270 पेटी शराब सहित तीन आरोपी पकडे
मंसूरपुर। पुलिस टीम ने हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही कैंटर मे लदी अंग्रेजी शराब की करीब 270 पेटियो सहित तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपी करीब दस लाख कीमत की अंग्रेजी शराब को हरियाणा से अरूणाचल ले जा रहे थे। योगीराज मे कापफी हद तक अपराधियो पर नकेल कसी जा चुकी है तथा विभिन्न मामलो मे शामिल कई अपराधी जनपद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर किया जा चुका है। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत मंसूरपुर पुलिस ने शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त व चैकिंग अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना पर हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की करीब 270 पेटियो सहित तीन आरोपियो मनोज उर्फ बन्टी निवासी खानुपुर व उसके दो साथी राहुल व संजय निवासीगण पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए आरोपी उक्त शराब को हरियाणा से अरूणाचल ले जा रहे थे। इस दौरान मनोज का भाई दीपक पुलिस के हत्थे नही चढ सका। पुलिस सूत्रो का कहना है कि भागदौड कर जल्द ही फरार चल रहे आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शराब तस्करो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे थाना प्रभारी संजय कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
