Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बकाया गन्ना मूल्य के सापेक्ष इच्छुक किसानों को प्रति किसान 3 कुन्टल तक चीनी उपलब्ध कराने के निर्देश

मुजफ्फरनगर | जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे. ने सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान, किसानों मे चीनी वितरण एवं आगामी पेराई सत्र हेतु चीनी मिलों के संचालन की तैयारियों की समीक्षा गयी।

समीक्षा में पाया गया कि पेराई सत्र 2019-20 में चीनी मिलों द्वारा कुल देय अंकन 3402.93 करोड रू. के सापेक्ष अंकन 2325.56 करोड रू. का भुगतान कर दिया गया है। वर्तमान में चीनी मिल भैसाना पर 281.53 करोड रू., चीनी मिल खतौली पर 237.60 करोड रू., चीनी मिल तितावी पर 164.52 करोड रू., चीनी मिल मन्सूरपुर पर 154.41 करोड रू., चीनी मिल टिकौला पर 100.84 करोड रू., चीनी मिल खाईखेडी पर 66.20 करोड रू., चीनी मिल मोरना पर 48.83 करोड रू. तथा चीनी मिल रोहाना पर 23.40 करोड अवशेष है।

जिलाधिकारी ने सभी चीनी मिलों को 31 अगस्त तक सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी मिल प्रतिनिधियों को चेतावनी दी कि यदि उनके द्वारा 31 अगस्त तक सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नही किया गया तो उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि जो किसान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के एवज में चीनी लेना चाहता है उसे 3 कु. तक चीनी उपलब्ध करायें।

बैठक में आगामी पेराई सत्र 2020-21 के संचालन की तैयारियो की समीक्षा की गई जिसमे पाया गया कि अधिकतर चीनी मिलों द्वारा रिपेयर/मेन्टिनेंस का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

सभी चीनी मिलों द्वारा माह अक्टुबर के अन्त तक चीनी मिलों को चलाने का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी चीनी मिलों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक उपाय करने एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन का पालन करने के भी निर्देश दिये गये।

बैठक में डा. आर.डी. जिला गन्ना अधिकारी, डा.अशोक कुमार उपाध्यक्ष (शुगर) चीनी मिल खतौली, सुधीर कुमार यूनिट हैड चीनी मिल तितावी, अरविन्द कुमार दीक्षित यूनिट हैड चीनी मिल मन्सूरपुर,  लोकेश कुमार यूनिट हैड चीनी मिल रोहाना, सर्वेश कुमार प्रधान प्रबन्धक चीनी मिल मोरना, एम.सी.शर्मा यूनिट हैड चीनी मिल टिकौला, राज सिह चैधरी यूनिट हैड चीनी मिल भैसाना एवं  पुष्कर मिश्र यूनिट हैड चीनी मिल खाईखेडी द्वारा भाग लिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =