खबरें अब तक...

समाचार

निरीक्षण किया3 17 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने जिला कारागार पहुंचकर निरीक्षण किया।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों के साथ जिला कारागार पहुंचे दोनों अधिकारियों ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बेरकों का निरीक्षण किया और वहां निरूद्ध बंदियों से व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि यह निरीक्षण मासिक था।

 

 

शराब सहित दबोचा1 15 |
मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ छापमारकर बधाईकलां निवासी मदन पुत्र फूलसिंह को भारी मात्रा में अपमिमिश्रत शराब सहित गिरफ्तार किया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के जेल भेज दिया है।

चोरी की स्कूटी सहित पकडा2 20 |
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी पुलिस ने मुठभेड के दौरान एक युवक को चोरी की स्कूटी व तमंचे तथा नशीले पदार्थ सहित गिरफ्फतार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद भर मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत
विभिन्न मामलो मे वांछित/सूचीबद्ध अपराधियो की गिरफ्तारी के मददेनजर नई मन्डी इंस्पैक्टर सुरेन्द्र सिह के निर्देशन मे सब इंस्पैक्टर सर्वेश कुमार शर्मा ने भोपा रोड पर चैकिंग तलाशी के दौरान मुठभेड के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बचन सिह कालोनी निवासी सन्नी उर्फ जितेन्द्र पुत्र परमजीत सरदार को चोरी की स्कूटी,तमंचा, व नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो के अनुसार पकडे गए आरोपी से गांधी कालोनी बारात घर से विगत 13 जौलाई 2019 को चोरी हुई स्कूटी बरामद की है।

झगडा करते पकडा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने आपस मे झगड रहे तीन युवको को गिरफ्तार कर कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते क्षेत्र के शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान भोपा रोड पर एस.डी.कालिज के समीप आपस मे झगड रहे तीन युवको को शान्ति भंग के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने ेअपना नाम अंकुर पुत्र राजकुमार निवाससी सुभाष नगर, हिमांशु पाल पुत्र राज सिह निवासी नसीरपुर,युवराज पुत्र सोकिन भगत सरवट फाटक बताया। पुलिस ने उक्त तीनो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

कटान करते पकडे
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं का कटान कर रहे दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है आरोपियों का पिता मौके से भागने में सफल हो गया।
पुलिस ने बताया कि मंसूरपुर पुलिस को पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक स्थान पर कुछ लोग अवैध रूप से पशुओं का कटान कर रहे है इस सूचना के आधार पर आज मंसूरपुर पुलिस ने बताये गये स्थान पर छापामारकर दो सगे भाईयों को पशुओं का कटान करते हुए गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

27 को पेंशनर दिवस : जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे० के आदेश के अनुपालन में २७ अगस्त २०१९ को पेंशनर दिवस/अदालत आयोजित जिला पंचायत सभागार में किया जायेगा। उन्होने बताया कि पेंशनर दिवस/अदालत में विभिन्न विभागो से सेवानिवृत्त हुए पेंषनरों की समस्या का निवारण कराने एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जनपद के वरिष्ठ कोषधिकारी को समन्वयक बनाया गया है। उन्होने बताया कि पेंषनर दिवसय/अदालत में पेंशन सम्बन्धी कठिनाईयों का निराकरण किया जायेगा। उन्होने बताया कि जिन पेंशन भोगियों की पेष्ांन सम्बन्धी कोई समस्या है तो वह २७ अगस्त २०१९ को आयोजित होने वाले पेंशन दिवस/अदालत में ११ बजे चौधरी चरण सिंह सभागार में उपस्थित हो।
जिलाधिकारी ने बताया कि पेंषन अदालत में केवल वहीं पेंषन भोगी अपने प्रत्यावेदन के साथ उपस्थित होगे जिनकी कोई पेंशन सम्बन्धी समस्या हो तथा २३.०७.२०१९ को आयोजित पेंषन अदालत में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के क्रम में सम्बन्धित कार्यालयध्यक्ष निराकरण सहित उपस्थित रहेगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सभी सम्मानीय पेंशनरो के द्वारा वित्तीय वर्ष २०१७-२०१८ व २०१८-२०१९ में दाखिल करायी गयी आर०टी०आर० (इन्कम टैक्स रिटर्न) की छाया प्रति दिनांक ३१ अगस्त २०१९ तक कोषागार कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा दे।

मंत्रियों का हुआ स्वागत6 14 |
मुजफ्फरनगर। लखनऊ से योगी आदित्यनाथ मंत्रीमंडल में शामिल होने के बाद व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल एवं राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप के प्रथम जनपद आगमन पर मेरठ से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मेरठ से चलते हुए जगह जगह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने दोनों मंत्रियों को फूलमालाओं से लाद दिया। रास्ते में जगह जगह खड़े भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक जहां मंत्री जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे वहीं, वातावरण में जयश्रीराम का उद्घौष भी गूंज रहा था। खतौली विधायक विक्रम सैनी व प्रशांत देशवाल ने अपने साथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रिलायंस पैट्रोल पम्प पर राजकुमार छाबडा, खतौली ब्लॅाक पर ब्लॉक प्रमुख गौतम सिंह, बुढ़ाना मोड पर मदन छाबडा, जानसठ तिराहे पर अंकुर दर्पण गुप्ता, खतौली घंटाघर पर प्रशांत अग्रवाल व अजय भुरजी ने उनका स्वागत किया। मंसूरपुर में नंदकिशोर पांचाल ने स्वागत किया। इसके बाद काफिला बेगजरापुर पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। इसी बीच फोन पर पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन की सूचना मिलने पर दोनों मंत्रियों कपिल देव अग्रवाल एवं विजय कश्यप ने अपने स्वागत के शहर तक के आगामी कार्यक्रम निरस्त कर दिये। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, शरद शर्मा, प्रवीन शर्मा, अशोक कंसल, अतुल शर्मा, श्रीमोहन तायल, देवव्रत त्यागी, शिवराज त्यागी, डा. देशबंधु तोमर, संजय गर्ग, अचिन्त मित्तल, यशपाल पंवार, अशोक बाटला, सुनील सिंघल, सुनील तायल, संजय अग्रवाल, स. सुखदर्शन िंसंह बेदी, प्रेमी छाबडा, प्रवीन खेडा, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, गीता जैन, सतीश खटीक, पंकज माहेश्वरी, अमित अहलावत, सुषमा पुंडीर, सुनीता शर्मा, सुशील शर्मा,रोहताश पाल, प्रवीन जैन हुंडई, रोशनी पांचाल, दुलारी मित्तल, एकता गुप्ता, अंजलि चौधरी, अमिता चौधरी, सरिता शर्मा अरोडा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा  जन्माष्टमी पर्व मनाया9 12 |
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा रोटरी भवन सरकूलर रोड पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम मे मयूर आर्ट ग्रुप आगरा के कलाकारों द्वारा कृष्ण राधा के जीवन पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिसमें क्लब के सदस्यो ने भी बढ चढ कर सहभाग किया। कपल गेम का आयोजन किया गया। जिसमे रो.डा.कुलदीप चौहान, रो.डा.शैलेन्द्र गुप्ता, रो.सन्दीप जैन, विजेता घोषित किए गए। लडडू गोपाल सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमे एनी.सीमा गुप्ता, एनी.सन्तोष शर्मा, ऐनी.गीता भारद्वाज, विजेता रही। बैस्ट कपल ऑफ इवनिंग का अवार्ड रो.भरत सिंघल व रो.रविन्द्र सिह को मिला। कार्यक्रम मे जज की भूमिका वरिष्ठ एनिज अंजू गुप्ता एवम सुशीला कुमार रही। क्लब मे दो नये सदस्यो रो.सन्दीप सिंघल एवं राजन अग्रवाल का स्वागत किया गया एवं उन्हे क्लब की सदस्यता लेने पर लेपल पिन द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष रो.अनुज स्वरूप ने श्री कृष्ण के जीवन के विषय मे प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार हम प्रत्येक समस्या का समाधान कराते हैं। उनके जीवन को आधार बना कर हल करा सकते हैं। क्लब सचिव भरत सिंघल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे रो.राजकुमार गर्ग, रो.बी.के.अग्रवाल, रो.कीमती लाल लाल,रविन्द्र सिह, रो.डा.अशोक शर्मा एवं रो.कुलदीप चौहान का विशेष सहयोग रहा।

चौकी प्रभारी लाइनहाजिर
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने शिकायतों व अनियमितताओं के चलते कच्ची सडक चौकी प्रभारी के तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी को पिछले काफी समय से कच्ची सडक चौकी प्रभारी विजय त्यागी के विरूद्ध शिकायते मिल रही थी। विजय त्यागी पर कार्य में लापरवाही व अनियमितताएं बरतने का आरोप था। एसएसपी ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी विजय त्यागी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

 

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व मनाया4 20 |
मुज़फ्फरनगर। पूरे जनपद के साथ ही नगर क्षेत्र में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। नगर क्षेत्र के गोलोक धाम, बालाजी धाम एंव राधा कृष्ण मंदिर, कुष्ठ आश्रम सहित तमाम मंदिरों में रही श्री कृष्ण-राधा की धूम नगर वासी खूब झूमे राधा कृष्ण के भजनों पर । पुलिस लाईन स्थित मन्दिर परिसर में भी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एस पी सिटी सतपाल अंतिल सहित तमाम पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारीयों ने की पूजा अर्चना। श्री कृष्ण-राधा रानी के भजनों को विस्तार से सुना एंव सांस्कृत कार्यक्रमो को निहारा यहां जिलाधिकारी एंव वरिष्ठ अधिकारीयों ने बच्चों द्वारा तैयार किये गए भव्य मंदिरों को भी देखा ।

 

तमंचे के बल पर छात्र नेता से मंगवाई माफी, वीडियो बनाकर किया वायरल
मुजफ्फरनगर। जनपद में खतौली थाना क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में कुछ छात्रों ने छात्र नेता को कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर व्हाट्सएप ग्रुप पर जाति विशेष के बारे में अभद्र टिप्पणी को लेकर माफी मंगवाई। इसका वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसे लेकर छात्र संघ में रोष व्याप्त है। खतौली क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर निवासी अभिषेक राना केके जैन डिग्री कॉलेज में पढ़ता है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नेता भी है और कॉलेज में होने वाले छात्र संघ के चुनाव की तैयारी में जुटा है। शुक्रवार को अभिषेक अपने साथी छात्रों को साथ लेकर कोतवाली में पहुंचा और चार छात्रों के विरुद्ध तहरीर देकर बताया कि मोबाइल के एक ग्रुप में किसी अन्य व्यक्ति ने एक जाति विशेष के बारे में अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाल थी।
वहीं गत दिवस जाति विशेष के चार छात्रों ने अभिषेक को कॉलेज में एक कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट को लेकर जबरन माफी मंगवाई और मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
एबीवीपी के छात्रों का कहना था कि इसे लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष के आसार बन गए हैं। उधर, प्राचार्य नीतू वशिष्ठ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छात्र अभिषेक राना को तमंचा दिखाकर माफी मंगवाने की कुछ छात्रों ने वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद उन छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। छात्र की ओर से तहरीर दी गई है। इसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्या व प्रबंधन समिति से भी इस घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी। – नवरत्न गौतम, इंस्पेक्टर, थाना खतौली।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + thirteen =