समाचार
बरसात व कांवड यात्रा के मद्देनजर किया चेयरमैन ने निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा आज शहर के विभिन्न वार्डों का तूफानी दौरा किया गया कावड़ यात्रा एवं बरसात को मद्देनजर रखते हुए अपने सामने खड़े होकर नालों से जेसीबी के जरिया से शील्ट निकलवाई गांधी कॉलोनी के सरवट क्षेत्र कच्ची सड़क गाजा वाली पुलिया शिवपुरी मोहल्ला लद्धावाला प्रेमपुरी मैं अपने सामने पालिका अध्यक्ष ने ना लो से जेसी बी के जरिए शीट निकलवाई इसके बाद अहल्या बाई चौक के हो रहे सौंदर्य करण का निरीक्षण किया भरी दोपहर में पालिका अध्यक्ष को पूरे शहर में जिसने भी घूमता हुआ देखा सभी ने एक बात कही जिस लगन और मेहनत से पालिका अध्यक्ष काम कर रही हैं वह दिन दूर नहीं जब वह १ दिन शहर की विधायक या एमपी जरूर बनेंगे इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रविंदर राठी इंस्पेक्टर संजय सिंह उमाकांत शर्मा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू आदि लोग शामिल है
साक्षी वैलफेयर ट्रस्ट ने समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। साक्षी वैलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले एसएसपी कार्यालय पहुंची कार्यकत्रियो ने महिलाओ से जुडी समस्याओ के सम्बन्ध मे ज्ञापन सौपते हुए सहयोग की अपील की।
साक्षी वैलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिकारी शालू सैनी के नेतृत्व मे एसएसपी सुधीर कुमार सिह से मिली महिला कार्यकत्रियो ने महिला उत्पीडन आदि के मामलो छानबीन कराते हुए उचित कार्यवाही की मांग की। इस दौरान संगठन से जुडी पदाधिकारियो मे बबीता त्यागी, ममता, मगलेश,दीपा त्यागी, रेखा प्रजापति, शिवसेना हिन्दुस्थान के जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा,राजू सैनी आदि शामिल रहे।
जनपद में हज पर जाने वाले यात्रियों का निःशुल्क टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के हज-2019 के हज यात्रियो का मेनिनगोकोकल मैनिनजाइटिस तथा ओरल पोलियो वैक्सीन टीकाकरण दिनांक 02, 03, जुलाई, 2019 को महमूदिया मदरसा सरवट में प्रातः 09ः00 बजे से सांय 4ः00 बजे तक किया जायेगा। डा0 पी0एस0 मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर ने हज पर जाने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी हज पर जाने हेतु मेनिनगोकोकल मैनिनजाइटिस, तथा ओरल पोलियो वैक्सीन निःशुल्क टीकाकरण अवश्य करायें। टीकाकरण कराने हेतु अपने साथ निम्न पेपर अवश्य लायें –
मन्जूरी पत्र, अद्यतन इन्टरनेट वाला।
ब्लड गु्रप की रिपोर्ट।
दो पासपोर्ट साईज फोटों।
पासपोर्ट की फोटो कॉपी।
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान 29 को सुनेंगे समस्याएं
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान 29 जून दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मेरठ रोड खतौली मे जन समस्याये सुनेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रेस प्रवक्ता अचिन्त मित्तल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान 29 जून 2019 को आर्यन बैंकट हॉल मेरठ रोड खतौली मे 2 बजे से 4 बजे तक जनसमस्यायें सुनेंगे। अचिन्त मित्तल ने विज्ञप्ति के माध्यम से पार्टी कार्यकताओ व जनसाधारण से बैंकट हॉल मे पहुंचने की अपील की है।
साधु भीमदास जी महाराज ने ली समाधि
भोपा। पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ मे 23 जून से गडढे के अंदर अन्न जल त्याग कर 21 दिन की तपस्या के लिए धन लगाये हुए साधू भीमदास जी महाराज ने समाधि ले ली। शुकतीर्थ मे साधु सन्तो की उपस्थिती मे स्वामी भीम दास जी महाराज के अंतिम दर्शन होंगे। स्वामी भीमदास महाराज के समाधि लेने की खबर पर दूर दराज से उनके शिष्य व अनुयायी शुकतीर्थ पहुंचने शुरू हो गए हैं।
करंट की चपेट में आकर बालक झुलसा
मुजफ्फरनगर। करंट की चपेट में आने से बालक गम्भीर रूप से झुलस गया जबकि भैंसे व कुत्ते की मौत हो गयी। झुलसे बालक को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया वहीं नागरिकों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गावं जौली में विद्युत खम्भे की चपेट में आकर एक भैंसे व कुत्ते की मौत हो गयी जबकि वहां खेल रहा एक बालक मौ. काजमी गम्भीर रूप से झुलस गया। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गयी। मौके पर सैकडों लोगो ंकी भीड जमा हो गयी। गम्भीर रूप से झुलसे बालक को उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय केंद्र लाया गया जहां से उसे रैफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण विद्युत विभाग के विरूद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे है।
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जमियत उलेमा ए हिन्द के बैनर तले एकत्रित कार्यकर्ताओ ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। जमियत उलेमा ए हिन्द के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति के नाम सौपे गए ज्ञापन मे मोब लीचिंग के विरूद्ध कडे कानून की मांग की। मोब लीचिंग मे मारे गए मृतको के परिजनो को मुआवजे व एक सरकारी नौकरी, मृतक को शहीद का दर्जा और आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मौलाना नजर मोहम्मद, मौलाना कासिम ,मौलाना मुकर्रम ,मौलाना शाहनवाज, मौलाना ताहिर कासमी, इकराम कस्सार ,हाजी शाहिद त्यागी, हाजी अजीजुर्रहमान, सलीम मलिक, शमीम कस्सार ,कारी सलीम,कारी असरार, प्रधान हाजी मुरसलीन बदर खान ,वगैरह शामिल रहे।
पुलिस ने कई वारंटियों को पकड़ा
मुज़फ्फरनगर । जनपद मु नगर की थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा वारंटीयों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्त गण सोनू पुत्र स्वर्गीय कन्हैया लाल निवासी ग्राम घासीपुरा थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर संबंधित वाद संख्या ४५८४ /१८ अंतर्गत धारा १३८ बी विद्युत अधिनियम नियत दिनांक २६ /७/
