समाचार
युवक घायल
खतौली। नेशनल हाइवे ५८ पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद भीड ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ घायल को उपचार हेतु हंड्रेड डायल की मदद से खतौली सीएचसी भर्ती कराया जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने रैफर कर दिया।
दो शातिरों नकदी, शस्त्र सहित दबोचे

मुजफ्फरनगर। विगत दिनों पुरकाजी क्षेत्र में फाइनेंस कम्पनी कर्मचारी से हुई डेढ लाख रूपयो ंकी लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को लूटी गयी रकम, शस्त्रों, दो मोबाइल फोन व एक बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर स्थित एक फाइनेंस कम्पनी महिलाओं को लोन देने का काम करता है इस कम्पनी का कर्मचारी मिर्जापुर निवासी कपिल पुत्र खेमसिंह कम्पनी की झबरेडा शाखा में रकम जमा कराने जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसे तमंचों के बल पर लूट लिया था। इस संबंध में थाना पुरकाजी पर लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसएसपी ने बताया कि आज पुरकाजी थाना प्रभारी हरशरण शर्मा ने अपनी टीम के साथ एक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर भूराहेडी चैक पोस्ट के पास से बाइक सवार दो बदमाशों को तमंचों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये बदमाश अंकित पंवार पुत्र कंवरपाल उर्फ कलम सिंह निवासी अहमदपुर थाना रामपुर मनिहारन व रजत पुत्र राकेश कुमार निवासी अहमदपुर थाना रामपुर मनिहारन है। उनका एक साथी रवि उर्फ माटू पुत्र नाथीराम निवासी अहमपुर थाना रामपुर मनिहारन मौके से फरार हो गया।
एसएसपी ने बताया कि पकडै गये आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, बाइक व दो मोबाइल फोन के अलावा 28 हजार की नकदी बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि पकडा गया आरोपी अंकित उक्त फाइनेंस कम्पनी में पूर्व में काम करता था। लूट की योजना उसी ने हीं बनायी थी जबकि दूसरा आरोपी रजत सहारनपुर निवासी जैन डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। फरार आरोपी रवि उर्फ माटू भी उसी कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। एसएसपी ने बताया कि लूट की योजना अंकित पंवार ने बनायी थी और रजत व रवि अपने शोक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार हो गये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस तीसरे फरार आरोपी रवि उर्फ माटू की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अभियुक्तो ंको गिरफ्तार करने वाली टीम में पुरकाजी इंस्पैक्टर हरसरन शर्मा, सब ंइंस्पैक्टर शैलेंद्र सिंह, सब इंस्पैक्टर सुभाष चंद, हैड कां. कृष्णपाल सिंह, कां. राजीव कुमार शामिल रहे।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया मेधावियों को सम्मानित
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जनपद इकाई द्वारा महाराजा अग्रसैन जयंती के पावन पर्व पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकेट हाल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने की। इस अवसर पर वैश्य समाज के परिवारजनों को सम्बोधित करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज हाईस्कूल, इंटर के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर बडी प्रसन्नता हो रही है उन्होंने कहा कि जहां हमारे देश में अन्य जात बिरादरियां तेजी से आगे बढ रही है उसके मुकाबले वैश्य समाज के बच्चों को भी कडी मेहनत से आगे बढना होगा। इस कार्यक्रम में गोपालशरण गर्ग, विनोद सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, अंकुर गर्ग ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में रेवतीनंदन सिंघल, अंकुर गर्ग, अजय अग्रवाल, श्रीमति अंजू अग्रवाल, डा. कमला अग्रवाल, अल्का गुप्ता, विश्वदीप गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद मित्तल ने किया।
शिवसेना ने बिजली की बढी दरों के विरोध में दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बिजली के दामों में बेहताशा मूल्य वृद्धि को लेकर जनपद की शिवसेना इकाई ने विरोध प्रकट करते हुए आज जिलाधिकारी कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया और बिजली के बल्ब फोडकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। इससे पूर्व शिवसेना कार्यकर्ता जिला कार्यालय प्रकाश मार्किट से एकत्रित होकर एक जुलूस के रूप में नोरबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और वहां पर उग्र नारेबाजी की। इस अवसर पर देवेंद्र चौहान, शरद कपूर, नरेंद्र पंवार आदि लोगों ने अपने अपने विचार प्रकट किये। प्रदर्शन करने वालो में मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, राजेश कश्यप, आलोक अग्रवाल, चमन लाल कुक्की, लोकेश सैनी, ओमकार पंडित, वैभव एडवोकेट, राजन वर्मा, कमलदीप, भुवन मिश्रा, सुरेश शर्मा, जंगी बाल्मीकि, अमित कश्यप, अंकित गोपाल, हिमांशु, विशाल, मुकेश बंसल, सतीश तिवारी, सन्नी वर्मा, सचिन पासी, अंकित मचल, मोनू सैनी, जोनी कश्यप आदि मौजूद रहे।
वृद्ध से मारपीट
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला बागकेशोदास में पडौसी युवक ने एक वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल वृद्ध को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।
पुलिस सूत्रो ने जानकारी देते हुए बताया कि बाग केशोदास निवासी 85 वर्षीय चन्द्रप्रताप पुत्र स्व0. त्रिलोकी नाथ को पडौसी मंयक ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पीडित व आरोपी के परिवारों के बीच मिट्टी डालने को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर आरोपी ने वृद्ध पर हमला कर उसे घायल कर दिय। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर कार्यवाही शुरू कर दी है।
हादसों में दो युवक घायल
मुजफ्फरनगर। दो युवक सडक हादसों में गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ,
पुलिस के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी तीस वर्षीय मिन्टू पुत्र सतपाल पचैंडाखुर्द के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु उपचार जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुरकाजी निवासी 25 वर्षीय माजिद पुत्र मुशर्रफ रोहाना टोल प्लाजा के पास हुए सडक हादसे में घायल हो गयौ उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
दो ने किया जहरीले पदार्थ का किया सेवन
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर दो लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला अम्बा विहार निवासी 25 वर्षीय शोएब पुत्र मुर्तजा व सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पवन पुत्र रामधन अलग अलग मामलों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
मुजफ्फरनगर। इंडियन मैडिकल एसोसिएशन की बैठक के पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डा. सुनील सिंघल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज आईएमए ब्रांच मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी वर्ष 2019-20 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डा. यूसी गौड ने की व संचालन आईएमए सचिव डा. यश अग्रवाल ने किया। वरिष्ठ चिकित्सक डा. एससी गुप्ता चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। चुनाव से पूर्व वर्षभर की कार्यविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से डा. रिंवद्र जैन को अध्यक्ष व पूर्व सचिव डा. यश अग्रवाल को पुनः सचिव चुना गया। बाकी कार्यकारिणी का अध्यक्ष व सचिव द्वारा शीघ्र ही गठन किया जायेगा। कोषाध्यक्ष डा. ईश्वर चन्द्रा पूर्वव्रत बने रहेंगे। बैठक में डा. एमके बंसल, डा. अशेक कुमार, डा. डीपी सिंह, डा. केडी सिंह, डा. सुनील सिंघल, डा. गजराज वीर सिंह, डा. डीएस मलिक, डा. पंकज सिंह, डा. आमोद कुमार, डा. कुलदीप सिंह चौहान, डा. अशोक शर्मा, डा. रमेश माहेश्वरी, डा. अखिल गोयल, डा. रेणू अग्रवाल, डा. मनेज काबरा, डा. नीरज काबरा, डा. अजय सिंघल, डा. संजीव सिंह, डा. पीके चंद, डा. हरीश कुमार, डा. अनुज माहेश्वरी, डा. अनिल कक्कड, डा. विनीत मनोचा, डा. रविंद्र शर्मा, डा. गौरव निर्वाल, डा. एससी शर्मा, डा. अनिल राठी, डा. अबरार अहमद, डा. एमएल गर्ग, डा. बीके जैन, डा. मनु गर्ग आदि मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नते
मुजफ्फरनगर। नदी घाट पर स्थित प्राचीनतम सिद्धपीठ देवी मंदिर पर नवरात्र, दशहरे के उपरांत चर्तुदशी पर आज श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पडी। सवेरे से ही भक्तजनों की भारी भीड मां शाकुम्भरी और मां बाला सुंदरी की संयुक्त पीठ के सम्मुख नतमस्तक होती रही। मंदिर समिति के सचिव पं. संजय कुमार गुरू जी ने बताया कि सिद्धपीठ पर वर्षभर में बारह महीनों श्रद्धालुओं के आने जाने का क्रम लगा रहता है। प्रत्येक माह की अष्टमी, नवमी और चर्तुदशी के अलावा वर्ष के दोनों नवरात्रों मे ंयहां पूजा, अनुष्ठान का विशेष क्रम जारी रहता है। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां मनोकामना पूर्ति के लिए दर्शन हेतु आते रहते है।
मंदिर समिति की ओर से पं. महेश कुमार, भूषण लाल, संजय कुमार आदि सेवक पूरे वर्ष की भांति आज चर्तुदशी पर भी पूजन पाठ एवं व्यवस्था बनाने में लगे रहे। शारदीय नवरात्रों के उपरांत चर्तुदशी का विशेष महत्व होता है अतः श्रद्धालु स्त्री पुरूष और बच्चे सभी हलवा पूरी, छत्र नारियल के साथ माता के श्रृंगार का सामान लेकर सिद्धपीठ पर अपनी अपनी मन्नते मांगने के लिए पहुंचे। भक्तों को चमत्कारिक भभूत का भी वितरण किया गया। जिसका माता की कृपा से तुरंत अपेक्षित परिणाम मिलता है। मंदिर समिति ने भवन पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत कर व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की। देर शाम तक मंदिर प्रागंण में श्रद्धालुओं के आगमन का ताता लगा रहा। मंदिर की व्यवस्था एवं आयोजन में भगवानदास पारासर, पं. किशनलाल, रमन जी, विशू, सोनू, बोबी शर्मा, श्रीपाल आदि का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।
नकदी सहित जुआरी दबोचे
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम निर्धना में एक मकान में जुआ खेलते ८ लोगो को चरथावल पुलिस ने गिरफ़्तार किया है मौके से २ चाकू,१२१७० की नगदी,५ मोबाईल व ५२ पत्ते ताश के बरामद हुए है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेशानुसार देर रात्रि अपराधियो के धरपकड़ हेतु चलाए गए अभियान के तहत सीओ सदर कुलदीप सिंह के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में दधेडु चौकी इंचार्ज राजकुमार,एसआई योगेंद्र चौधरी,सिपाही राहुल त्यागी,रघुराज,महेंद्र आदि ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम निर्धना में मकान के अंदर जुआ खेल रहे ८ लोगो को ज़ुआ खेलते गिरफ्तार किया है दरअसल चरथावल पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम निर्धना में भूरा पुत्र नूर हसन के घर कुछ लोग ज़ुआ खेलते है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए भूरा पुत्र नूरहसन,फरमान पुत्र मंजूरा,शाहबाद पुत्र रब्बान,शाहआलम पुत्र अय्यूब,नसीम पुत्र अब्बास निवासी ग्राम निर्धना व शहनवाज पुत्र रहीश,सालिम पुत्र कासिम निवासी हैबतपुर,मुकेश पुत्र महावीर निवासी हैबतपुर थाना चरथावल को गिरफ्तार किया है अभियुक्तों के कब्जे ५२ ताश के पत्ते १२१७० रुपये नकद, ०२ चाकू व ०५ मोबाईल फोन बरामद किये गये।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है
राशन डीलर एसोसिएशन की बैठक् सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। राशन डीलर एसोसिएशन की बैठक मे राशन डीलरो की समस्याओ पर चर्चा की गई तथा राशन डीलरो के कुछ मामलो मे मिली सफलता का स्वागत किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यापारी नेता राकेश त्यागी के प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के तत्वाधान मे राशन डीलर एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमे राशन डीलरो की समस्याओ के समाधान व राशन डीलरो की कुछ समस्याओ के निस्तारण की सराहना की गई। बैठक की अध्यक्षता राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंघल ने की। बैठक मे वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी के अलावा राशन डीलर एजाज खान, जयपाल सिह आदि अनेक राशन डीलर मौजूद रहे।
स्टेडियम में हुआ ट्रायल
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और शामली की अंडर 14 क्रिकेट टीमो के चयन के लिए आज सुबह नुमाईश मैदान स्थित चौधरी चरण सिह स्पोर्टस स्टेडियम मे ट्रायल हुआ।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विकास राठी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि आज जनपद मुजफ्फरनगर और शामली की अंडर 14 क्रिकेट टीमो के चयन के लिए आज सुबह र्स्पोटस स्टेडियम मे ट्रायल हुआ। ट्रायल मे पूव्र मे पंजीकृत 145 खिलाडियो ने भाग लिया। इस दौरान सभी प्रतिभागी अपनी पंजीकरण की स्लिम के साथ उपस्थित रहे। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विकास राठी ने बताया कि यहां चयनित खिलाडी अगले माह मेरठ जोन पर उत्तर प्रदेश की अंडर 14 टीम के चयन की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। ट्रायल के दौरान कुमार गौरव, प्रीति और अरशद ने सहयोग प्रदान किया।
एसएसपी ने किया उद्घाटन
भोपा/मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा किया गया थाना भोपा क्षेत्र की सीकरी चौकी के नये भवन का उद्घाटन निरगाजनी झाल पर किया गया। कॉन्स्टेबल २४२ गौरव मावी,कॉन्स्टेबल १२७७ राहुल चंदेला का मनाया गया जन्मदिन । पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)नेपाल सिंह ने ली पुलिस स्टाफ़ की मीटिंग। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी धनजंय सिंह कुशवाहा,थाना प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल,वरिष्ठ उपनिरीक्षक वासिक सिद्दीक़ी,एसआई लेखराज सिंह, एसआई संजय राणा, एसआई बीर सिंह,एसआई सुनील कुमार अत्रि एसआई चन्द्रपाल सिंह,एसआई जयप्रकाश सिंह,एसआई चतर सिंह आज़ाद,एसआई शेर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.वीरपाल निर्वाल,भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष अमित राठी,ज्ञानेन्द्र सिंह,राजेश सहरावत,इरफान अली अप्पी,मौ इज़हार पंडित विनोद शर्मा,रामसहोदर मिश्रा, रामकुमार शर्मा,रविन्द्र छोटा,योगेश शर्मा,देवेन्द्र शर्मा,शाहरज़ा नक़वी, चौ. उदयवीर सिंह भोकरहेड़ी, योगेश कुमार,सुकरम पाल, मैनपाल सिंह,यशपालसिंह,शुजाउररहमान, अफ़सर कुरैशी, सतीश सहरावत,आबाद हसन,सँसार सिंह आदि मुख्य रूप से रहे ।
पार्टी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्ट्डीज में एम0सी0ए0 विभाग के सभागार में ”नवआगन्तुक छात्रों का स्वागत व विदाई समारोह“ आयोजित किया गया। जिसमें नवआगन्तुक एम0सी0ए0 के छात्र/छात्राओं का सीनियरस छात्र/छात्राओं द्वारा फेशर पार्टी व व द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं की ओर से तृतीय वर्ष के सीनियर छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता जी, डा0 संदीप मित्तल जी व बी0सी0ए0 के विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल ने फीता काटकर व माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर द्वीप प्रवजल्लित किया तथा सीनियर और जूनियरस छात्र एवं छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की व बधाई देते हुए कहा कि किसी भी इन्स्टीटयूट् की सफलता उसके छात्र एवं छात्राओं की सफलता पर निर्भर करती है। छात्र/छात्राओं ने सभी शिक्षकगणो का स्वागत तिलक लगाकर किया। कॉलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम एम0सी0ए0 प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं द्वारा अपना परिचय दिया व द्वितीय वर्ष के छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उन्होने कहा कि सफलता के मायने सबके लिए अलग-अलग होते हैं ”इन प्रोफेशनल कोर्स को पूर्ण करने के बाद छात्र/छात्राओं के अन्दर यह आत्मविश्वास होता हैं कि वह समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं तथा इससे हम अपने उद्देश्य को सफल मानते हैं“। उनके अनुसार अनुशासन सफलता का पहला व सबसे महत्वपूर्ण कदम है। अनुशासन किसी व्यक्ति विशेष पर आरोपित नही किया जा सकता यह विकसित किया जाता है। जिससे वे सामाजिक जिम्मेदारियों में भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रोफेशनलजम आपके व्यक्तित्व में झलके यही हमारा प्रयास है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में द्वितीय वर्ष के छात्र/छात्राओं स्वाति, सतेन्द्र, मानसी, राशी, आयुषी, बिन्दु, प्रतुल, रिया आदि का विशेष योगदान रहा। उन्होने विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से नवआगन्तुक व सीनियरस छात्र/छात्राओ का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम सम्पूर्ण कराने में जितेन्द्र कुमार व अंकुर अग्रवाल का सहयोग रहा। कॉलेज मीडिया प्रभारी डा0 आलोक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में आशीष कुमार, गंगा सागर, अजय कुमार, नवनीत चौहान, हिमांशु गोयल, देवेश गुप्ता, डा0 विभूति शर्मा, रितू मित्तल, बबली तोमर, रश्मि कौशिक, अन्जना शर्मा, अनुराग सैनी, रजनी पुण्डीर, वरूण कुमार, राजीव कुमार आदि समस्त शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहें।
ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
मंसूरपुर। एक युवक ने ट्रेन के से क
टकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मृतक को प्रयास शुरू कर दिये हैं।
जानकारी के अनुसार आज सुबह मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सौन्टा रेलवे फाटक के समीप एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई। जिसके चलते पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। ताकि मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया जा सके।
जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर में एक्शन एड नई पहल शिक्षा परियोजना तथा सोसाइटी फॉर एड इन डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में छात्रों को मिलने वाली दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए जागरूकता अभियान, आओ मिलकर स्कॉलरशिप पाए के अंतर्गत छात्रों को जागरुक किया गया।
सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर में प्री पोस्ट मैट्रिक दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा प्रतिपूर्ति शुल्क की जानकारी दी गई छात्रों को बताया गया कि दशमोत्तर तथा मास्टर डिग्री सहित हायर एजुकेशन के लिए छात्रों को अलग-अलग मद में कई तरह की छात्रवृत्तिया, पुस्तक, स्टेशनरी, कंप्यूटर आदि के लिए प्रतिपूर्ति शुल्क दिया जाता है। छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए सही तरीके से आवेदन करना चाहिए तथा सभी प्रमाण पत्र समय से बनवा कर विभाग में जमा कर देना चाहिए। ताकि उन्हें शिक्षण कार्य के लिए छात्रवृत्ति मिल सके नई पहल शिक्षा परियोजना के जिला समन्वयक कमर इंतखाब ने छात्रों को बताया कि प्रदेश सरकार छात्रों को समय से छात्रवृत्ति मिल सके। जिसके लिए यह अभियान चलाया गया है उन्होंने छात्रों से कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाया जाना चाहिए। हयूमेनिटी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव एम शाहवेज ने भी छात्रों को छात्रवृत्ति योजना तथा छात्रवृत्ति फार्म भरने की विस्तृत जानकारी दी एवं इको बैग प्रतियोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट ने छात्रों को छात्रवृत्ति फार्म भरने में आ रही कठिनाइयों को बताते हुए कहा कि जो छात्र उत्तर प्रदेश शुल्क प्रतिपूर्ति के फार्म नहीं भर पाए हैं वह अब नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपने स्कॉलरशिप के फॉर्म भर सकते हैं या विद्यालय के नोडल अधिकारी के द्वारा भी अपने छात्रवृत्ति के फार्म निशुल्क भर सकते हैं।
सब्जियों के लिये प्राकृतिक खेती एक वरदान-डा0 सत्य प्रकाश
मुजफ्फरनगर। प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषक अधिक लाभ प्राप्त कर सकता है साथ ही रसायनों के प्रयोग से हो रही गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकेगा। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने आहवान किया कि जमीन, पानी व स्वास्थ्य को बचाना है तो प्राकृतिक खेती को स्वीकार करना होगा वरना आने वाले समय में जमीन बंजर हो जायेगी और लोग गंभीर रोगों से ग्रस्त होगे। प्राकृतिक खेती आधारित कृषक गोष्ठी में विभिन्न संस्थानों से आये विषय विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीक, फसलों की उत्पादकता में वृद्धि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होने बताया एक देशी नस्ल की गाय के गौमूत्र व गोबर से 30 एकड की खेती के लिये उर्वरक प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर 284 किसानों ने प्रतिभाग किया।
हिन्द एग्री हार्टीकल्चरल सोसायटी के द्वारा ग्राम बामनहेडी के पंचायत भवन में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ से आये डा0 सत्य प्रकाश ने किसानों से आहवान किया कि प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता है क्योंकि रसायनिक खादों के प्रयोग से जहाँ जमीन बंजर होती जा रही है वही उसके दुष्प्रभावों से गम्भीर बीमारियों से किसान ग्रसित होता जा रहा है। उन्होने खेतों में रासायनिक उर्वरको एवं कीटनाशियों के प्रयोग से बढती भयावह परिस्थितियों से रूबरू कराते हुए कहा आज जहाँ जमीन बंजर होती जा रही है और इन रसायनों ने अनेकों कैंसर, डाईबिटीज व हार्ट अटैक जैसी बीमारियां घर-घर में परोस दी है अब समय है कि हमें इन रासायनिक चीजों का प्रयोग बंद कर प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिये।
इस अवसर पर हिन्द एग्रीहोर्टीक्लचरल सोसायटी के कार्यकारी निदेशक श्रीमती अलका सिंह ने सोसायटी द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने कहा इस वर्ष चार गोष्ठी भी प्राकृतिक खेती पर ही आधारित कराने का निर्णय किया गया है। आज प्राकृतिक खेती एक आवश्यकता और किसान भाईयों के लिये एक वरदान साबित हो रही है। इस अवसर पर सोसायटी के कम्प्यूटर प्रभारी सोनिका राठी ने कृषि में कम्प्यूटर की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कन्नौजिया व अनन्त सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। गोष्ठी को सफल बनाने में सोसायटी के शशांक शर्मा, ऋतिक गर्ग, सागर उपाध्याय एवं रवि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर मनोज सिंह, रूप सिंह, बिजेन्द्र सिंह, निरंजन सिंह, सतवीर सिंह, चौ0 ओमपाल, प्रेमपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सूरज समेत 284 किसानों ने प्रतिभाग किया।
