समाचार
एक दो तीन चार बाबा तेरी जय-जयकार
नगर में भगवान श्रीबालाजी की शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मुजफ्फरनगर। नगर में कांवड यात्रा के बाद श्रीबालाजी जयंती पर सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है शहर में चैत्र पूर्णिमा १९ अप्रैल को मनाई जाने वाली श्री बालाजी महाराज (हनुमान जी का बालरूप) के जन्मोत्सव को लेकर जमकर तैयारी पूर्व में ही की गयी थी। पूरा टाउन हाल रोड शोभायात्रा के लिए दुल्हन की तरह से सजाया गया था। इसके अलावा पूरे यात्रा मार्ग पर झंडे और तोरणद्वार बनाए ’गए। कांवड़ यात्रा के बाद यह जिले का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है। श्रीबालाजी धाम मंदिर से भगवान श्रीबालाजी की शोभायात्रा का शुभारम्भ पूजा अर्चना के साथ किया गया। जिलाधिकारी अजयशंकर पाण्डेय, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल के अलावा उद्योगपति भीमसैन कंसल आदि ने रामभक्त हनुमान की पूजा अर्चना के बाद आरती की। तत्पश्चात बैण्डबाजों की धुन पर शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होकर निकली।
शुक्रवार को बजरंगबली की भक्ति के रंग में पूरा नगर सराबोर दिखाई दिया। नगर के लोग श्री बालाजी महाराज (हनुमान जी) की भक्ति रसधारा में सराबोर दिखाई दिये। कईे किलोमीटर लंबी शोभायात्रा पूरे नगर में सारे दिन और आधी रात तक निकाली गयी। श्रद्धालु श्रीबालाजी महाराज का रथ रस्सों की सहायता से खींचते हुए चल रहे थे। यह यात्रा ऐसी है जो पूरे नगर के प्रमुख मार्गा व क्षेत्रों को कवर करती है। इस यात्रा मार्ग पर बजरंगबली की लाल ध्वजा लगा दी गई। पूरा नगर तोरण द्वारों व आकर्षक झांकियों से सजाया गया था। इस अवसर पर विभिन्न डीजे संचालक अपने अपने अपने डीजे और लाईटे लगाकर एक दूसरे से आगे निकलने की होड कर रहे थें। जिससे पूरा नगर रात में भी लाइटों से जगमगाता नजर आया तो डीजे पर भजनों की आवाज से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। श्रीबालाजी धाम से जुड़े डीएम अजय शंकर पाण्डेय, एसएसपी सुधीर कुमार िंसंह, सुरेश बंसल, अशोक शर्मा, हरिशंकर तायल व भीमसैन कंसल आदि ने इस विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ परंपरागत रूप से किया। लोगों में शोभायात्रा को लेकर देखते ही उत्साह बन रहा था। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में सौ से अधिक भंडारे लगाए गये। शोभायात्रा में दर्जनभर से अधिक बैण्ड एवं तीन दर्जन से अधिक सुंदर सुंदर मनमोहक झाकियां श्रद्धालुओं को मोहित करती चल रही थी। शोभायात्रा में श्रद्धालु रंग गुलाल उडाते हुए तथा भगवान श्रीबालाजी जी का जय-जयकार करते चल रहे थे। शोभायात्रा बालाजी चौक से शुरू होकर नवीन मंडी स्थल से गुजरते हुए बाबूराम गेट पहुंची जहां से राजवाहा रोड होते हुए बड़ा डाकखाना, वकील रोड से होते हुए नई मंडी के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए भोपा पुल, सिविल लाइन थाना से होते हुए अंसारी रोड पहुंची। नावल्टी चौराहे के बाद मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत िंसह रोड होते हुए शोभायात्रा शिवचौक पहुंची जहां भगवान श्रीबालाजी की महाआरती की गयी तथा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत शोभायात्रा टाउनहाल रोड से होते हुए गांधी कालोनी पुल से गुजरते हुए गांधीकालोनी पहुंची इसके उपरांत द्वारिकापुरी से होते हुए नई मंडी क्षेत्र में पहुंची तथा बालाजी धाम पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शेभायात्रा में भगवान श्रीबालाजी के रथ को जहां भक्त हाथों से खींचते हुए एक दो तीन चार बाबा तेरी जय-जयकार करते हुए चल रहे थे वहीं श्रद्धालु भगवान श्री बालाजी के रथ के आगे सफाई करते हुए व पानी छिडककर बाबा का स्वागत करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाधिकारी अजश शंकर पाण्डेय, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल,सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ नई मन्डी योगेन्द्र सिह, नई मन्डी कोतवाल सन्तोष कुमार सिह आदि का मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी व समाजसेवी भीमसैन कंसल,जेपी चचा,अम्बरीश सिंघल, पवन गुप्ता, नरेश अग्रवाल, विपिन खण्डेलवाल,पीयूष गोयल,समाजसेवी नरेन्द्र गोयल अम्बा स्टील आदि ने पटका पहना कर स्वागत किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जगह जगह हुआ शोभायात्रा का भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्री बालाजी जन्मोत्सव विशाल शोभायात्रा का श्रृद्धालूओ द्वारा नगर के विभिन्न स्थानो/बाजारो मे स्वागत किया गया। श्रृद्धालूओ ने श्री बालाजी महाराज के रथ का अपने द्वार व संस्थान तथा दुकान के सामने पहुंचने पर प्रसाद लगाकर श्रृद्धाभाव के साथ स्वागत सत्कार किया तथा मनोकामना मांगी। इस दौरान महिलाओ व नन्हे मुन्ने बच्चो ने भी श्री बालाजी महाराज की रथ मे सवार तथा स्वर्ण श्रृंगार से सुसज्जित भव्य प्रतिमा के दर्शन कर धर्म लाभ उठाया। शोभायात्रा के दौरान पुष्प वर्षा की गई तथा मार्ग मे श्रृद्धालूओ द्वारा अनेक स्थानो पर प्रसाद स्वरूप कढी-चावल, छोले-चावल, पकौडे, फू्रटी,कोल्ड ड्रिंक्स,फल, मिठाई, शर्बत व ठण्डाई, बिस्कुट, टॉफी आदि वस्तुए प्रसाद स्वरूप वितरित की। श्री बालांजी जयंति पर आज पूरा शहर धर्मनगरी मे तब्दील हो गया। जिधर देखो उधर ही डीजे पर श्री बालाजी महाराज के भगन,आरती व श्री हनुमान चालीसा का पाठ,प्रसाद वितरण व श्री बालाजी महाराज के जयघोष से माहौल धर्ममय नजर आया।
ई.ओ. नगर पालिका के खिलाफ कराया डीएम ने मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय आम जन की समस्याओं के निस्तारण को लेकर अति गम्भीर है। जिलाधिकारी ने कल सफाई व्यवस्था को लेकर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में सफाई नायकों के साथ बैठक की गई थी जो कि जनपद में प्रथम बार किसी जिलाधिकारी द्वारा सफाई नायकों के साथ बैठक की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि काफी दिनों से ई.ओ. नगर पालिका मुजफ्फरनगर अमित कुमार सिंह के विरूद्व शिकायत प्राप्त हो रही थी कि आफिस में न मिलना उच्चाधिकारियों के आदेशों को न मानना आदि तथा बैठकों में नही आ रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि ई.ओ. नगर पालिका कल की बैठक में भी अनुपस्थित रहे। जब पता कराया तो यह तथ्य सामने आया कि वे १२ अप्रैल से मुख्यालय पर नही है और न ही सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर गये है। उन्होने कहा कि ई.ओ. नगर पालिका के लापता होने, उनके द्वारा फोन न उठाये जाने व बिना बताये व बिना अनुमति के जिला मुख्यालय से बाहर रहने, शासकीय कार्या/पदीय दायित्वों में रूचि न लेने पर उनके विरूद्व थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी गयी है तथा ई.ओ. नगर पालिका मुजफ्फरनगर के विरूद्व मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को भी रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
गांव बामनहेडी में जाकर डीएम ने कराई क्राप कटिंग
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज बामनहेडी गांव में गेहूं फसल की क्राप कटिंग कराते हुए गेहू की फसल की उपज का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न फसलों की पैदावार का आंकलन करने के लिए रैण्डम तरीके से गांवों का चयन कर खेतों पर फसलों की क्राप कटिंग कराई जाती है तथा फसलों की उपज का आंकलन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि आज सदर तहसील के ग्राम बामनहेडी में गेहूं की फसल की क्राप कटिंग कराई गई है यहां पर कृषक धमेन्द्र के खेत गेहूं की क्राप कटिंग स्वंय भी की और अन्य से अपने सम्मुख कराई। गेंहू की फसल की थ्रेशिग कराने के बाद उपज को तुलवाकर देखा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि औसतन पैदावार में बढोत्तरी हुई है। उन्होने कहा कि इस बार जनपद में गेंहू की फसल १७ कुन्तल प्रति हैक्टेयर होने का अनुमान है। जो कि अच्छी पैदावार के संकेत है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार, लेखपाल व पटवारी से गेहूं फसलां के नुकसान के बारे में व क्राप कटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित कृषको के सलाह दी कि वे अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराये ताकि किसी भी प्रकार के आपदीय प्रकोपों से फसलों का मुआवजा/क्षतिपूर्ति मिल सके। उन्होने कहा कि किसानो/कृषि से सम्बन्धित किसी भी समस्या के हल कराने के लिए हर समय उपलब्ध रहेगे। इस अवसर पर तहसीलदार सदर, कानूनगो, लेखपाल व सम्बंधित कृषक तथा ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे।
मुठभेड़ के दौरान किया अन्तर्राजीय पशु चोर गिरोह को गिरफ्तार
ककरौली/मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक देहात आलोक शर्मा के आदेशों को अमली जामा पहनाते हुवे क्षेत्राधिकारी भोपा राममोहन शर्मा के निर्देशन में थाना ककरौली प्रभारी जितेंद्र अम्बावत लगातार गुड़ वर्क कर पुलिस के इकबाल को बुलन्द किये हुवे हैं छोड़े बड़े सभी अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर क्षेत्र को अपराध मुक्त करने के लक्ष्य को सफलता पूर्वक प्राप्त कर रहें हैं इसी सिलसिले में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर पशु चोर गिरोह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा ने बताया कि बीती रात थाना ककरौली एसआई तारिक वसीम, एसआई आनन्द पोषवाल मय हमराही एसआईमंजीत सिंह मय कां० हर्ष त्यागी,मौ.इश्फाक,गुलाब सिंह रात्रि गश्त के दौरान जटवाड़ा गंग नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी पुलिस ने ढाँन्सरी गाँव की ओर से अति हुई पिकअप गाड़ी को रोकने की कोशिश की तभी पिकअप गाड़ी में बैठे बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी जिसमें पुलिस टीम किसी प्रकार बच पाई बदमाश नहर पटरी पर भागने लगे पुलिस टीम जांबाज़ी और बहादुरी की नज़ीर पेश करते हुवे बदमाशों को घेर कर धर लिया बदमाशों की पहचान मोबीन व गुलसनव्वर निवासी गाँव मोहद्दीनपुर थाना खतौली सुहैल निवासी खालापार मुज़फ्फरनगर जुनैद रहमत नगर मुज़फ्फरनगर के रूप में हुई है शातिर बदमाशों ने स्वीकार किया कि वह गिरोह बंद होकर विभिन्न थानों में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। बदमाशों के पास से तमन्चे कारतूस,चाकू,फरसा,एक मैक्स गाड़ी एक मोटरसाइकिल जिससे बदमाश रेकी करते हैं आदि समान बरामद हुआ है ककरौली पुलिस द्वारा लगातार गुड़ वर्क करने पर उच्चाधिकारियों ने ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अम्बावत की पीठ थपथपाते हुवे ककरौली पुलिस का उत्साहवर्धन किया है।
हनुमान मूर्ति की हुई नगर परिक्रमा
बुढ़ाना। हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना हेतु हवन-पूजन एवं विधि विधान के साथ नगर परिक्रमा हुई। नगर परिक्रमा के दौरान ढ़ोल-नगाडों व बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। नगर परिक्रमा के बाद मंदिर में पहुंची मूर्ति का विधि विधान से पूजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा एवं मंत्रोंचारण से मूर्ति की स्थापना हुई।
नाली विवाद में मारपीट
मुजफ्फरनगर। नाली विवाद को लेकर दो पडौसियो मे मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला जनकपुरी निवासी ब्रजमोहन का अपने पडौसी विजय पाल से पिछले कुछ समय से नाली विवाद चल रहा है। नाली विवाद के चलते आज सुबह इन दोनो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। आपसी झगडे व शोर शराबे की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर एकत्रित हो गए। पडौसियो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद कुछ जिम्मेदार लोगो की मध्यस्तता से मामला शान्त कराते हुए इन दोनो के बीच समझौता करा दिया।
शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली
खतौली(मुजफ्फरनगर)। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यहां श्री बालाजी संगठन ने हनुमान जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। विभिन्न बैंड से हनुमान जी के भजनों से मार्ग को भक्तिमय बना दिया। खतौली-मीरापुर मार्ग स्थित राजेश फार्म हाउस से शुरू हुई शोभायात्रा जानसठ रोड, जानसठ तिराहा, मेन रोड, पैठ रोड, सराय अगाड़ी, बड़ा बाजार आदि मार्गों से होते हुए बालाजीपुरम में श्रीबाला जी मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया। भजन पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा के अंत में बाला जी महाराज का रथ था। रथ से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में युवाओं ने तिरंगा लहराया और तिरंगे की कई मीटर लंबी झांकी निकाली। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स मौजूद रही। शोभायात्रा में श्रीबालाजी समेत हिदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मोरना। ककरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम गंगदासपुर निवासी सूरजपाल को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूरजपाल पर २५ आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत २००४ में मुकदमा दर्ज किया हुआ है, जिसमें सूरजपाल वांछित चल रहा था।
युवक नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
मीरापुर। देर रात गस्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक से नशीला पदार्थ बरामद किया तथा एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार देर रात पुलिस खतौली रोड पर गस्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को चौधरी पैलेस के सामने संदिग्ध अवस्था में खडे एक युवक को देखा। पुलिस ने युवक को रूकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम शमशाद पुत्र मंगता निवासी मौहल्ला नवाब पट्टी मीरापुर, जिला-मुजफ्फरनगर बताया। उसके कब्जे से पुलिस ने ढाई किलो पोस्त डोढा नशीला पदार्थ बरामद किया। आरोपी युवक के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
ढाई किलो नशीले पदार्थ सहित दबोचा
मीरापुर। मीरापुर पुलिस ने एक सट्टेबाज को ढाई किलो नशीला पदार्थ डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को मीरापुर इन्सपैक्टर पंकज त्यागी को मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति डोडा पोस्त की तस्करी करने के लिए जा रहा है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चौधरी पैलेस के निकट से एक व्यक्ति को दबोच लिया। जिसकी पहचान सट्टा किंग शमशाद पुत्र मंगता निवासी मीरापुर के रूप में हुई। बोरे में भरा करीब ढाई किलो नशीला पदार्थ डोडा पोस्त मिला। .
बाजारों में पार्किग न होना जाम का कारण
मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य बाजारों में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दिनभर सड़कों पर जाम की समस्या आम हो गई है। बाजार में अपनी कारों से पहुंचने वाले लोगों को वाहन पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलने से कार सड़क किनारे खड़ी करना मजबूरी बना हुआ है, जिस कारण रास्ता बंद होने से बाजारों में वाहन रैंगते हैं। इतना ही नही कई स्थानों पर वाहनों को डिवाइडर के किनारे खड़ा किया जा रहा है, जिससे वाहनों को पूरा रास्ता नहीं मिल पाता और शहर दिनभर जाम के झाम में फंसा रहता है। वाहनों पर जुर्माना लगाकर यातायात पुलिस बीच-बीच में सख्ती तो कर देती है, लेकिन लोगों के लिए शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था करना वर्षा से प्रशासन और पालिका अधिकारियों के लिए भी मुद्दा बना हुआ है।शहर के मुख्य बाजार शिवचौक, भगत सिंह रोड सहित आसपास के बाजारों में देहात क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए तो पहुंचते ही हैं। बाजारों में अपने वाहनों से पहुंचने वाले लोगों को अपनी कार, बाइक आदि वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने की परेशानी बड़ी है। मार्केट में जो पार्किंग बनी हुई है, वह सुबह ही बाजार के व्यापारियों से फुल हो जाती है। मसलन, कार से पहुंचने वाले लोग अपनी कार को बाहर सड़क पर खड़ा करने को मजबूर रहते हैं। इसके अलावा भगत सिंह रोड बाजार का हाल इससे भी बदतर रहता है। इसके अलावा अन्य बाजारों का हाल भी ऐसा ही है। इन कारणों से शहर में भयंकर जाम की स्थित बनी रहती है, जिस समस्या से नगरवासी दिनभर जूझते हैं।
जिलाधिकारी का ऑपरेशन नगरपालिका, ई.ओ. नगर पालिका के विरूद्ध एफआईआर दर्ज जिलाधिकारी का ऑपरेशन नगरपालिका
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय आम जन की समस्याओं के निस्तारण को लेकर अति गम्भीर हैं। जिलाधिकारी ने कल सफाई व्यवस्था को लेकर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में सफाई नायकों के साथ बैठक की गई थी जो कि जनपद में प्रथम बार किसी जिलाधिकारी द्वारा सफाई नायकों के साथ बैठक की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि काफी दिनों से ई.ओ. नगर पालिका मुजफ्फरनगर अमित कुमार सिंह के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हो रही थी कि आफिस में न मिलना उच्चाधिकारियों के आदेशों को न मानना आदि तथा बैठकों में नहीं आ रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि ई.ओ. नगर पालिका कल की बैठक में भी अनुपस्थित रहे। जब पता कराया तो यह तथ्य सामने आया कि वे 12 अप्रैल से मुख्यालय पर नहीं है और न ही सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर गये है। उन्होंने कहा कि ई.ओ. नगर पालिका के लापता हेने, उनके द्वारा फोन न उठाये जाने व बिना बताये व बिना अनुमति के जिला मुख्यालय से बाहर रहने, शासकीय कार्योध्पदीय दायित्वों में रूचि न लेने पर उनके विरूद्ध थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी गयी है तथा ई.ओ. नगर पालिका मुजफ्फरनगर के विरूद्व मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को भी रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
स्वास्थ्य विभाग सचेत, करा रहा एंटी लार्वा का छिडकाव
फॉगिंग के समय अपने घरों के खिड़की दरवाजे खुले रखें- मलेरिया अधिकारी
मुजफ्फरनगर। मौसम के बदलाव के साथ ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी व देहाती क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिडकाव किया जा रहा है। साथ ही विभाग की ओर से मच्छरों से बचने और उनकी बढ़ती तादाद पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी डा. अलका ने बताया कि मच्छरों की बढ़ती तादाद को कम करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग शुरू कर दी गई है। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नगर पंचायत द्वारा एंटी लार्वा का छिडकाव किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक जगहों पर फागिंग करवाकर मच्छरों से बचने का प्रयास करें। फॉगिंग के समय अपने घरों के खिड़की दरवाजे खुले रखें। इसके अलावा घरों के आसपास गढ्ढों जिनमें पानी भरा हो, उन्हें भरवा दें और यदि भरना संभव न हो तो किनारे- किनारे मिट्टी का तेल अथवा जला हुआ तेल डाल दें। मिट्टी का तेल डालने से मच्छरों के लार्वा को आक्सीजन नहीं मिल पाती है और लार्वा नष्ट हो जाता है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इस मौसम में कूलर एसी चलने शुरू हो जाते हैं। सर्दी में मच्छर एसी.कूलर में छिप जाते हैं। ऐसे में इन्हें चलाने से पहले पूरी तरह साफ कर लेना चाहिए। कूलर की पुरानी जाली भी बदल लेनी चाहिए। क्योंकि डेढ़ साल बाद भी पानी के सम्पर्क में आने पर लार्वा के फिर सक्रिय हो जाने की आशंका रहती है। कूलर का पानी हर हफ्ते बदलना चाहिए और उसमें दो बूंद मिट्टी का तेल डाल देना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने आसपास के क्षेत्रों में गंदगी न होने दें। आस-पास के क्षेत्रों में पानी न भरने दें। सुबह शाम पूरे कपड़े पहनें, जिससे मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके।

Really Appreciate this article, can I set it up so I receive an email whenever you make a fresh post?