Basti: रूधौली थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग, आपत्तिजनक स्थिति में देख मौत के घाट उतार दिया दोनों को
Basti: रूधौली थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देख कर लड़की के परिजनों ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद लड़की के शव को जमीन में गाड़ दिया, वहीं युवक के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया. गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने के बाद ऑनर किलिंग का शक हुआ क्योंकि उसी रात युवती की भी मौत हुई थी.
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पारसनाथ चौधरी नाम के किसान अपने गन्ने के खेत काम करने के लिए गए थे. गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 18 वर्षीय युवक अंकित का शव मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की. युवक का जींस-पेंट खुला था जो नीचे पैर तक खिसका था. युवक हरे कलर का शर्ट पहना था जिसका बटन खुला था. शरीर पर खरोच व चोट के निशान पाए गए.
जब पुलिस पूछताछ के लिए उसके घर पहुंचे तो मृतक युवक के पिता ने बताया कि उनका लड़का गांव के इरशाद के घर ट्रैक्टर चलाता था और बराबर उनके घर जाता था. रात में वह घर से निकला था और उस के बाद से वापस नहीं आया. फोन भी बंद था. युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस जब इरशाद के घर गई तो पता चला कि उनकी लड़की की भी बीती रात मौत हो गई थी, जिसे दफन कर दिया गया.

