फिल्मी चक्कर

Viral talk: Nushrratt Bharuccha को छोटे-छोटे कपड़ों में देख घरवालों की उड़ गई थी नींद

Nushrratt Bharuccha ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’  फिल्म में नुसरत ने छोटे-छोटे पेग गाने पर जबरदस्त डांस किया था जिसे काफी पसंद किया गया था. इस गाने में नुसरत कार्तिक आर्यन और सनी सिंह के साथ ठुमके लगाती नजर आई थीं. उन्होंने रेड ब्रालेट और रेड मैचिंग स्कर्ट पहनी थी जिसके एक साइड पर स्लिट था. गाने में नुसरत काफी ग्लैमरस नजर आई थीं और जब परिवार ने इस गाने में नुसरत का लुक देखा था तो वो चौंक गए थे.

Nushrratt Bharuccha ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा खुद करते हुए कहा है, मेरे माता-पिता और दादी ने छोटे-छोटे पेग गाने को तब देखा जब वो रिलीज हुआ और मुझे देखते हुए कहा, क्या ये ब्रा है जो तुमने पहनी है? मैं चंद सेकंड के लिए शांत रही और कहा कि ये ब्रालेट है. ये एक स्टाइलिंग टर्म है और लोग इसे पहनते हैं.

Nushrratt Bharucchaने आगे कहा, मेरे घरवाले ये सुनकर थोड़े असहज हो गए और उनका रिएक्शन था कि ये क्या है? यह गाना चला, गाने से मुझे भी फायदा हुआ, मेरा लुक सभी को अच्छा लगा, ये गाना हिट हुआ.

मेरे हिसाब से कुछ चीजों को वैसे ही पेश किया जाना चाहिए जैसे कि वो अच्छी लगें और थीम भी जचे. मतलब अगर इस गाने में ये है तो है. मुझे इस गाने पर परफॉर्म करने में कोई शर्म महसूस नहीं हुई और ना ही कभी होगी.

Nushrratt Bharuccha हाल ही में फिल्म छोरी में नजर आई हैं. इस फिल्म में उन्होंने एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया है. फिल्म एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है. नुसरत की अपकमिंग फिल्मों में सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ फिल्म ‘हुड़दंग’ शामिल है. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 5 =