Lucknow News: मस्जिद के इमाम फखरे आलम ने झाड़-फूंक के नाम पर बच्ची से किया रेप
Lucknow News: मस्जिद के इमाम ने बच्ची के साथ रेप किया है. झाड़-फूंक के नाम पर बच्ची से रेप करने के आरोपी मस्जिद के इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मस्जिद के इमाम फखरे आलम को मोहनलालगंज पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है.
पुलिस की मानें तो आरोपी इमाम फखरे आलम ने झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया. हालांकि, बच्ची की पिता को जब यह बात पता चली तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई और इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया.
इससे पहले संभल जिले के एक मस्जिद में 6 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ था और इस मामले में पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार किया था. बच्ची की मां ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ओवैस एक मस्जिद में मौलवी है. संभल थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उसकी 6 वर्षीय बेटी के साथ, दीनी तालीम देने वाले ओवैस नामक युवक ने मस्जिद के पास बने एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया.
मासूम ने बताया था कि इमाम ने गंदा काम किया है. जिसके बाद परिवार वालों ने इमाम से शिकायत की तो इमाम ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद मासूम के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी इमाम उबैस की करतूत बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी. महिला की तहरीर पर आरोपी ओवैस के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

