समाचार
फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला हाजीपुरा में मायके आयी हुई विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड जुट गयी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर इंस्पैक्टर सिविल लाइन नवरत्न गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तहकीकात में जुट गये। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विवाहिता पडौसी युवक द्वारा की जा रही छेडछाड से परेशान थी। पुलिस नइ आरोपों की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मौहल्ला हाजीपुरा निवासी युवती का निकाह आठ माह पूर्व हुआ था। फिलहाल युवती अपने मायके आयी हुई थी। बताया गया कि आज सवेरे युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गयी। परिजनों ने मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ सिविल लाइन नवरत्न गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी। इंस्पैक्टर सिविल लाइन नवरत्न गौतम ने बताया कि मृतका का नौ माह पूर्व निकाह हुआ था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पडौसी युवक शोएब मृतका के साथ छेडछाड करता है और निकाह होने के बावजूद उसके साथ दबाव बना रहा था कि वह उसके साथ निकाह कर ले। छेडछाड व धमकियों से तंग आकर पीडिता ने आत्महत्या कर ली। इंस्पैक्टर ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाये गये आरोप की जांच की जा रही है और उनके द्वारा दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण हेतु भेज दिया है। फिलहाल आरोपी युवक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।
दर्जनों की काटी जेब
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी जयंती पर की शोभायात्रा जिला-पुलिस प्रशासन व पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही सुनिश्चित कर दी गई विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच पूरे हर्षोल्लास के साथ धर्ममय माहौल मे सम्पन्न हुई। उत्तर भारत की प्रसिद्ध इस विशाल शोभायात्रा मे अनेक सुन्दर-सुन्दर झांकिया व बैण्ड बाजे शामिल रहे।
वहीं दूसरी और इस विशाल शोभायात्रा के दौरान जेब कतरो की खूब चांदी कटी। शोभायात्रा उमडी भीड का फायदा उठाते हुए जेब कतरो ने कई श्रृद्धालूओ के पर्स व मोबाईल चोरी कर लिए। उक्त मामले मे पुलिस ने तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि बालाजी जयंति के दौरान कुछ लोग भीड का फायदा उठाते हुए जेब तराशी मे लग जाते हैं।
सड़क हादसे में महिला घायल
मुजफ्फरनगर। बाईक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला अबुपुरा ठाकुरद्वारा निवासी शकुन्तला पत्नि शीतलप्रसाद आज दोपहर अपने घर के बाहर गली मे खडी हुई थी कि इसी बीच गली मे तेजी के साथ पहुंची बाईक की चपेट मे आ जाने से उक्त महिला घायल हो गई। वहीं इस हादसे के बाद आरोपी बाईक चालक बाईक सहित मौके से फरार हो गया। परिजनो ने पडौसियो की मदद से वृद्धा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
जहरीले पदार्थ का किया सेवन
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर तीन लोगों ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार निवासी इसरार ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शेरपुर निवासी तस्व्वुर, बच्चन िंसह कालोनी निवासी सोनू व गांधी कालोनी निवासी दीपक ने भी अलग अलग मामलों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
अलग-अलग सडक हादसों में कई घायल
मुजफरनगर। अलग अलग स्थानों पर हुए सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के शहादरा निवासी मोहर िंसह अपने पुत्र अमन व अन्य परिजनों के साथ अपनी कार में सवार होकर हरिद्वार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। हाईवे पर रामपुर चौराहे के आसपास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहर सिंह उनका पुत्र अमन, पत्नी सुनीता गम्भीर रूप से घायल हो गये। तीनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा राजस्थान के अजमेर निवासी अर्जुन रावत, सरवट निवासी मोनीस व आदिल पठानकोट पंजाब निवासी सुरेश शर्मा को भी अलग अलग सडक हादसों में गम्भीर रूप से घायल होने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
निबंध प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को किया गया पुरस्कृत
मुजफ्फरनगर। पी आर पब्लिक स्कूल पचेंडा रोड मुजफ्फरनगर विद्यालय के विशाल प्रांगण में च्वर्ल्ड हेरिटेज डेज् के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विश्व धरोहर दिवस हमें सभी संसार संस्कृतियों का जश्न मनाने और महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्मारकों और स्थल पर जागरूकता लाने और दुनिया की संस्कृतियों को संरक्षित करने के महत्व को आगे बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित करता है। विजयी होने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंघल व प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल जी द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंघल जी ने कहा- हमारी जिम्मेदारी न केवल हमारे लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी विरासत को संरक्षित करने की भी है। निस्संदेह विरासत स्थलों की देख-रेख और उन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए। वे मानव जाति के लिए अमूल्य संपत्ति हैं। विद्यालय के कक्षा एक से कक्षा १२ तक के सभी विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक विरासत के विषय में अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। अमान,कृष्णा, शिवांगी, सौम्या, आराध्या, जीनत , नेहा , आर्य , महिमा, ईतिका, ज्योति, लवी आदि विद्यार्थियों ने सराहनीय कार्य किया । विद्यालय के निदेशक अनघ सिंघल जी ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी शैक्षिक, व खेल संबंधित गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक गुरप्रीत सिंह, दिव्या शर्मा, निशा आदि का विशेष सहयोग रहा।
राहगीरों को पिलाया शर्बत
मुजफ्फरनगर। शब-ए-रात के अवसर पर शिव चौक पर शर्बत बांटा गया। इस दौरान अनेक लोगो ने शर्बत पिया। नगर के शिव चौक के समीप आज लगी छबील मे शिव चौक की और से जा रहे राहगीरो को शर्बत बंटवाया गया। इस दौरान मौहम्मद सादिक, आफताब, इसरार,शोएब व अकरम आदि मौजूद रहे।
मामूली विवाद में की मारपीट
मुजफ्फरनगर। नाली विवाद मे दो पडौसियो के बीच मारपीट हो गई। आपसी झगडे व शोर-शराबे की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी रमेश का अपने पडौसी फिरोजी लाल से पिछले कुछ सम य से नाली विवाद चल रहा है। जिसके चलते आज सुबह फिर से इन दोनो पडौसियो के बीच आपसी कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियो व कुछ जिम्मेदार लोगो ने दोनो पक्षो के बीच समझौता कराते हुए मामला शान्त करा दिया।
वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। एम जी वर्ल्ड विज़न में हुआ इंटरनेशनल डिबेट बहस का भव्य उद्धघाटन विद्यालय के प्रांगण में कक्षा ५-८ के छात्रों के लिए बहस ओरिएंटेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करने के लिए संस्था प्रेषित श्री आदिल सामी ने बहस के बारे में छात्रों को अवगत कराया। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में अपने प्रश्नो के उत्तर प्राप्त किये। प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती मृणालिनी अनंत जी ने कार्यक्रम को छात्रों के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला बताया व् कहा कि इससे छात्रों में अपने मन की अभिव्यक्तियों का उजागर करने का उत्तम स्रोत मिलता है। इसके द्वारा छात्र अपनी इच्छाओ, विचारो व् प्रशनो को बताकर उसके हल प्राप्त करने में सक्षम होगा। बहस एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो भारत में ५०० विद्यालयों में संचालित है। अलग अलग २६ शहरो में यह अपना विस्तार कर चुकी है व् छात्रों को लाभान्वित कर रही है । आदिल सामी ने छात्रों को इसके पाठ्यक्रम व् डेमो द्वारा सदस्यों (टीम) की जानकारी दी । कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर श्रीमती सोनिया मनचंदा व् अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।
प्रोन्नत होने पर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिह व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने आज दोपहर कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पर हाल ही मे प्रोन्नत हुए सब इंस्पैक्टर अशोक कुमार को स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर साथी पुलिसकर्मियो व पुलिस अधिकारियो ने प्रोन्नत होने वाले अशोक कुमार को बधाई दी।
पेंशनर दिवस का 23 अप्रैल को होगा आयोजनः जिलांधकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय के आदेश दिनांक १८.०४.२०१९ के अनुपालन में २३ अप्रैल २०१९ को पेंशनर दिवस/अदालत आयोजित जिला पंचायत सभागार में किया जायेगा। उन्होने बताया कि पेंशनर दिवस/अदालत में विभिन्न विभागो से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की समस्या का निवारण कराने एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जनपद के वरिश्ठ कोशधिकारियों को समन्वयक बनाया गया है। उन्होने बताया कि पेंशनर दिवसय/अदालत में पेंशन सम्बन्धी कठिनाईयों का निराकरण किया जायेगा। उन्होने बताया कि जिन पेंशन भोगियों की पेश्ांन सम्बन्धी कोई समस्या है तो वह २३ अप्रैल २०१९ को आयोजित होने वाले पेंशन दिवस/अदालत में ११ बजे चौधरी चरण सिंह सभागार में उपस्थित हो। जिलाधिकारी ने बताया कि पेंशन अदालत में केवल वहीं पेंशन भोगी अपने प्रत्योवेदन के साथ उपस्थित होगे जिनकी कोई पेंशन सम्बन्धी समस्या हो तथा २६.०२.२०१९ को आयोजित पेंशन अदालत में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के क्रम में सम्बन्धित कार्यालयध्यक्ष निराकरण सहित उपस्थित रहेगे।
अतिक्रमण बना जाम का कारण
जानसठ। पानीपत-खटीमा मार्ग पर कस्बे में अतिक्रमणकारियों ने जाम की स्थिति पैदा हो रही है। अतिक्रमण के कारण मार्ग पर आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जानसठ कस्बे से गुजरने वाले पानीपत-खटीमा मार्ग पर अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह से कब्जा जमा लिया है। सड़क के किनारे दोनों ओर पूरे मार्ग पर ठेली व ई-रिक्शा वालों ने कब्जा कर रखा है। जिसके चलते पूरे दिन मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मार्ग पर खतौली तिराहे से तालड़ा मोड़ से आगे तक दोनों ओर पूरे मार्ग पर ठेली व ई-रिक्शा वालों ने जाम की स्थिति पैदा कर रखी है। प्राईवेट बसों को कोई बस स्टैंड नहीं होने के कारण प्राइवेट व रोडवेज बसे सड़क पर ही खड़ी होती है। जिसके चलते सड़क पर निकलने तक की जगह नहीं रहती है। मार्ग पर इस जाम के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती थी। नगर पंचायत ने कई बार अतिक्रमण को हटा चुकी है, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति जस की तस बन जाती है। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि चुनाव में व्यस्त होने के कारण इस ओर ध्यान नहीं दिया गया था। शीघ्र ही दोनों ओर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
तीन जुआरी गिरफ्तार
मोरना। ककरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम ककरौली में छापा मारकर तीन जुआरियों को जुआ खेलते धर लिया, जिनके पास जुए की रकम व ताश की गड्डी आदि बरामद की गयी है। थाना प्रभारी जितेन्द्र अम्बावत ने बताया कि उपनिरीक्षक तारिक वसीम की टीम ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इमरान उर्फ पप्पू, आजाद उर्फ पप्पू, पुष्पेन्द्र निवासी ककरौली के रूप में हुई है। जिनके पास से १४१२० रू. की नगदी व ताश की गड्डी बरामद की गयी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
