वैश्विक

America के कैलिफोर्निया में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत

America अमेरिका के कैलिफोर्निया में बर्फबारी के बाद बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. इसी बीच, कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में ब्लैक बीच के तट पर नाव पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई. सीएनएन ने अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि यह घटना रविवार को करीब 11:30 बजे हुई.

 मौके पर मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार एक व्यक्ति ने 911 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने पर सैन डिएगो फायर-रेस्क्यू डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक, पहले बचावकर्मियों को उच्च ज्वार के कारण समुद्र तट तक पहुंचने में मुश्किल हो रही थी. वहां पहुंचने के लिए घुटने से कमर तक गहरे पानी से गुजरना पड़ा. लाइफगार्ड्स ने शुरू में केवल सात शव निकाले थे.

सैन डिएगो फायर-रेस्क्यू डिपार्टमेंट ने कहा कि अमेरिकी सीमा शुल्क, सीमा सुरक्षा के वायु और समुद्री संचालन की सहायता से लाइफगार्डों ने एक और शव को खोजने में कामयाबी हासिल की. शवों को सैन डिएगो काउंटी मेडिकल एक्जामिनर के कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है. विभाग के अनुसार अग्नि-बचाव विभाग, सैन डिएगो पुलिस विभाग, अमेरिकी सीमा शुल्क, सीमा सुरक्षा और अमेरिकी तट रक्षक सहित कई एजेंसियां बचाव कार्यों के लिए मौके पर पहुंची.

सैन डिएगो शहर के लाइफगार्ड प्रमुख जेम्स गार्टलैंड ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमने 8 लोगों को खो दिया है. उन्होंने कहा कि समुद्री तस्करी त्रासदियों के इतिहास में यह सबसे दुखद घटना है, जिसके बार में मैं कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर में सोच सकता हूं. उन्होंने कहा कि एक स्पैनिश व्यक्ति ने शनिवार की मध्यरात्रि के दौरान आपातकालीन नंबर 911 पर कॉल किया और बताया कि मैक्सिकन सीमा के पास सैन डिएगो में दो नौकाएं पलट गई हैं, जिसमें कुल 23 लोग फंस गए हैं. उन्होंने कहा कि एक जहाज पर 8, जबकि दूसरे अन्य पर 15 लोग सवार थे, जो टोरी पाइंस समुद्र तट पर पलट गया था.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − seven =