Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्रमिकों, दिहाडी मजदूर, बेसहारा व असहाय लोगो को 1 हजार रूपये की धनराशि

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि लाॅकडाउन के दृष्टिगत जनपद के प्रत्येक श्रमिक कोे रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चत किया जाये। उनहोने निर्देश दिये कि मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों को रोजगार दिया जाये उनके जाॅब कार्ड बनाये जाये।

उन्होने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत व अन्य श्रमिकांे की एक सूची बना ली जाये। उनहोने कहा कि इस सूची में स्किल्ड व नाॅन स्किल्ड लेबर का डेटा रखा जाये और जिससे उसे उसकी उपयोगिता एवं दक्षता के आधार पर कार्य दिया जा सके।

लाॅकडाउन/कोरोना के दृष्टिगत जनपद के प्रत्येक श्रमिक को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा– जिलाधिकारी
———————————————————————————–
श्रमिकों की स्किल्ड व नाॅन स्किल्ड की सूची बनाई जाये ताकि, दक्षता के आधार पर उन्हें कार्य दिया जा सके- जिलाधिकारी

उनहोने कहा कि इसका पूर्ण डेटा तेयार किया जाये और ऐसे श्रमिकों के खातें में 1 हजार की धनराशि भी हस्तान्तरित की जाये। उन्होने श्रम विभाग के अधिकारियेां को निर्देश दिये बीडीओ से प्राप्त सूची का गांव गांव जाकर ऐसे श्रमिकांे का रैण्डम सत्यापन भी किया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

उन्होने कहा कि प्रत्येक श्रमिकों, दिहाडी मजदूर, बेसहारा व असहाय लोगो को 1 हजार रूपये की धनराशि दी जाये कोई भी नही छूटना चाहिए। प्रत्येक दशा में अविलम्ब दिया जाना सुनिश्चत करे। उन्होने पीडी डीआरडीए को निर्देश दिये कि स्वंम सहायता समूह के आर्थिक सुद्ढीकरण के लिए उनके द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों की बिक्री की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत की जाये।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चत किया जाये। लाॅकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जाये, सोशल डिस्टैंसिग का पालन कराया जाये। उन्होने कहा कि लाॅकडाउन अवधि में अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे लोगो को नोटिस दिया जाये तथा दूसरी बार पकडे जाने पर उचित कार्यवाही की जाये। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव से बताया कि सदर में 50 लोगो को, जानसठ में 301, खतौली में 161, बुढाना में 16 तथा नगर मजिस्ट्रेट द्वारा 47 लोगो को नोटिस दिये गये है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आरोग्य सेतु एप को प्रत्येक दशा में इस्ंटाॅल किया जाये तथा औरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, सभी एसडीएम व बीडीओं उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =