फिल्मी चक्कर

Singam 3: रोहित शेट्टी की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अगली सीरीज का नाम सिंघम अगेन होगा

रोहित शेट्टी की मच अवेटिड फिल्म Singam 3 से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस कॉप यूनिवर्स में दीपिका की एंट्री हो चुकी है. वह सिंघम सीरीज की पहली महिला पुलिस अधिकारी बनकर इस मूवी में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अगली सीरीज का नाम सिंघम अगेन होगा और इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर Singam 3 की कास्ट की पुष्टि की. करंट लगा के सेट से दीपिका और रोहित की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “यह आधिकारिक है… रोहित शेट्टी – दीपिका पादुकोण – ‘सिंघम अगेन’ … #RohitShetty ने अपनी लेडी #सिंघम … #DeepikaPadukone को #SinghamAgain का हिस्सा बनने की घोषणा की, रोहित शेट्टी के लोकप्रिय कॉप यूनिवर्स की पहली महिला कॉप.

इवेंट के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा कि लोग उनसे पूछते रहते हैं कि उनकी आने वाली फिल्म सिंघम 3 में महिला पुलिसकर्मी की भूमिका कौन निभाएगा. उन्होंने कंफर्म किया कि यह दीपिका पादुकोण होंगी और वे अगले साल 2023 में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. हम अगला सिंघम बना रहे हैं.” बता दें कि यह पहली बार होगा जब अजय देवगन और दीपिका पादुकोण एक फिल्म में साथ नजर आयेंगे

रोहित शेट्टी ने 2011 की फिल्म ‘सिंघम’ और 2014 में सिंघम रिटर्न्स के साथ अपने कॉप यूनिवर्स को किकस्टार्ट किया था. दोनों फिल्मों में अजय को टाइटिलर किरदार के रूप में दिखाया गया था. रणवीर 2018 की फिल्म सिम्बा के साथ फिल्म फ्रेंचाइजी में शामिल हुए थे. अक्षय कुमार भी 2021 में इसकी चौथी किस्त सूर्यवंशी के साथ फिल्म सीरीज में शामिल हुए थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =