रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा जन्माष्टमी पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा रोटरी भवन सरकूलर रोड पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम मे मयूर आर्ट ग्रुप आगरा के कलाकारों द्वारा कृष्ण राधा के जीवन पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिसमें क्लब के सदस्यो ने भी बढ चढ कर सहभाग किया। कपल गेम का आयोजन किया गया।
जिसमे रो.डा.कुलदीप चौहान, रो.डा.शैलेन्द्र गुप्ता, रो.सन्दीप जैन, विजेता घोषित किए गए। लडडू गोपाल सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमे एनी.सीमा गुप्ता, एनी.सन्तोष शर्मा, ऐनी.गीता भारद्वाज, विजेता रही। बैस्ट कपल ऑफ इवनिंग का अवार्ड रो.भरत सिंघल व रो.रविन्द्र सिह को मिला। कार्यक्रम मे जज की भूमिका वरिष्ठ एनिज अंजू गुप्ता एवम सुशीला कुमार रही।
क्लब मे दो नये सदस्यो रो.सन्दीप सिंघल एवं राजन अग्रवाल का स्वागत किया गया एवं उन्हे क्लब की सदस्यता लेने पर लेपल पिन द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष रो.अनुज स्वरूप ने श्री कृष्ण के जीवन के विषय मे प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार हम प्रत्येक समस्या का समाधान कराते हैं। उनके जीवन को आधार बना कर हल करा सकते हैं। क्लब सचिव भरत सिंघल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे रो.राजकुमार गर्ग, रो.बी.के.अग्रवाल, रो.कीमती लाल लाल,रविन्द्र सिह, रो.डा.अशोक शर्मा एवं रो.कुलदीप चौहान का विशेष सहयोग रहा।
