Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मिनी फोरेस्ट विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट साइन

इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन मु0नगर चैप्टर एवं युवा स्वाभिमान फाउंडेशन के बीच औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर स्थित पार्क में एक मिनी फोरेस्ट विकसित करने के लिए एक प्रोजेक्ट साइन हुआ है। चैप्टर चेयरमैन श्री कुश पुरी  ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण की समस्या एक बडी चुनौती बन गयी है। जिसका प्रतिकूल प्रभाव हर क्षेत्र में पड रहा है।

आई0आई0ए0 मु0नगर चैप्टर ने अपने सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्व को समझते हुए आज युवा स्वाभिमान फाउंडेशन को औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर स्थित पार्क में एक मिनी फोरेस्ट विकसित करने हेतु लगभग 1000 पेड लगाने व उनको विकसित करने हेतु 2) वर्ष तक के लिए एक कॉन्ट्रेक्ट साईन किया है। चैप्टर चेयरमैन श्री कुश पुरी ने यह भी बताया कि यदि यह प्रोजेक्ट सफल होता है तो आने वाले समय में आई0आई0ए0 मु0नगर चैप्टर लगभग 10000 पेड लगायेगा एवं उसका पुरा खर्च स्वयं वहन करेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − eight =