रशेखर को नन्हे मुन्नो ने दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में शहीद चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर आइडियल किड्स के नन्हे-मुन्ने ने उनके छाया चित्र के समक्ष अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए। आइडियल किड्स के निर्देशक पी० के० जैन ने बताया कि – भारत की आजादी में शहीद चंद्रशेखरआजाद का नाम स्वर्णिम अक्षरों से सदैव अंकित रहेगा। उनका जन्म माता जगरानी पिता पंडित सीताराम तिवारी के घर २३ जुलाई १९०६ को हुआ था। वे मात्र १७ वर्ष की आयु मेंक्रांतिकारी दल में सम्मिलित हुए, ८ अप्रैल १९२९ को दिल्ली की केंद्रीय असेंबली में बम विस्फोट उन्ही के सफल नेतृत्व में हुआ था। तभी से वो अंग्रेजों की आंख में खटकते रहे औरयह कहते हुए ह््रदय पीड़ित हो जाता है कि किसी ग़ददार मुखबिर की सूचना से १७ फरवरी १९३१ को अंग्रेजों ने उन्हें एल्फ्रेड पार्क में घेर लिया उस साहसी योद्धा ने अकेले ही मुकाबलाकिया और जब देखा कि उनके पास एक ही गोली बची है तो भारत की मिट्टी से अपने मस्तक पर तिलक कर वह गोली स्वम् को मार ली और सदा के लिए भारत मां की आंचल में सोगए क्योकि वह जीवित गिरफ्तार नहीं होना चाहते थे। ऐसे वीर योद्धा का छायाचित्र दिखाकर बच्चों को उनका परिचय दिया गया इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को कहा कि वोअपना परिचय देते थे कि – मेरा नाम आजाद है पिता का नाम ष्स्वतंत्रताष् और पता ष्जेलष् है सभी ने २ मिनट का मोन रख उनको याद किया।
16वें कांवड सेवा शिविर का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। बझेडी फाटक पर 16वें कांवड सेवा शिविर का शुभारम्भ हुआ। जानकारी के अनुसार बझेडी फाटक पर बैठक का आयोजन किया आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नन्दकिशोर वर्मा ने की तथा संचालन सुदेश गर्ग ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे विजय कुमार उपस्थित हुएं। बैठक में मुख्य अतिथि विजय कुमार ने कहा कि मानवता की सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के बराबर है। उन्हांने लोगों से मानवता के कार्यो में बढचढ कर हिस्सा लेने की अपील की। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे विजय कुमार ने बझेडी फाटक पर 16वें कांवड सेवा शिविर का शुभारम्भ हुआ। ज्ञात हो बझेडी फाटक पर पिछले 16 वर्षो से दिल्ली वालो द्वारा यह कावड सेवा शिविर लगाया जाता है। शिविर में भोजन,दवा इत्यादि सेवा निशुल्क होती हैं। इस अवसर पर विजय कुमार, नन्द किशोर वर्मा, सुदेश गर्ग, बिजेन्द्र वर्मा, सत्यपाल सिहं, राधेश्याम वर्मा आादि मौजूद थे।
पुलिस को मिली सफलताः तमंचा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा वसीम वसीम पुत्र अलाउद्दीन थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद वह राकेश पुत्र लाल सिंह निवासी निवाड़ी रोड मोदीनगर गाजियाबाद को एक एक तमंचा ३१५ बोर दो दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
कछुआ मशीन का पालिका चेयरमैन ने किया उद्घाटन
मुजफ्फरनरग। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा कंपनी बाग में कछुआ मशीन का उद्घाटन किया जिससे शहर के नाले खासतौर से जो मोहल्लो के अंदर पतली गलियों में नाले होते हैं उनकी सफाई में बहुत आसानी हो जाएगी पालिका अध्यक्ष ने बताया बहुत जल्द कुछ और मशीनें मंगाई जाएंगी जिससे शहर को बिल्कुल साफ सुथरा और स्वस्थ बनाया जाएगा इस मशीन के आने से सफाई कर्मचारियों में भी एक ऊर्जा नजर आई पालिका अध्यक्ष ने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए जहां जहां इस मशीन की जरूरत हो तुरंत इसे वहां पहुंच पाया जाए इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल सभासद परवीन पीटर राहुल पवन सरफराज राहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंदर राठी स्पेक्टर उमाकांत संजय लिपिक तनवीर आलम दुष्यंत सिंह गोपी एसके बिट्टू एवं कुछ अन्य लोग उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपकर प्रमाण पत्र निरस्त कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। दलित समाज के लोगो ने गडरिया पाल जाति के लोगो को निर्गत किए गए प्रमाण पत्र निरस्त कराने तथा भविष्य मे उक्त जाति के लोगो को प्रमाण पत्र जारी ना करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा।
कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित दलित समाज के लोगो ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन मे मांग की कि विगत दिनो गडरिया पाल जाति के लोगो को धनगर मान कर उन्हे निर्गत किए गए प्रमाण पत्रो को निरस्त कराया जाए। दलित समाज के लोगो का आरोप है कि गडरिया पाल समाज के लोगो को नियम विरूद्ध जाति प्रमाण पत्र दिए गए हैं। उन्हे निरस्त कराने के साथ भविष्य मे गडरिया पाल जाति के लोगो को प्रमाण पत्र जारी ना किए जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे राजकुमार,सुरेश चन्द, विक्रम सिह,वीरपाल,संजय, ब्रजेश, बिजेन्द्र सिह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
