खबरें अब तक...

समाचार

हाईवे पर अवैध कट से हादसों का खतरा
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे-58 पर विभिन्न स्थानों पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के सामने अवैध कट बना दिए गए हैं। इन अवैध कट के जरिए वाहन विपरीत दिशा में आते जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। नेशनल हाईवे-58 फोरलेन है। सड़क की दोनों लेन के बीच में अधिकांश जगह डिवाइडर बने हैं, जबकि खतौली बाइपास पर दोनों लेन के बीच में नाला बना है। खतौली के गांव भंगेला से लेकर पुरकाजी तक करीब एक दर्जन स्थानों पर एक लेन से दूसरी लेन में जाने के लिए डायवर्जन बनाए गए हैं। इसके लिए आठ दस फुट चौड़े डिवाइडर की चौड़ाई को कम कर दो फुट तक किया गया है।
नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया द्वारा डायवर्जन का निर्माण सुरक्षा के मद्देनजर रखकर करता है। भंगेला से पुरकाजी तक हाईवे पर करीब 50 होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट और ढाबे हैं। विपरीत दिशा से वाहनों की आवाजाही के लिए कुछ होटल, ढाबे वालों ने डिवाइडर तोड़कर या नाले को पाटकर अवैध कट बना दिए हैं। इनके जरिए बड़ी संख्या में लोग वाहनों को विपरीत दिशा में ले जाते हैं। इन अवैध कट से हाईवे पर दुर्घटना का खतरा बना है। अनेक अवैध कट पर अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें अनेक लोगों की जान जा चुकी है और दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। वर्ष 2017 में खतौली बाइपास पर अवैध कट से दूसरी लेन में आई एक रोडवेज बस ने एक कार में टक्कर मारी थी, जिसमें कार सवार दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई थी। खास बात है कि अवैध कट बंद करने के लिए एनएचएआइ कोई कदम नहीं उठा रहा है। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बढ़ती जा रही है, ऐसे में इन अवैध कट पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। इस संबंध में एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके चतुर्वेदी का कहना है कि हाईवे पर कई रेस्टोरेंट, रिसोर्ट व ढाबों के सामने अवैध कट बना दिए गए हैं। इन कट को बंद कराने के लिए डीएम को पत्र भेजकर पुलिस उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। फोर्स मिलने पर सभी अवैध कट बंद कराए जाएंगे।

जनपदभर में धूमधाम के साथ मना होली का पर्व3 11 |
मुजफ्फरनगर। जनपद भर में धूमधाम के साथ मनाया गया होली पर्व जहां बच्चों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल, पिचकारी आदि से होली का आनंद उठाया। वहीं पूरे जनपद में होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
भरतीया कालेनी चक्की वाली गली जानसठ रोड पर होली मिलन कार्यक्रम का आयेजन किया गया जहां सभी ने एक दूसरे को गुलाल गाकर होली की शुभकामनाएं दी और होली की खुशियां बांटी। इस दौरान आरडी तायल, अशोक शुक्ला, पवन मित्तल, देवेंद्र अग्रवाल, रजनीश कांत, ब्रजवीर, वीके जेन, ीवके अग्रवाल, अंकित मोहन, विश्व रत्न बिट्टू गोयल, सुशील सिल्लो, सुधीर कपूर आदि सभी कालोनीवासियों द्वारा मिलकर होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान हरपाल, महिपाल, एवं महिलाएं तथा बच्चों ने भी होली की खुशियां बांटी।
वहीं भरतीया कालेनी चक्की वाली गली जानसठ रोड पर होली मिलन कार्यक्रम का आयेजन किया गया जहां सभी ने एक दूसरे को गुलाल गाकर होली की शुभकामनाएं दी और होली की खुशियां बांटी। इस दौरान आरडी तायल, अशोक शुक्ला, पवन मित्तल, देवेंद्र अग्रवाल, रजनीश कांत, ब्रजवीर, वीके जेन, ीवके अग्रवाल, अंकित मोहन, विश्व रत्न बिट्टू गोयल, सुशील सिल्लो, सुधीर कपूर आदि सभी कालोनीवासियों द्वारा मिलकर होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान हरपाल, महिपाल, एवं महिलाएं तथा बच्चों ने भी होली की खुशियां बांटी।
इसके अलावा एंटी करप्शन सेल द्वारा होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया आज हमारी टीम के सदस्यों / पदाधिकारियों ने मिलकर जिला अधिकारी निवास पर पहुंचकर जिलाधिकारी महोदय अजय शंकर पांडे को होली का गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और अपनी टीम के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी इस अवसर पर जनपद की लगभग सभी आला अधिकारी वहां मौजूद थे जिसमें मुख्य रूप से एडीएम अमित कुमार सिंह जी , सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सिंह जी , एसडीएम महोदय , सभी ने मिलकर हमारी टीम को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी और जनपद में हमारी टीम द्वारा हो रहे कार्यों की प्रशंसा की।
वहीं विश्वकर्मा युवा शक्ति दल परिवार मुज़फ्फरनगर द्वारा इंद्रा कालोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में विश्वकर्मा समाज होली मिलन समारोह बड़ी धूम धाम और हर्साउल्लाश से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता दिनेश कुमार सिंह व् संचालन डॉ,मुकेश सिध्वांन जी ने किया। होली पर्व पर सभी मित्रो ने अपने अपने विचार ,जोक्स,चुटकुले,सायरी आदि से समा बांधा वही दल परिवार ने सभी सम्मानित भाइयो को होली की शुभकामनाये दी और रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। इस अवसर जनेश्वर धीमान जी,प्रदीप धीमान, अनुज विश्वकर्मा, अंकुश धीमान,गौरव धीमान,अमित धीमान,आशीष धीमान , अंकित धीमान , सतीश धीमान , दीपक धीमान एडवोकेट,अश्वनी धीमान एडवोकेट, राजीव धीमान , नितिन धीमान, प्रदीप धीमान ग़ांधी नगर के साथ साथ रामपुर , अग्रसेन विहार, कृष्णापुरी, इंद्रा कालोनी , प्रेम पुरी, जट मुझेड़ा, कमल नगर, आदर्श कालोनी, बच्चन सिंह कालोनी आदि स्थानों से बड़ी संख्या में विश्वकर्मा परिवारों ने होली पर्व में हिस्सा लिया।

विवाद में हुई मारपीट
भौराकला। होली खेलते वक्त कुछ युवको के बीच हुई आपसी मारपीट व फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि आरोपियो से पूछताछ व मामले की जांच के बाद इस सम्बन्ध मे कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मुण्डभर मे होली खेलते वक्त दोहपर मे कुछ युवको के बीच हुई आपसी कहासुनी गाली-गलौच व मारपीट मे तब्दील हो गई। गांव मे पफायरिंग व आपसी झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे ले लिया था। पुलिस ने झगडे व फायरिंग के आरोपी अनुज,सन्नी तथा धोनी को गिरफ्तार कर लिया।

गोदाम में लगी आग7 9 |
मुजफ्फरनगर। कॉपी के कारखाने मे अज्ञात कारणो से लगी आग से काफी नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम व पुलिस ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कूकडा मन्डी के बाबूराम गेट के समीप नीलम ट्रेडर्स के नाम से कापियों का कारखाना है। बताया जाता है कि आज दोपहर अज्ञात कारणो से लगी आग से उक्त कारखाने मे रखी कापियां जल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नई मन्डी कोतवाली पुलिस व पफायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई बडा नुकसान नही हुआ। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्व की जायेगी एफ0आई0आर0 दर्जः जिला निर्वाचन अधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि सामान्य लोकसभा निर्वाचन-2019 को सकुशल समपन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारियों/मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण 23. 24 एवं 26 मार्च को प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से 05 बजे तक एस0डी0 पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर में दिया जायेगा। उन्होने बताया कि कक्ष में 50 से 60 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि कोई भी कार्मिक जिनकों उक्त तिथियों में प्रशिक्षण प्राप्त करना है और प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहता है तो सम्बन्धित के विरूद्व एफआई आर दर्ज कराई जायेगी। उन्होने कहा कि इस हेतु सयुक्त निदेशक अभियोजन के निर्देर्शित कर दिया गया है। वह अपनी टीम के साथ तैयार रहेगे। उन्होने कहा कि अगर किसी को कोई स्वास्थ्य सम्बनधी परेशानी है तो सम्बन्धित कार्मिक मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होगा। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर सम्बन्धित कार्मिक की स्क्रीनिग की जायेगी। उन्होने कडे निर्देश दिये कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित मिलने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1961 की धारा 134 के अन्तर्गत कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाते हुए निलम्बन/अनुशासनिक कार्यवाही प्रचलित की जायेगी।

हादसां में दो की मौत
मुजफ्फरनगर। होली के त्यौहार पर अलग-अलग सडक हादसो मे दो युवको की मौत हो गई। रंगो व हर्षोल्लास के पर्व पर हुई युवको की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने श व को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना मंसूरपुर के निकटवर्ती गांव अजमतगढ निवासी करीब 40 वर्षीय नेपाल पुत्र गजेसिह सैनी होली के दिन बाईक द्वारा भोपा के मोरना निवासी अपने रिश्तेदारो के यहां जा रहा था कि बाईक सवार नेपाल जैसे ही भोपा के गांव कासमपुर के समीप पहुंचा कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर मे गहरी चोट व अधिक रक्तश्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सडक हादसे मे युवक की मौत पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं ग्रामीणो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद खबर परिजनो को मिली तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण सूचना मिलते ही भोपा के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो व गांव वालो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
एक अन्य सडक हादसे मे जानसठ क्षेत्र के गांव गढी निवासी योगेश पुत्र सिंगराम की सिखेडा -जानसठ रोड पर सडक हादसे मे मौत हो गई। बताया जाता है कि बाईक सवार योगेश होली के दिन मुजफ्पफरनगर रिश्तेदारी मे जा रहा था कि जैसे ही वह थाना सिखेडा से आगे पहुंचा कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से उसकी मौत हो गई। सडक हादसे मे हुई मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त जानसठ के गांव गढी निवासी योगेश पुत्र ंसिंगराम के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया तथा शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से की सूचना दी। जैसे ही यह दुखभरी खबर परिजनो को मिली तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण मुजफ्पफरनगर के लिए रवाना हो गए। सडक हादसो मे दो युवको की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

अलग-अलग सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। होली के त्यौहार पर अलग-अलग हादसो मे तथा होली खेलते वक्त हुए आपसी विवाद मे कुछ लोगो मारपीट हो गई। मारपीट मे घायल व्यक्तियो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार होली खेलते वक्त रामपुरी तिराहा निवासी सोनू पुत्र सोमपाल व रेहित पुत्र मुनेश निवासी मधेडा बाईक द्वारा शाहपुर जाते वक्त सडक हादसे मे घायल गया। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से इन तीनो घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। एक अन्य मामले मे शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूजडू निवासी दलित रोजी पुत्र स्व.विनोद व उसके भाई नीटू को होली खेलते वक्त गांव के ही विपिन, कपिल, सावन, आकाश, राजू तथा अनुज आदि ने मामूली सी बात पर मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणो ने घायल रोजी व उसके भाई नीटू को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। नई मन्डी के गांव पचैण्डा कला निवासी सिक्कू चौधरी का गांव मे होली खेलते वक्त मखियाली निवासी दो अज्ञात युवको ने मामूली कहासुनी पर मारपीट कर घायल कर दिया तथा मौके से फरार हो गए। परिजनो ने घायल सिक्कू को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। एक अन्य मामले मे बघरा के गांव मुरादपुरा मे अपने मामा के यहां होली खेलने के लिए आया दीपक पुत्र काशी निवासी रघुनाथपुरा बागपत गांव के बाहर बेहोशी की हालत मे पडा मिला। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। होली के दिन रामपुर तिराहा निवासी मोनिका पत्नि लोकेश के साथ कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। मोनिका का आरोप है कि उनके गांव मे होली खेलने आए गांव जौली निवासी वेदप्रकाश व उसके साथियो ने उसके बेटे व उसके साथ मामूली कहासुनी मे मारपीट की है।

श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मांगी मन्नते5 8 |
मुजफ्फरनगर। नदी घाट पर स्थित सबसे प्राचीनतम सिद्धपीठ देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव (मेले) के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। सवेरे से ही भक्त जनों की भारी भीड मां शाकुम्भरी, मां बाला सुंदरी की संयुक्त पीठ के सम्मुख नतमस्तक होती रही। मंदिर समिति के सचिव पं. संजय कुमार गुरू जी ने बताया कि यूं तो सिद्धपीठ पर वर्ष भर के बारह महीनों श्रद्धालुओं के आने जाने का क्रम लगा रहता है। प्रत्येक माह की अष्टमी और नवमी और चर्तुदशी के अलावा नवरात्रों में यहां पूजा अनुष्ठान का विशेष क्रम जारी रहता है। शहर ही नही ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए दर्शन हेतु आते रहते है। मंदिर समिति की ओर से पं. महेश कुमार, भूषण लाल, पं. संजय कुमार आदि पूरे वर्ष की भांति इस वर्ष मेले पर भी पूजन पाठ एवं व्यवस्था बनाने में लगे रहे। वार्षिकोत्सव के मौके पर श्रद्धालु स्त्री पुरूष एवं बच्चे सभी हलवा पूरी छत्र, नारियल के साथ माता के श्रृंगार का सामान लेकर सिद्धपीठ पर अपनी मन्नते मांगने के लिए पहुंचे। भक्तों को वार्षिक चमत्कारिक भभूत का भी वितरण किया गया, जिसके प्रयोग से एवं माता की कृपा से तुरंत परिणाम मिलता है। मंदिर समिति ने भवन पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत कर व्यवस्था में अपना सहयोग देने की अपील की। देर शाम तक मंदिर प्रागंण में श्रद्धालुओं के आगमन का तांता लगा रहा। किवदंतियों के अनुसार जब इस शहर में माहमारी फैली थी, तभी भक्तों की पुकार पर माता ने प्रकट होकर साक्षात दर्शन देकर महामारी को समाप्त किया था। माता ने कहा था कि होली के बाद वर्ष में एक बार जो भी श्रद्धालु यहां दरबार में आकर हाजिरी लगाकर प्रसाद चढायेगा मन्नत मांगेगा उसकी भावना भक्ति के अनुरूप उस पर माता की कृपा अवश्य होगी। तभी से सिद्धपीठ के वार्षिकोत्व के मेली के रूप में धारण कर लिया और कालान्तर में यह नदी घाट के मेले के रूप में मशहूर हो गया। इस दिन प्रत्येक वर्षक लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते है।

शराब के साथ किया गिरफ्तार6 8 |
तितावी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तितावी थाना प्रभारी क्षितिज कुमार ने अपनी टीम के साथ १५ पेटी देशी शराब सहित एक युवक को किया गिरफ्तारचन्द्रपाल पुत्र खेमचन्द्र नि० ग्राम करवाडा थाना तितावी मु०नगर को उस वक्त तितावी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिस वक्त होली के त्यौहार हेतू शराब सप्लाई करने जा रहा था वहीं मुखबिर खास की सूचना पर तितावी थाना प्रभारी क्षितिज कुमार ने अपनी टीम के साथ आरोपी चन्द्रपाल पुत्र खेमचन्द्र नि० ग्राम करवाडा थाना तितावी मु०नगर को करवाडा के पास से गिरफ्तार किया जिससे १५ पेटी देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को भेजा जेल गया।

शराबी को पकड़ने में छूट पसीने
खतौली। कोतवाली पुलिस को सड़क पर एक शराबी के उत्पात मचाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शराबी को थाने लेकर आई। उसे दफ्तर के पास बैठाया। इस दौरान शराबी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग लिया। शराबी के भागने से अफरातफरी मची। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे मेन रोड से दबोचा। उसके पकड़े जाने पर पुलिस ने राहत महसूस की। पिटाई कर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। शराबी के पकड़ने में पुलिस के पसीने छूट गए। बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर शराबी भागा। उसे तुरंत पकड़ लिया गया।

सर्राफ की स्कूटी ले भागा चोर
खतौली। मोहल्ला कांशीराम निवासी मनीष कुमार शर्मा पुत्र रामनाथ शर्मा सर्राफा की दुकान करता है। उसकी स्कूटी घर के बाहर खड़ी। इस दौरान चोर उसकी स्कूटी चोरी कर ले गया और अन्य जगह से चोरी कर लाई गई स्कूटी को छोड़ गया। मनीष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लिया है। बताया कि चोर द्वारा छोड़ी गई स्कूटी मोदीपुरम से चोरी की थी। उसके बारे में जांच की जा रही है।

हमलावर को पकड़ने की मांग
खतौली। गत दिनों पिकेट इंटर कालेज के समीप छोले विक्रेता विवाद के चलते गांव भैंसी निवासी अजय शर्मा की दांतों से नाक चबा डाली थी। उसका उपचार कराया गया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अजय शर्मा कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचा। उसने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। बताया कि पुलिस ने मामले में हल्की धारा लगाई। आरोप हैं कि आरोपित के बचाव में उल्टा उन पर दबाव डाल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

टक्कर लगने पर मारपीट, हंगामा
जानसठ तिराहा पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। कार सवार ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर उसकी पिटाई की। हंगामे और मारपीट से भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों को समझाकर शांत किया।

पीठासीन अधिकारी पद से महिलाओं की छुट्टी
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी नहीं बनाया गया है। मतदान शुरू होने से ईवीएम मशीन जमा करने तक पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी होती है। देर रात में महिलाओं को परेशानी न हो, इसके चलते उन्हें ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव के मुकाबले 348 मतदेय स्थल और 1392 कर्मचारी बढ़ाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव को प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी दे दी गई है। 22 मार्च से प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए आठ हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। फिलहाल जो कर्मचारी अवकाश पर चल रहे हैं उनकी भी ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण सभी के लिए अनिवार्य किया गया है। जनपद की छह विधानसभाओं में 915 मतदान केंद्रों चुनाव होगा, जबकि मतदेय स्थल 2167 बनाए गए हैं। मतदेय स्थल विधानसभा चुनाव के मुकाबले 348 अधिक हैं। इसी के चलते 1392 कर्मचारियों को की ड्यूटी बढ़ गई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। महिलाओं को पीठासीन अधिकारी से मुक्त रखा गया है। दरअसल, पीठासीन अधिकारी का दायित्व काफी अहम होता है। मतदान शुरू कराने से लेकर ईवीएम वीवीपैट जमा करने तक की जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी की होती है। देर रात्रि तक पीठासीन अधिकारी ईवीएम को जमा कराते हैं। इसी के चलते महिलाओं को इस दायित्व से दूर रखा गया है। हालांकि कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि जब महिलाएं निर्वाचन अधिकारी, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट बन सकती हैं तो पीठासीन अधिकारी क्यों नहीं? यह महिला अधिकारों का हनन है। शिक्षिका शिवांगी का कहना है कि उन्हें प्रथम अधिकारी बनाया गया है, जबकि उनके विद्यालय के बाबू को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। इससे असहज स्थिति पैदा हो गई है। साउथ सिविल लाइन निवासी शिक्षिका शैलजा सिंह का कहना है कि उन्हें द्वितीय अधिकारी की ड्यूटी दी गई, जबकि शिक्षकों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि महिलाओं को परेशानी न हो इसके चलते उन्हें पीठासीन अधिकारी से मुक्त रखा गया है। उन्हें प्रथम और द्वितीय अधिकारी बनाया गया है। पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी देर रात तक होती है।
प्रधानाचार्यो की लगी ड्यूटी-विधानसभा चुनाव में इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यो की चुनावी ड्यूटी नहीं लगी थी। उन्होंने शैक्षणिक कार्य प्रभावित होना बताया था। इस बार सभी प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाई गई हैं। पुरुष प्रधानाचार्यों को पीठासीन और महिला प्रधानाचार्यों को प्रथम अधिकारी बनाया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =