बेशरम रंग पर डांस करती दिखीं Shweta Tiwari
Shweta Tiwari अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं. अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान के लोकप्रिय गाने बेशरम रंग पर थिरकती नजर आ रही हैं.
वीडियो में पहले Shweta Tiwariबाथरोब में डांस करती नजर आती हैं और इसके कुछ देर में वो येलो कलर के आउटफिट में नजर आती हैं. उनका ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. श्वेता के डांस पर प्रतिक्रिया देते हुए फैन्स को लगा कि वह आसानी से दीपिका की जगह ले सकती हैं. इस वीडियो पर फैंस जमकर बरसा रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं.
View this post on Instagram
क्लिप को शेयर करते हुए Shweta Tiwari ने कैप्शन में लिखा, “इस तरह मैं तैयार हो जाती हूं… जब वे मुझसे 1000 बार पूछते हैं ‘कितने समय में तैयार हो रहे हो?” उसने हैशटैग के रूप में ‘पठान’ और ‘बेशरम रंग’ का इस्तेमाल किया. श्वेता के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, “वह 22 की लग रही हैं.” एक और यूजर ने कमेंट किया, “मुझे यकीन है कि वह दीपिका की जगह ले सकती हैं…” एक यूजर ने लिखा, “वह हमेशा कमाल करती हैं. वह इस उम्र में भी अपनी बेटी से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं.”
बता दें कि बेशरम रंग गाने को विशाल-शेखर ने कंपोज किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं. गाने को शिल्पा राव, विशाल और शेखर ने गाया है. वैभवी मर्चेंट ने इसे कोरियोग्राफ किया है. गाने में दीपिका पादुकोण की फिटनेस और आउटफिट ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है. हालांकि यह गाना आउटफिट के कलर की वजह से विवादों में भी घिर आया था. इसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर हैशटैग ‘बॉयकॉट पठान’ ट्रेंड करता नजर आया था.

